• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
जयपुर

जयपुर के अचार के अमित शाह भी दीवाने, 200 साल पुरानी है दुकान

Urukram Sharma
Last updated: January 14, 2026 9:20 pm
Urukram Sharma
Share
Vijaylal Acharwala Jaipur Ka Achar
SHARE

Jaipur Ka Achar : जयपुर में खाने की चीजों का जो स्वाद है, वो उन्हें विश्व पटल तक लेकर जाता है। यहां की मिठाइयां हो या कचोरी समोसे। इनके बीच ही जयपुर का अचार भी बहुत फेमस है और अपने स्वाद व क्वालिटी के चलते कई देशों को निर्यात किया जाता है। यह अचार सिर्फ एक परिवार के मर्द मिलकर ही बनाते हैं, महिलाओं का अचार बनाने में योगदान नहीं है। करीब 200 साल पुरानी इस अचार की दुकान के कारण ही इस गली का नाम अचार वालों की गली पड़ा और सरकारी रिकार्ड में भी यही दर्ज है। विजयलाल अचार वाले की यह दुकान पिछली पांच पीढि़यों से अचार का काम ही करती है। पूरे बाजार में एक ही अचार की दुकान है, लेकिन इतनी मशहूर हो गई कि गली का नाम ही अचार वाली गली हो गया।

Contents
  • कई देशों में जाता है इनका अचार
    • यह दुकान चकाचौंध से भले ही दूर है, लेकिन स्वाद दुनियाभर में फेमस है। भारत के होम मिनिस्टर अमित शाह के लिए भी इनके यहां से स्पेशल बिना मिर्ची का अचार बन कर जाता है। जयपुर के बड़े-बड़े ऑफिसर, आईएएस और मिनिस्टर भी यहीं का अचार पसंद करते हैं।कई मंदिरों के छप्पन भोग में भी यहां बने अचार शामिल किए जाते हैं। VIP दीवाने
    • 3000 वर्ष पहले हुई थी अचार की खोज

इस गली के आसपास से निकलने पर ही अलग अलग तरह के अचार की सुगंध अपनी ओर खींच लेती है। दादा, परदादा के फार्मूले के तहत बनाए जा रहे अचार में देसी मसालों का ही उपयोग किया जाता है। अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही इस दुकान में करीब 75 किस्म के अचार मिलते हैं, जो अपने आप में अनूठा है। इनकी गुलकंद और मुरब्बा भी अचार की तरह मशहूर है।

दुकान के मालिक अतुल अग्रवाल कहते हैं कि यह दुकान उनके पूर्वजों ने शुरू की थी। वे पांचवीं पीढ़ी से हैं। उनके दादाजी विजयलाल ने इस काम को काफी फेमस किया। वे जितनी वैरायटी का अचार बनाते थे, आस-पास कहीं भी इतने फ्लेवर नहीं मिलते थे। ऐसे-ऐसे अचार बनाए, जिनके लोगों ने नाम तक नहीं सुने होते थे। वे अचार में किसी तरह का केमिकल जैसे- सिरका का इस्तेमाल नहीं करते। सारे मसाले बाजार से कच्चे खरीदकर उन्हें घर पर ही तैयार करते हैं। अचार में पड़ने वाली कलौंजी, सौंफ, साबुत धनिया, मेथी दाना, पीली सरसों, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर से लेकर सौंठ जैसे मसाले घर पर ही पीसकर इनका मिक्सचर तैयार किया जाता है। अभी भी उनके यहां अचार सैकड़ों वर्ष पुरानी बड़ी कढ़ाही और बर्तनों में तैयार किया जाता है।

अचार बनाने का तरीका इतने सालों से वही है, जैसा दादा-परदादा बनाया करते थे। इनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इनकी शुद्धता है, जो इतने सालों से बरकरार है।अचार बनाने का सीक्रेट तरीका भी सिर्फ घरवालों के पास ही है। अचार बनाने में सामग्री का बड़ा रोल होता है। कौन सा मसाला, कितनी मात्रा में कौन से अचार में डालना है, इसका एक तय फॉर्मूला होता है। फिर अच्छी वैरायटी के सरसों के तेल से इसकी जो महक बनती है, वो स्वाद को दोगुना कर देती है। ये सारा तरीका उन्होंने अपने बड़े बुजुर्गों से सीखा है। बस मसालों को नाप तोल कर समय पर डालने से ही अचार का सही स्वाद बनता है।

