• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
जयपुर

जयपुर में संपर्क संस्था ने किया 31 विभूतियों का सम्मान, संयुक्त परिवार की जरुरत को समझा

Desk
Last updated: September 9, 2024 2:37 am
Desk
Share
Sampark Sansthan Program Hotel Safari Jaipur
SHARE

Jaipur News: सामाजिक- साहित्यिक सरोकारों में अग्रणी संपर्क संस्थान के तत्वाधान में शैक्षणिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली देशभर की 31 विभूतियों का सम्मान समारोह, लेखिका सीमा वालिया की पुस्तक “और मैं चल पड़ी” का विमोचन तथा काव्य सरिता का भव्य आयोजन होटल सफारी में आज 9 सितंबर 2024, सोमवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुधा गुप्ता (पूर्व निदेशक दूरदर्शन,जयपुर), कार्यक्रम अध्यक्ष पुनीत कर्णावट (उप महापौर नगर निगम), मुख्य वक्ता शिक्षाविद डॉ. ऋत्विज गौड़, सम्पर्क अध्यक्ष अनिल लोढ़ा, महासचिव समन्वयक रेनू शब्दमुखर, कार्यक्रम संयोजक किशन राठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामदास राठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा शिक्षकों को स्मृति चिन्ह शॉल व संपर्क दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया गया।

संस्थान अध्यक्ष अनिल लढ़ा ने अपने स्वागत वक्तव्य में सम्पर्क संस्थान के 23 वर्षों के कार्यों की सिलसिलेवार जानकारी दी। इस अवसर पर ज्ञान विहार स्कूल के प्राचार्य डॉ. ऋत्विज गौड़ ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका बन पड़ी है। आज अभिभावक को इस बात की आवश्यकता है कि वह संयुक्त परिवार की ओर अपना रुख करते हुए एकल परिवार की समस्या को समझें और अपने बच्चों में संस्कार निहित कर सकें। आज के बच्चे संस्कार से दूर होते जा रहे हैं और बच्चों में संस्कारों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने संस्कार का गहरा संबंध परिवार और परवरिश पर बताया कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को छोटी से छोटी बात को भी सिखाए तो वह बात बच्चे आसानी से समझ सकते हैं।

दूरदर्शन की पूर्व निदेशक सुधा गुप्ता ने भी संस्कार और परिवार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि, पहले के समय में बच्चे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिकता और संस्कार दोनों को बराबर साथ लेकर चलते थे। आज के बच्चे शिक्षा में बहुत अधिक अच्छा कर रहे हैं लेकिन उनके मोटे-मोटे पैकेज कहीं ना कहीं उन्हें संस्कार से दूर लेते जा रहे हैं। ऐसे में विवेकानंद जी के बचपन के किस्से सुनाते हुए उन्होंने संस्कारों की भूमिका पर जोर दिया और इसमें माता को आगे आने की उन्होंने बलवती इच्छा प्रकट की और कहा कि माता अपने बच्चों को जिस रूप से तैयार कर सकती है, वैसा कोई और नहीं कर सकता।

जयपुर ग्रेटर उपमहापौर पुनीत कर्णावत ने भी परिवार और संस्कार की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षकों को अपनी गरिमा को बनाये रखते हुए बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा और यह जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है और साथ उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को स्वतंत्रता दी जानी चाहिए लेकिन उसके साथ-साथ उन पर नियंत्रण भी होना चाहिए। इस स्वतंत्रता और नियंत्रण के संतुलन से बच्चों का चहुंमुखी विकास संभव है जहां वे जिम्मेदारी का अर्थ सच्चे रूप में समझते हुए न केवल अच्छे नागरिक बन सकेंगे बल्कि अच्छे पारिवारिक सदस्य भी बन सकेंगें।

समन्वयक महासचिव रेनू शब्द मुखर ने कहा कि, संपर्क साहित्य संस्थान हमेशा साहित्यिक क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभाता रहेगा।समारोह में हिंदी प्रचार प्रसार संस्थान के अध्यक्ष डॉ अखिल शुक्ला ने संपर्क संस्थान के सामाजिक कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। इस दौरान सीमा वालिया ने पुस्तक के प्रकाशन को एक सपना बताते हुए सम्पर्क संस्थान का आभार जताया। समारोह का संचालन डॉ रेनू श्रीवास्तव ने किया।

#जयपुर के होटल सफारी में संपर्क संस्थान द्वारा देश की 31 शिक्षक विभूतियों का सम्मान, लेखिका सीमा वालिया की पुस्तक "और मैं चल पड़ी" का विमोचन और काव्य सरिता का भव्य आयोजन हुआ। #RajasthanNews #BreakingNews‌ pic.twitter.com/PJoYisFCCo

— Bhayaji Digital Media (@BhayaJi_Digital) September 9, 2024
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Jaipur NewsJaipur News in HindiJaipur SamacharLatest Jaipur NewsSampark Sansthan Jaipur
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Love Rashifal आज 10 सितंबर मंगलवार का लव राशिफल
Next Article Hotel Highway King Firing Kotputli Behror होटल हाईवे किंग में दिनदहाड़े फायरिंग, क्षेत्र में दहशत का माहौल; जांच में जुटी पुलिस

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में 31 दिसंबर को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 31 December 2025: राजस्थान समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में हर दिन सोना और…

3 Min Read
Hindu community delegation submitted memorandum to the Jaipur police commissioner
जयपुर

हिन्दू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, तीनों मांगों पर बनी सहमति

Jaipur News: रामगंज क्षेत्र में चार अक्टूबर को घरों पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के विरोध में हिन्दू समाज…

2 Min Read
Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में आज 23 दिसंबर को पेट्रोल डीजल का भाव

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 23 December 2025: राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई बड़े शहरों के पेट्रोल-डीजल के…

2 Min Read
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में 13 जनवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 13 January 2026: राजस्थान समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में हर दिन सोना और…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Is Vihaan samat dating Radhika Madan

राधिका मदान को डेट कर रहे हैं विहान समत, एक्टर ने इंटरव्यू में दे दिया बड़ा हिंट

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March

जयपुर में आज 2 फरवरी को पेट्रोल डीजल का भाव

Shuddh Aahar Milavat par var in Jaipur

जारी है ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान, अलग-अलग तेलों के इकट्ठे किये नमूने

Pet Saaf Karne Ke Gharelu Upay

क्या आप भी हैं पेट की तकलीफ से परेशान ,तो जाने यह घरेलू उपाय

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?