• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
ट्रैवल-टूरिज्मराजस्थान

राजस्थान का स्वर्ग है उदयपुर का झाडोल

Urukram Sharma
Last updated: January 29, 2026 8:22 pm
Urukram Sharma
Share
Udaipur Jharol
SHARE

Udaipur Jharol : हिन्दुस्तान में वैसे तो कश्मीर को स्वर्ग कहा जाता है, लेकिन राजस्थान में भी एक कश्मीर जैसा स्वर्ग है। एक बार आपने उसे क्षेत्र का दौरा कर लिया तो जीवन भर यादों से खूबसूरती को निकाला जाना संभव नहीं है। उदयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर अरावली की वादियों में बसे झाडोल क्षेत्र में ऐसे पयर्टन स्थल हैं, जहां लोग कम पहुंचते हैं, लेकिन जो जाते हैं, वो भूल नहीं पाते हैं। मानसून के बाद सर्दियों में तो इस नैसर्गिक सुन्दरता को लुत्फ अलग ही आनंद देता है। अब तो राजस्थानी फिल्मों की शूटिंग की भी यह क्षेत्र पसंद बनता जा रहा है। राजस्थानी बाहुबली, पटेलन जैसी फिल्मों की यहां शूटिंग हुई है।

Contents
  • मुख्य पयर्टन स्थल जिन्हें जरूर देखना चाहिए –
    • श्री हरिहर मंदिर
    • रामकुंडा महादेव –
    • केलेश्वर महादेव-
    • सान्डोल माता एनीकट-
    • कमलनाथ महादेव –

मुख्य पयर्टन स्थल जिन्हें जरूर देखना चाहिए –

श्री हरिहर मंदिर

उदयपुर जिले से लगभग 52 किलोमीटर दूर बदराणा गाँव मे एक प्राचीन मंदिर स्थित है। यह मंदिर है भगवान श्री हरिहर जी का। इस मूर्ति को भगवान विष्णु और शिव के रूप को मिलाकर बनाया गया हैं। एक तरफ भगवान शिव का स्वरूप दिखता है वही दूसरी और भगवान श्री विष्णु का रूप दिखाई देता है। बदराणा के पास ही गोगला में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आद्याशक्ति माताजी का मंदिर और मंशापूर्ण गणेश जी का मंदिर भी है। यह तीनों मंदिर धार्मिक स्थल के रूप में विकसित है और यहाँ हर वर्ष हजारों लोग आते है।

रामकुंडा महादेव –

उदयपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर ओगणा के पास अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा रामकुंडा महादेव मंदिर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के साथ ही पिकनिक स्पॉट भी है। मंदिर के पास ही एक कुंड बना हुआ है जिसमें लगभग अस्सी फीट की ऊंचाई से सदाबहार झरना गिरता रहता है। इस कुंड की खासियत यह है कि भीषण गर्मी के दौरान भी यहाँ कभी पानी नही सूखता। यहाँ जाने वाले मार्ग में बाँसडिया (ओगणा) बांध पडता है, जिसकी 42 फ़ीट भराव क्षमता है। यह प्रदेश में सबसे बड़ा मिट्टी का बांध भी माना जाता है।

केलेश्वर महादेव-

उदयपुर से लगभग चालीस किलोमीटर दूर एक और पर्यटन स्थल हैं केलेश्वर महादेव। पहाड़ियों के बीच सुरम्य वातावरण में बसे मंदिर का माहौल देखते ही बनता है। इस मंदिर के पास ही लगभग पचास फ़ीट की ऊंचाई से झरना बहता है। बारिश के मौसम में केलेश्वर महादेव मंदिर पिकनिक के लिए यूथ की पहली पसन्द बना रहता है।