कई देशों में जाता है इनका अचार

यह दुकान चकाचौंध से भले ही दूर है, लेकिन स्वाद दुनियाभर में फेमस है। भारत के होम मिनिस्टर अमित शाह के लिए भी इनके यहां से स्पेशल बिना मिर्ची का अचार बन कर जाता है। जयपुर के बड़े-बड़े ऑफिसर, आईएएस और मिनिस्टर भी यहीं का अचार पसंद करते हैं।कई मंदिरों के छप्पन भोग में भी यहां बने अचार शामिल किए जाते हैं।

VIP दीवाने

बॉर्डर फिल्म के डायरेक्टर जेपी दत्ता की पूरी फैमिली के लिए यहां से आचार जाता है। जयपुर से एजेंट मुंबई के कई बॉलीवुड कलाकारों के लिए अचार लेकर जाते हैं। फिल्म स्टार सनी देओल से लेकर सुनील शेट्टी तक इस स्वाद के दीवाने हैं।

3000 वर्ष पहले हुई थी अचार की खोज

  • इतिहासकारों के अनुसार, अचार की खोज आज से 3000 साल पहले टिगरिस घाटी में हुई थी। यहां के लोग भारत से आए खीरे का अचार बनाकर खाते थे।
  • 2400 B.C में मोहनजोदड़ो सभ्यता में भी अचार बनाया जाता था। यहां के मूल निवासी खाने को प्रिजर्व करने के लिए उसे नमक या तेल में डुबोकर रखते थे।
  • समय के साथ-साथ अचार लंबे दिनों तक खाने को संरक्षित रखने और आसानी से कहीं भी ले जा सकने वाले गुणों के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया।
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Achar Wali Gali Jaipur price listJaipur Ka AcharVijay Lal Achar Wala in Johri Bazar JaipurVijaylal AcharwalaVijaylal Acharwala JaipurVijaylal acharwala online shoppingVijaylal Acharwala photosVijaylal Acharwala price
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Love Rashifal 16 January आज 16 जनवरी का लव राशिफल
Next Article Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 2 March जयपुर में आज 16 जनवरी को पेट्रोल डीजल का भाव

ओपिनियन

Opinion on Rahul Gandhi Ravneet Singh Bittu Controversy

युवराज सपने देखता रहेगा, मोदी उन्हें चकनाचूर करता रहेगा

- डा. उरुक्रम शर्मा Opinion : आखिर युवराज की छटपटाहट…

February 8, 2026
BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर…

January 17, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Resident doctors strike in Jaipur
जयपुर

रेजिडेंट चिकित्सकों की चेतावनी, सरकार मांगे नहीं मानती तो आज रात 8 बजे से संपूर्ण कार्य बहिष्कार

Jaipur News: सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल जारी है। अपनी मांगों को लेकर…

3 Min Read
OPS Strike News Jaipur Rajasthan
जयपुर

अनुदानित संस्था की नियुक्ति तिथि से ओपीएस के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

Jaipur News: सेवानिवृत्त समायोजित शिक्षक कर्मचारी मंच के द्वारा पुरानी पेंशन योजना के लिए नेहरू बाल उद्यान शिव मंदिर टोंक…

3 Min Read
FIR filed against Balmukund Acharya
जयपुर

मुश्किल में पड़े बालमुकुंद आचार्य , दर्ज हुई FIR

Balmukund Acharya : जयपुर के जौहरी बाजार में बीती देर रात में पोस्टर लगाने पर विवाद हुआ। इस दौरान जयपुर…

2 Min Read
Jaipur Association of Resident Doctors In support of junior doctors of West Bengal
जयपुर

पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में उतरे जयपुर के डॉक्टर्स, सरकार को दी चेतावनी

Jaipur News: बीते दिनों पश्चिम बंगाल के आरजी कर हॉस्पिटल में जूनियर महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या का मामला अभी…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Mahira Khan

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने पहलगाम हमले पर जताया दुःख , कहा ” यह एक कायरता का कृत्य हैं “

Jaipur Leopard Safari

लेपर्ड सिटी बन चुका है अब जयपुर, जानें कैसे जाएं और क्या करें?

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 2 March

जयपुर में 24 जनवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Gautam Gambhir

आईएसआईएस से मिली गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?