चीन ने एक खतरनाक हथियार तैयार करने का दावा किया है।

दावे के मुताबिक यह हथियार जमीन से आसमान तक तबाही मचा सकता है। 

चीन के इस दावे से अमेरिका और भारत जैसे देशों की चिंता बढ़ना लाजिमी है। 

चीन का दावा है कि, यह फिल्म ‘स्टार वार्स’ में दिखाए हथियार ‘डेथ स्टार’ से प्रेरित है। 

दावे के मुताबिक यह हथियार अंतरिक्ष में दुश्मन देशों की सैटेलाइट को नष्ट करेगा। 

भविष्य में इसके सैन्य इस्तेमाल के लिए इसका अभी चीन द्वारा ट्रायल किया जा रहा है। 

यह माइक्रोवेव बीम हथियार है,  जो 7 व्हीकल्स की मदद से  काम करेगा। 

दावे के मुताबिक चीन का यह हथियार सैटेलाइट सिग्नल को रोकने में सक्षम है। 

ड्रैगन का यह हथियार उसके दुश्मन देश अमेरिका की टेंशन बढ़ा सकता है। 

अभी तक अमेरिका की तरफ से चीनी हथियार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।