• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
जयपुर

जयपुर में गर्भवती महिलाओ को दिए सोनोग्राफी वाउचर

Ayushi Rana
Last updated: April 10, 2025 1:35 am
Ayushi Rana
Share
Sonography voucher
SHARE

Jaipur news : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में जयपुर प्रथम में 9 अप्रैल को महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जाँच, साथ ही मिला उपचार। मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिला सोनोग्राफी के लिए वाउचर पर निरामय राजस्थान अभियान के तहत लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की जानकारी प्रदान की गई। गौरतलब है कि राज्य स्तर के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह की 09, 18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि जिले के चिकित्सा संस्थानों पर मनाए गए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेषज्ञ चिकिसकों द्वारा मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी कराने के लिए माँ वाउचर दिये साथ ही अन्य जाँच व उपचार किये गए। उनके रक्तचाप, शर्करा के स्तर, वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन, रक्त, एचआईवी जांच, हृदय स्पंदन आदि की जांच कर उनको गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के विषय मे बताया गया और आई.एफ.ए. कैल्शियम तथा अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर चिकित्साकर्मियों द्वारा उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व को बताते हुए पोषणयुक्त आहार लेने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही निरामय राजस्थान अभियान के तहत अप्रैल माह संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन का आधार पर मनाया गया जिसके तहत संतुलित आहार के महत्व व स्थानीय उपलब्ध खाद्य पदार्थों के प्रति जानकारी दी गई , लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया l

उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है, जिससे गर्भावस्था व प्रसव के दौरान जोखिम को कम करने में मदद मिल सके। अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को एक स्वस्थ जीवन प्रदान करना है। गर्भवती महिलाओं को रोगों, उपचार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, जिससे बच्चे के स्वस्थ जीवन के साथ ही सुरक्षित प्रसव को सुनिश्चित किया जा सके और जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य में आने वाले जोखिम को पूर्व में पहचान कर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा सके।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Jaipur News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Vasundhara Raje झालावाड़ में भावुक हुईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
Next Article Tika Ram Jully टीकाराम जूली ने बीजेपी और आरएसएस पर बोला हल्ला, कहा -“क्या हमारी औकात भाजपा और आरएसएस तय करेगी ?”

ओपिनियन

Opinion on Rahul Gandhi Ravneet Singh Bittu Controversy

युवराज सपने देखता रहेगा, मोदी उन्हें चकनाचूर करता रहेगा

- डा. उरुक्रम शर्मा Opinion : आखिर युवराज की छटपटाहट…

February 8, 2026
BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर…

January 17, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Asalpur Daughters Krishna Kumawat and Himani won medals in athletics
राजस्थानखेलजयपुर

कृष्णा कुमावत और हिमानी बनी आसलपुर का गौरव, एथलेटिक्स में जीते पदक

Asalpur News: आसलपुर गांव की बेटियां, कृष्णा कुमावत और हिमानी ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम…

1 Min Read
CM Bhajanlal Sharma
जयपुर

निवेशकों को लुभाने विदेश पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, ‘राइजिंग राजस्थान’ के लिए देंगे निमंत्रण

CM Bhajanlal Sharma News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार, 8 सितंबर को दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा के…

2 Min Read
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में 19 जनवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 January 2026: राजस्थान समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में हर दिन सोना और…

3 Min Read
Sri Karan Narendra Agriculture University Jobner Jaipur
जयपुर

जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में घोटाले के आरोप, जांच की मांग तेज

Sri Karan Narendra Agriculture University Jobner Jaipur : जयपुर जिले का जोबनेर स्थित श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, एक बार…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Press conference in Jaipur on tobacco campaign and caution on Diwali

जयपुर में तम्बाकू कैम्पेन और दीपावली पर सावधानी विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित

Bindayak Baba Ramdev Ji Maharaj Padyatra Ravana Jaipur

रवाना हुई बिंदायक बाबा रामदेव जी महाराज की विशाल पदयात्रा, जमकर नाचे भक्तगण

Jaipur Mandi Bhav 9 January

आज 4 जनवरी का जयपुर मंडी भाव

Sshura Khan Pregnant

क्या सच में प्रग्नेंट है शूरा खान, हो रहा है वीडियो वायरल

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?