• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
राजस्थान

सांसद Rajkumar Roat ने कटारा के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी लपेटा

Urukram Sharma
Last updated: January 17, 2026 8:42 pm
Urukram Sharma
Share
rajkumar roat
SHARE

बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद और भारत आदिवासी पार्टी के नेता Rajkumar Roat ने राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती-2022 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इसमें लिप्त दूसरे लोगों पर कब कार्रवाई होगी। उन्होंने कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के लिप्त होने का न केवल सीधा आरोप लगााय, बल्कि सिफारिश करने के लिए जिम्मेदार बताते हुए उनके नामों का भी खुलासा किया। आरोप लगाते ङुए पूछा कि कटारा के कंधे पर बंदूक रख कर नौकरियां बेचने वाले नेताओं पर कार्रवाई कब होगी?

Contents
  • कटारा को अकेले बलि का बकरा बनाया जा रहा
    • कांकरी डूंगरी प्रकरण का इनाम दिया था कटारा को
    • सिफारिशी नेता अपनी छवि सुधारने में लगे
    • ठीकरा कटारा पर फोड़ा और बाकी नेता बच गए

कटारा को अकेले बलि का बकरा बनाया जा रहा

उन्होंने उदयपुर देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, डूंगरपुर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोड़निया और पूर्व मंत्री अर्जुन बामनिया जैसे कांग्रेस नेताओं के नाम लिए। रोत का आरोप है कि ये वही नेता हैं जिन्होंने कांकरी डूंगरी प्रकरण को अंजाम दिया, और अब कटारा को अकेले बलि का बकरा बनाया जा रहा है। कटारा को लगाने के पीछे कौन लोग थे ये तो देखना होगा। पेपर लीक से संबंध वाले राजनीतिक लोगों ने कन्नी काटी। मालवीया कहां जाए इससे हमारा कोई लेना देना नहीं।

उन्होंने महेंद्रजीत सिंह मालवीया का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस में रहते हुए उन पर कई आरोप लगे, फिर भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ में धुलकर साफ हो गए, और अब वापस कांग्रेस में लौट आए हैं। रोत ने कहा कि मालवीया कहां जाए इससे हमारा कोई लेना देना नहीं लेकिन सवाल तो बनता है। रोत ने कहा कि कटारा को सदस्य बनने का अवसर मिला यह आदिवासी इलाके ​के लिए गर्व की बात थी लेकिन जैसे ही गिरफ्तारी हुई तब माहौल बनाया कि आदिवासी अधिकारी ने भ्रष्टाचार किया। इसके बाद जिन राजनीतिक लोगों का पेपर लीक से संबंध था उन्होंने उनसे कन्नी काट ली।

कांकरी डूंगरी प्रकरण का इनाम दिया था कटारा को

मेरा कहना है कि बाबूलाल कटारा को कांग्रेस की सरकार में आरपीएससी सदस्य बनाया था यह सामाजिक फैसला नहीं था। ये एक राजनीतिक फैसला था। स्वार्थी राजनेताओं का फैसला था। सबको पता है कि डूंगरपुर-खेरवाड़ा में साल 2020 में कांकरी डूंगरी प्रकरण हुआ। जिसको भूल नहीं सकते हैं ये भविष्य में भी हर कड़ी से जुड़ेगा।

मतलब साफ है कि कांकरी डूंगरी प्रकरण को शांत कराने के लिए इन नेताओं ने बाबूलाल कटारा के नाम पर सिफारिश की थी। तत्कालीन अशोक गहलोत को जो ब्रीफ नोट दिया उसमें कहा कांकरी डूंगरी प्रकरण शांत कराने में बाबूलाल कटारा का बड़ा रोल रहा है तब कांग्रेस ने उनको RPSC का सदस्य बनाकर इनाम दिया था।

सिफारिशी नेता अपनी छवि सुधारने में लगे

सांसद रोत ने कहा कि बाबूलाल कटारा के नाम की अनुशंसा करने वाले जो नेता थे उन्होंने ही कांकरी डूंगरी प्रकरण कराया था। जो नेता इसमें शामिल थे वे किनारे हो रहे हैं। अपनी छवि सुधारने में लगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है लेकिन क्या ये डबल इंजन की सरकार ये बताएगी कि इस मामले में कौन-कौन नेता शामिल थे, ये उन पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। क्या इसमें आरपीएससी आयोग के चेयरमैन से लेकर दूसरे सदस्य शामिल नहीं थे। सीएम भजनलाल खुलासा नहीं करते हैं तो इन पर भी सवाल उठेंगे।

ठीकरा कटारा पर फोड़ा और बाकी नेता बच गए

उन्होंने कहा कि पेपर लीक का गिरोह लंबे समय से सक्रिय है और अब सारा दोष कटारा पर फोड़ दिया गया, जबकि असली नेता बच निकले। रोत ने मांग की कि शामिल नेताओं के नाम सामने आएं और उन पर सख्त कार्रवाई हो। मालवीया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा छोड़ कांग्रेस में लौटने के बाद क्या अब उन पर कार्रवाई होगी? कटारा ने ईडी को दिए बयान में खुद को जान का खतरा बताया है, इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article NARESH MEENA Naresh Meena हैं धन्ना सेठ, क्या आप जानते है?
Next Article Chandpole Gate Jaipur Gates of Jaipur: जयपुर के दरवाज़े खूबसूरती का नायाब उदाहरण

ओपिनियन

Opinion on Rahul Gandhi Ravneet Singh Bittu Controversy

युवराज सपने देखता रहेगा, मोदी उन्हें चकनाचूर करता रहेगा

- डा. उरुक्रम शर्मा Opinion : आखिर युवराज की छटपटाहट…

February 8, 2026
BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर…

January 17, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Joraram Kumawat
जयपुर

तिरंगा यात्रा में PAK पर खूब गरजे मंत्री जोराराम कुमावत, यहां देखें पूरा वीडियो

BJP Tiranga Yatra in Jaipur : आतंक के खिलाफ भारतीय सेना (Indian Army) द्वारा चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)…

1 Min Read
Jaipur Metro to run 130 km in next 30 years
जयपुर

अगले 30 साल में 130 किमी दौड़ेगी जयपुर मेट्रो

Jaipur Metro : जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने शहर की अगले 30 साल तक की परिवहन की जरूरतों को ध्यान…

3 Min Read
राजस्थान

पीटीआई भर्ती पर मदन दिलावर का बड़ा बयान, बढ़ेगी पीटीआई शिक्षकों की मुश्किलें

Madan Dilawar news: राजस्थान के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बीते दिन सवाई माधोपुर में जनसुनवाई की…

2 Min Read
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में 15 दिसंबर को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 15 December 2025: राजस्थान समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में हर दिन सोना और…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Delhi Election 2025

दिल्ली में AIMIM ने जताया दंगाई पर भरोसा!

Ramesh Saini honored by SMS College for his excellent nursing service work in Jaipur

नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित हुए रमेश सैनी, SMS कॉलेज ने दिया अवॉर्ड

Aaj Ka Rashifal 13 January

आज 29 नवंबर शुक्रवार का राशिफल। Daily Horoscope Today

T Ravikant Action Mode in Jaipur

एक्शन मोड़ में टी. रविकांत, माइंस का कार्यभार संभालते ही राजस्व बढ़ाने पर दिया जोर

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?