खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है।
मंदिर में कलयुग के कृष्ण यानी बाबा श्याम विराजित है।
बाबा श्याम का संबंध महाभारत काल से माना जाता है।
भीम पुत्र घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक ही बाबा श्याम हैं।
जिन्हें भगवान श्री कृष्ण ने ही अपना नाम दिया था।
बाबा श्याम को तीन बाण धारी के नाम से भी जानते हैं।
खाटू मंदिर का निर्माण राजा रूपसिंह चौहान ने करवाया था।
इसमें उनका साथ उनकी पत्नी नर्मदा कंवर ने भी दिया।
राजा को दिव्य स्वप्न के बाद खुदाई में बर्बरीक का शीश मिला था।
यही शीश आज खाटू दरबार में विधि-विधान से स्थापित है।