• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
ओपिनियनराजस्थान

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Desk
Last updated: June 20, 2026 9:11 pm
Desk
Share
Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar
SHARE

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा व्यक्तित्व होता है, जिसकी छाप उसके शब्दों, विचारों, निर्णयों और पूरे जीवन पर दिखाई देती है। मेरे लिए वह व्यक्तित्व मेरे पापा हैं। पितृ दिवस पर जब मैं अपने जीवन की यात्रा को पलटकर देखती हूँ, तो महसूस करती हूँ कि मेरे भीतर जो भी अच्छे गुण हैं, उनकी जड़ें मेरे पापा के संस्कारों में ही गहराई तक समाई हुई हैं। पापा हमेशा एक बात कहते हैं- “जीवन में कुछ भी करो, छोटा या बड़ा, लेकिन सही करो।”

शायद यही एक वाक्य मेरे जीवन का मूलमंत्र बन गया। उन्होंने कभी मुझे ऊँचे पद, बड़ी सफलता या नाम कमाने का पाठ नहीं पढ़ाया। उन्होंने केवल इतना सिखाया कि जो भी काम करो, पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करो। वे अक्सर कहते हैं- “बेटे सौ रुपये की नौकरी भी करो तो उसे पूरी ईमानदारी से करना। काम की कीमत उसके वेतन से नहीं, तुम्हारी निष्ठा से तय होती है।”

आज जब मैं ज्ञान विहार स्कूल में अपनी जिम्मेदारियाँ निभाती हूँ, संपर्क संस्थान में सामाजिक कार्य करती हूँ, राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान से जुड़ी हूँ या किसी भी मंच पर अपनी भूमिका निभाती हूँ, तो हर जगह पापा की यही सीख मेरे साथ चलती है। लोग अक्सर मेरी सक्रियता, मेरी प्रतिबद्धता और मेरे कार्य के प्रति समर्पण की चर्चा करते हैं, लेकिन मैं जानती हूँ कि यह सब मेरे पापा के दिए हुए संस्कारों का ही परिणाम है। पापा ने मुझे केवल पढ़ाया-लिखाया नहीं, बल्कि जीवन जीना सिखाया है। उन्होंने मुझे निडर बनना सिखाया। निर्भीक होकर अपनी बात रखना सिखाया। सत्य का साथ देना सिखाया। गलत के सामने झुकना नहीं सिखाया। और सबसे बड़ी बात, किसी भी परिस्थिति में अपने आत्मसम्मान से समझौता न करना सिखाया।

जब भी जीवन में कोई कठिन निर्णय सामने आता है, मुझे पापा की आवाज़ सुनाई देती है- “सच का रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन गलत रास्ता कभी मंजिल तक नहीं पहुँचाता।” उनकी यही शिक्षा मुझे हर बार सही निर्णय लेने का साहस देती है। मैंने उन्हें हमेशा स्पष्टवादी देखा है। जो बात सही लगी, उसके पक्ष में खड़े रहे और जो गलत लगी, उसका विरोध किया। शायद यही कारण है कि मैं भी आज अपनी बात स्पष्टता से कह पाती हूँ। मेरे व्यक्तित्व में यदि थोड़ी भी दृढ़ता है, तो वह पापा की देन है। यदि थोड़ा भी आत्मविश्वास है, तो वह पापा की देन है। यदि समाज और साहित्य के बीच सक्रिय रहकर कुछ अच्छा करने की इच्छा है, तो वह भी पापा की ही देन है। जीवन में कई लोग हमें सफलता का रास्ता दिखाते हैं, लेकिन चरित्र का निर्माण बहुत कम लोग कर पाते हैं। मेरे पापा ने मेरे चरित्र की नींव रखी है। आज मैं जो कुछ भी हूँ-

एक शिक्षिका, एक साहित्यकार, एक सामाजिक कार्यकर्ता-उसकी सबसे मजबूत बुनियाद मेरे पापा के संस्कार हैं। पापा मेरे लिए केवल पिता नहीं हैं, वे मेरे पहले शिक्षक, मेरे मार्गदर्शक, मेरे सबसे बड़े आलोचक और मेरे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनका स्नेह, उनका आशीर्वाद और उनकी सीख जीवन भर मेरे साथ बनी रहे। पापा, आपने मुझे उड़ना सिखाया, लेकिन अपने संस्कारों की डोर से हमेशा जोड़े रखा। आप मेरे जीवन का अभिमान हैं। आप मेरे व्यक्तित्व की जड़ हैं।और मैं आपकी बेटी होने पर स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूँ।

– रेनू शब्द मुखर

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Emotional StoriesFather's Day TributeFathers Day ArticleFathers Day CelebrationFathers Day SpecialParenting InspirationRenu Shabd MukharRenu Sharma WritingShabd Mukhar
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में 12 फरवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 12 February 2026: राजस्थान समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में हर दिन सोना और…

3 Min Read
Jaipur Metro to run 130 km in next 30 years
जयपुर

अगले 30 साल में जयपुर में 130 किमी दौडेगी मेट्रो

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने शहर की अगले 30 साल तक की परिवहन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए…

3 Min Read
Rajasthan Deputy CM Premchand Bairwa received death threat
राजस्थान

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की मिली धमकी

Rajasthan News : राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जान से मरने की धमकी मिली हैं । जिसके बाद…

2 Min Read
Khatu Shyam Mela 2025
राजस्थान

28 फरवरी से होगा खाटू श्याम के लक्खी मेला का आयोजन, प्रशासन ने मजबूत की व्यवस्था

Khatu Shyam Mela 2025: बाबा खाटू की नगरी सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर में 28 फ़रवरी लक्खी मेला का…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 13 January

आज 19 जुलाई 2025 का करियर, बिज़नेस और हेल्थ राशिफल

RAJKUMAR ROUT

रोत ने भजनलाल शर्मा के खिलाफ निकाली महारैली, की 31 बड़ी मांगे

Diabetes ko kaise khtam kare

कुछ आसान तरीकों से होगा डायबिटीज जड़ से गायब

brendan doggett and Sean Abbott

दूसरे टेस्ट से पहले Australia को लगा बड़ा झटका, अहम गेंदबाज हुआ चोटिल

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?