• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
जयपुर

4 जनवरी तक जयपुर में ट्रैफिक होगा बदला-बदला, देखकर चलें

Urukram Sharma
Last updated: December 27, 2025 8:23 pm
Urukram Sharma
Share
New Year Traffic Route Jaipur
SHARE

New Year Traffic Route Jaipur : नए साल पर जयपुर में Toursit की जबरदस्त भीड को देखते हुए शहर में 4 जनवरी तक के लिए स्पेशल ट्रैफिक प्लान लागू किया है। यह 27 दिसंबर से प्रभावी हो गया। इसके तहत  बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक की ओर सामान्य यातायात सड़क के दोनों ओर से संचालित होगा। वहीं सुभाष चौक से बड़ी चौपड़ आने वाले वाहनों को चार दरवाजा–घोड़ा निकास रोड होते हुए रामगंज चौपड़ की ओर मोड़ा जाएगा। जरूरत के हिसाब से आवश्यकतानुसार मार्गों का डायवर्जन किया जाएगा। गणगौरी बाजार से सिटी पैलेस तथा आतिश गेट से सिटी पैलेस और जंतर-मंतर की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। बांदरवाल गेट से प्रवेश करने वाले वाहन नगर परिषद की मोरी, जनानी ड्योढ़ी और सार्दुल सिंह की नाल होते हुए गणगौरी बाजार जा सकेंगे।

Contents
  • स्लो मूविंग और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पर रोक
    • ई-रिक्शा व अवैध वाहनों पर रोक

स्लो मूविंग और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पर रोक

चारदीवारी क्षेत्र में सुबह 9 से रात 9 बजे तक स्लो मूविंग और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगी। पर्यटक बसों का प्रवेश सांगानेरी गेट से और निकास रामगढ़ मोड़ की ओर से होगा। दबाव अधिक होने पर बसों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा और रोड मीडियन कट बंद किए जाएंगे। आमेर से रामगढ़ मोड़ की ओर यातायात बंद रामगढ़ मोड़ से आमेर की ओर यातायात सुचारु रहेगा। वहीं आमेर से रामगढ़ मोड़ की ओर यातायात बंद रहेगा। जयगढ़ टी-पॉइंट से रामगढ़ मोड़ आने वाले वाहनों को धोबीघाट चौराहा की ओर मोड़ा जाएगा। आमेर से जयपुर शहर की ओर आने वाले वाहन आमेर तिराहा, दिल्ली रोड और गलता गेट चौराहा होकर शहर में प्रवेश करेंगे।

ई-रिक्शा व अवैध वाहनों पर रोक

27 दिसंबर से 4 जनवरी तक चारदीवारी और आमेर क्षेत्र में ई-रिक्शा व अवैध वाहनों का संचालन बंद रहेगा। आपातकालीन वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। मेट्रो और पार्किंग की अपील यातायात पुलिस ने आमजन से संजय सर्किल से चांदपोल, छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ तक संचालित मेट्रो सेवा का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है। चारदीवारी के व्यापारियों और लोगों से वाहन रामनिवास बाग स्थित JDA भूमिगत पार्किंग, चौगान स्टेडियम और आतिश मार्केट की निर्धारित पार्किंग में खड़े करने को कहा गया है। यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095, 2565630, 2561256 और व्हाट्सएप हेल्प डेस्क 8764866972 जारी किए गए हैं।

 

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Love Rashifal 16 January आज 29 दिसंबर का लव राशिफल
Next Article Salman Khan Flop Movies Salman Khan औऱ जवान हो गए@60

ओपिनियन

Opinion on Rahul Gandhi Ravneet Singh Bittu Controversy

युवराज सपने देखता रहेगा, मोदी उन्हें चकनाचूर करता रहेगा

- डा. उरुक्रम शर्मा Opinion : आखिर युवराज की छटपटाहट…

February 8, 2026
BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर…

January 17, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Corona Warrior Cup 2024 Winner SMS Hospital Team
जयपुरक्रिकेट

SMS हॉस्पिटल टीम ने जीता कोरोना वॉरियर कप 2024

Jaipur News: जयपुर में पंचम कोरोना कप क्रिकेट प्रतियोगिता में SMS टीम ने शानदार जीत दर्जकर जीता खिताब। टीम कप्तान…

1 Min Read
Jaipur Mandi Bhav 9 January
जयपुरराजस्थान

आज 19 दिसंबर का राजस्थान मंडी भाव

Rajasthan Mandi Bhav 19 December 2025: राजस्थान की कृषि अर्थव्यवस्था में मंडियों की अहम भूमिका है, जहां प्रतिदिन किसानों और…

4 Min Read
Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में आज 9 फरवरी को पेट्रोल डीजल का भाव

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 9 February 2026: राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई बड़े शहरों के पेट्रोल-डीजल के…

2 Min Read
District Educational Conference in Pratap Nagar Jaipur
जयपुर

शिक्षक संघ का जिला शैक्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Jaipur News: प्रदेश सभाध्यक्ष शशि भूषण शर्मा की अध्यक्षता में समापन सत्र में शिक्षकों की मांगों को समेकित कर राज्य…

1 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 8 जनवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March

जयपुर में 18 जनवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Weather Update: दिल्ली में येलो अलर्ट, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में पारा गिरा

Weather Update: दिल्ली में येलो अलर्ट, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में पारा गिरा

Fire on Anupama Set

अनुपमा समेत 5 टीवी धारावाहिक, जिनके सेट पर लग चुकी है भयानक आग

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?