• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
क्रिकेट

14 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान

Urukram Sharma
Last updated: December 30, 2025 9:05 pm
Urukram Sharma
Share
Vaibhav Suryavanshi
SHARE
Vaibhav Suryavanshi Caption Under 19 Indian Cricket Team:  14 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। वे साउथ अफ्रीका दौरे के लिए कप्तान बनाए गए हैं। नियमित कप्तान  आयुष म्हात्रे इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं। हालांकि वर्ल्ड कप अंडर ृ19 की कप्तानी म्हात्रे ही करेंगे। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। वे साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि, वर्ल्ड कप में  ही कप्तान होंगे। वे इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हैं। BCCI ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया है। बोर्ड ने विहान मल्होत्रा को वर्ल्ड कप के लिए उपकप्तान बनाया है। विहान भी इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका नहीं जा रहे हैं।

3 जनवरी से शुरू होगा साउथ अफ्रीका का दौरा

भारत की युवा टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 3 जनवरी से शुरू होगा। इसमें 3 वनडे खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया 15 जनवरी से जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी।

इंजरी के कारण म्हात्रे बाहर

BCCI ने  बताया कि युवा टीम के रेग्युलर कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा की कलाई में चोट लगी है। दोनों साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहेंगे। ये दोनों चोट के इलाज के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे। फिर ICC मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ेंगे।

वर्ल्ड कप में 16 टीमें खेलेंगी

ICC पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला हरारे में होगा। 5 बार की चैंपियन भारत (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) को ग्रुप-B में रखा गया है, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड, अमेरिका (USA) और बांग्लादेश से होगा।साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टीम- वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर. एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।

वर्ल्ड कप के कप्तान म्हात्रे ही होंगे

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम- आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर. एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन।
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Under 19 Indian Cricket TeamVaibhav Suryavanshi
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Ritu Banawat, Anita Jatav and Rewant Ram Danga Rajasthan भाजपा ने डांगा को बाहर करने की तैयारी की, एमएलए अनिता जाटव और ऋतु की विधायकी भी खतरे में 
Next Article Aaj Ka Rashifal 27 February आज 1 जनवरी का दैनिक राशिफल

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Vinod Kambli
क्रिकेट

अपने बयान से पलटे Vinod Kambli, कहा- सचिन ने मदद की थी और अजय जड़ेजा मिलने आये

पिछले दिनों दिग्गज कोच रमाकांत आचरेकर की याद में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विनोद कांबली (Vinod Kambli) का…

2 Min Read
Champions Trophy
क्रिकेट

Champions Trophy 2025 : ICC हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार, इस देश में होंगे भारत के मैच

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में कराने के लिए ICC तैयार हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट…

1 Min Read
5 dangerous bowlers of Rajasthan Royals In IPL 2025
क्रिकेट

IPL 2025: ये है राजस्थान रॉयल्स के 5 खतरनाक गेंदबाज

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है। इस सीजन…

2 Min Read
India vs South Africa 1st T20I Live Streaming Details in Hindi
क्रिकेट

सूर्या के शेर आज करेंगे दक्षिण अफ्रीका को ढ़ेर, जानें IND vs SA पहले T20 की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

India vs South Africa 1st T20I Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का…

2 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Deepika Padukone Photo Shoot

फिल्मों को छोड़कर फोटोशूट पर टेक रखा है करियर, बोली करुँगी बेटी दुआ की परवरिस

Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 8 जनवरी का दैनिक राशिफल

heeramandi

ये है 2024 की सबसे ज्यादा सर्च की गई “Web Series”

Balai Samaj Jaipur honoring talented students

जयपुर में बलाई समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, ‘शिक्षित बनो संगठित रहो’ का दिया नारा

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?