हर राजस्थानी के लिए गर्व करने का समय है।
भारत सरकार ने राजस्थान को बड़ी ख़ुशी दी है।
प्रदेश के देवमाली गांव को बेस्ट टूरिस्ट विलेज चुना गया है।
27 नवंबर 2024 को दिल्ली में गांव को खास अवॉर्ड मिलेगा।
बेस्ट टूरिस्ट विलेज बनते ही बड़े-बड़े नेता यहां पहुंच रहे हैं।
गांव पर भगवान देवनारायण की विशेष कृपा मानी जाती है।
इस गांव में ऊंची पहाड़ी पर देवनारायण भगवान का मंदिर है।
गांव में अमीर-गरीब, सभी कच्चे मकानों में ही रहते हैं।
गांव का कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का नशा नहीं करता है।
गांव की अनोखी संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती है।