Kab Milta Hai Sabse Sasta Mobile: क्या आप जानते हैंं, कब मोबाइल खरीदा जाए, जो बाजार रेट से सस्ता मिलता है। अमुमन तौर पर भारत में कभी भी मोबाइल खरीद लिया जाता है, वो भी महंगी दरों पर। जबकि आपको तुरंत मोबाइल की जरूरत नहीं है तो आपको आनलाइन सेल का इंतजार करना चाहिए। ताकि माडल के हिसाब से आपको मोबाइल 30-30 हजाररुपए तक सस्ते में नया माडल मिल जाता है। इससे भी सस्ता चाहिए और अच्छा मोबाइल तो आपको बस इतना सा करना पड़ेगा कि जब भी किसी कंपनी के मोबाइल का नया माडल लांच होता है, आपको उससे पहले वाला माडल खरीद लेना चाहिए। नया माडल आते ही कंपनी पुराने माडल की रेट को कम कर देतीहै। हालांकि यदि आपको नए माडल के फीचर अपने लिए उपयोगी नहीं लग रहेहैं, तभी यह करना उचित होगा।
Amazon and Flipcart अमुमन तौर पर त्यौहारों पर आनलाइन सेल शुरू करते हैं। होली, दीवाली, ईद हो या न्यू ईयर, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस। मानसून हो या समर-विंटर । सभी अवसरों पर होने वाली आन लाइन सेल मोबाइल खरीदने का सबसे उपयुक्त समय है। इसमें आप एक्सचेंज में मोबाइल देंगे तो रेट औऱ कम हो जाएगी। कंपनियां अलग अलगबैंकों के कार्ड पर भी अच्छी छूट देतीहै। आप जितना सोचते हैं, उससे कम पर भी आपको अच्छा मोबाइल आसानी से मिल जाता है। इसके लिए जरूरी है कि जल्दबाजी में कभी मोबाइल खरीदने के लिए हाथ पांव नहीं मारे।
भारत में स्मार्टफोन खरीदने का सबसे अच्छा टाइम त्योहारों के आसपास होता है। जहां पहले तो दशहरा और दिवाली के आसपास सबसे तगड़ी डील्स देखने को मिलती हैं। इसके बाद क्रिसमस और न्यू ईयर सेल के दौरान कंपनियां और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भारी डिस्काउंट ऑफर्स देते हैं। इस दौरान बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं फोन को खरीदना और भी आसान बना देते हैं।
खरीदें पुराना वाला माडल
जब भी किसी ब्रांड का नया स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेता है, तो उसके पुराने मॉडल की कीमतों में तुरंत गिरावट देखने को मिलती है। अगर आपको लेटेस्ट फीचर्स की जरूरत नहीं है, तो नया फोन लॉन्च होने के बाद पुराना मॉडल खरीदना ज्यादा बेहतर होता है लेकिन अगर आप बजट में कोई डिवाइस खरीद रहे हैं तो हमेशा लेटेस्ट मॉडल के साथ ही जाएं।