सान्डोल माता एनीकट-

उदयपुर-झाड़ोल-ईडर नेशनल हाइवे 58ई पर उदयपुर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर बना सान्डोल माता एनीकट वर्षो से पर्यटकों की पसंद बना हुआ है।बारिश के दौरान एनीकट ओवरफ्लो होते ही यहां पर्यटकों की भीड़ लग जाती है।मुख्य मार्ग के किनारे बने होने की वजह से यहां पहुंचना आसान है। वहीं वन विभाग ने जिपलाइन सहित वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं भी शुरू की हैं, जिससे यहाँ आने वाले पर्यटक रोमांच की अनुभूति कर सके। मुख्य एनीकट के नीचे छोटे—छोटे चेक डेम बना रखे है। यहां लोग नहाने का लुफ्त उठाते हैं।

कमलनाथ महादेव –

अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा कमलनाथ महादेव मंदिर उदयपुर का भी प्रमुख धार्मिक स्थल है। उदयपुर से लगभग साठ किलोमीटर की दूरी पर आवरगढ़ की पहाड़ियों में बने मंदिर के चारों तरफ का वातावरण शांत और हरियाली से ओत प्रोत है। साथ ही मंदिर परिसर में पानी का कुंड बना हुआ है। भीषण गर्मी में भी इस कुंड में पानी की धार बहती रहती है। वहीं ऊपर पहाड़ियों पर प्राचीन जैन मंदिर के अवशेष है। यहां परकोटे भी बने हुए है, जहां महाराणा प्रताप ने आपातकाल के दौर में वक्त बिताया था। बारिश के दिनों में यह क्षेत्र किसी जन्नत से कम नहीं लगता।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Jhadol hotel UdaipurJhadol resort UdaipurJhadol Safari ResortUdaipur Best Tourist PlacesUdaipur jhadol priceUdaipur jhadol ticket priceUdaipur JharolUdaipur Tourism
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article UGC New Rule Controversy UGC के खिलाफ खड़े हुए कुमार विश्वास और मनोज मुंतशिर, फिर आया सुप्रीम फैसला
Next Article Vasundhara Raje वसुंधरा ने विरोध का तरीका बदला, सीधे प्रहार की जगह इशारों में निर्वस्त्र करना शुरू किया राजनीति को

ओपिनियन

Opinion on Rahul Gandhi Ravneet Singh Bittu Controversy

युवराज सपने देखता रहेगा, मोदी उन्हें चकनाचूर करता रहेगा

- डा. उरुक्रम शर्मा Opinion : आखिर युवराज की छटपटाहट…

February 8, 2026
BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर…

January 17, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

4 teams in semi finals in fifth Corona Warrior Cricket Competition Jaipur
जयपुरक्रिकेट

पंचम कोरोना वॉरियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन 4 टीमें सेमीफइनल में

Jaipur News: बीते 14 अक्टूबर से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन 4 टीमें सेमीफाइनल पहुंच चुकी हैं। संयोजक…

1 Min Read
Sonography voucher
जयपुर

जयपुर में गर्भवती महिलाओ को दिए सोनोग्राफी वाउचर

Jaipur news : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में जयपुर प्रथम में 9 अप्रैल को महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जाँच,…

3 Min Read
Prime Minister Safe Motherhood Campaign in Jaipur
जयपुर

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जाँच, मिला उपचार

Jaipur News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय अवकाश होने के कारण…

2 Min Read
Agrasen Jayanti Mahotsav Inauguration by Agrawal Samaj Jaipur
जयपुर

ध्वजारोहण और मंगल पाठ के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Agrawal Samaj Jaipur: जयपुर जिले के मालवीय नगर अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया गया।…

1 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Priyanka Chopra Big Comeback

बॉलीवुड की 2 हीरोइन का डूब जाएगा करियर, हिंदी देसी गर्ल की सालों बाद वापसी

U19 Women's T20 Asia Cup 2024: बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

U19 Women’s T20 Asia Cup 2024: बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

Jaipur Mandi Bhav 9 January

आज 4 जनवरी का जयपुर मंडी भाव

Seema Kapoor Autobiography Launching

सीमा कपूर की आत्मकथा ‘यूँ गुज़री है अब तलक’ की हुई लॉन्चिंग, फ़िल्मी सितारे रहे मौजूद

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?