• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
जयपुर

‘तम्बाकू फ्री यूथ कैम्पेन’ 2.0 के तहत संभाग स्तरीय स्टेकहोल्डर्स कार्यशाला आयोजित

Desk
Last updated: October 1, 2024 6:16 am
Desk
Share
Workshop Under Tobacco Free Youth Campaign 2.0 in Jaipur
SHARE

Jaipur News: मंगलवार को जेएलएन मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान मे “तम्बाकू फ्री यूथ कैम्पेन” 2.0 के तहत संभाग स्तरीय स्टेकहोल्डर्स की एक दिवसीया कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला मे संभागीय आयुक्त महोदया श्रीमती रश्मि गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रही। संभागीय आयुक्त महोदया ने अपने सम्बोधन में कहा कि, तम्बाकू जनित रोगों से देश मे प्रतिवर्ष लाखों लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है, जो कि बेहद चिंता का विषय है। तम्बाकू उत्पादों के उपभोग के दुष्प्रभावों के विषय मे आमजन को अधिक से अधिक जागरुक किया जाना चाहिए।

उन्होंने अभियान के दौरान युवा वर्ग को तम्बाकू विमुक्त एवं नशा मुक्त जीवन हेतु प्रेरित किए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों राजीविका के माध्यम से महिलाओं का सहयोग लेकर, नारा लेखन व अन्य गतिविधियों मे उन्हे सम्बद्ध कर अभियान को गति प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अभियान मे किया जा रहा प्रचार प्रसार का कार्य वास्तव मे प्रशंसनीय है। समाज मे तम्बाकू सेवन को एकदम से बंद नहीं किया जा सकता लेकिन सतत प्रयासो के जरिये इस दिशा मे सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकते हैँ।

कार्यशाला मे संयुक्त निदेशक, जोन जयपुर डॉ. नरोत्तम शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि “तम्बाकू फ्री यूथ कैम्पेन” 2.0 के तहत वृहत स्तर पर जन-जागरूकता प्रसारित की जाएगी। कैम्पेन के तहत युवाओं को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमे सभी को अपने साझा उत्तरदायित्व को समझकर अपना योगदान देना होगा। सभी की एकजुटता से ही तम्बाक मुक्त राजस्थान की संकल्पना साकार की जा सकती है।

एएसपीओ, एनटीसीपी श्री नरेन्द्र सिंह ने कैम्पेन के 60 दिवसीय कार्ययोजना के विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला, ब्लॉक व ग्रामपंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को तम्बाकू सेवन के खतरों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने दिनांकवार गतिविधियों के विषय मे विस्तार से चर्चा करते हुए कोटपा एक्ट के बारे मे बताया। साथ ही उन्होंने तम्बाकू एक्ट की 04 धाराओं के विषय मे विस्तार से बताया।

कार्यशाला के टेक्निकल सेशन मे जिला सलाहकार, डीटीसीसी, सीकर डॉ. संजय शर्मा, सचिव, एसआरकेपीएस श्री राजन चौधरी, सम्प्रति संस्थान के श्री मुदित तिवारी, राजस्थान कैंसर फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, गांधी फाऊंडेशन के श्री रमेश गांधी, खुशी बेबी संस्थान के डॉ. राजीव धाकड़ ने अभियान के सम्बन्ध मे अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यशाला में जिला जयपुर प्रथम, जिला जयपुर द्वितीय, दौसा, दूदू, अलवर, खैरथल-तिजारा, नीम का थाना, झुंझुनू, सीकर, कोठपुतली- बहरोड़ के सीएमएचओ, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सलाहकार, तम्बाकू प्रकोष्ठ, जिला आई ई सी समन्वयक और पुलिस, खाद्य- औषधि नियंत्रण व अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Indira Gandhi Panchayati Raj SansthanJaipur NewsRajasthan NewsTobacco Free Youth Campaign 2.0
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 52 Annual prize distribution ceremony held at Tagore International School Jaipur जयपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में हुआ 52वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
Next Article Rats Terror on Ramniwas Bagh and Albert Hall in Jaipur जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों पर चूहों का आतंक, JDA ने शुरु किया पकड़-धकड़ अभियान

ओपिनियन

BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर…

January 17, 2026
Opinion on Indore Water Crisis

निकम्मा प्रशासन, लापरवाह नेता

Opinion on Indore Water Crisis : इंदौर (मध्यप्रदेश) का भागीरथपुरा…

January 7, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 12 January

आज 25 जनवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 January 2026: आज 25 जनवरी 2026, रविवार को विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 13 January

आज 25 जनवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 January 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Rashifal 24 January

आज 24 जनवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 12 January

आज 24 जनवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 24 January 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 18 January

आज 18 जनवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 18 January 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

HMPV VIRUS
राजस्थान

राजस्थान में 6 माह की बच्ची मिली HMPV वायरस से पीड़ित

HMPV VIRUS: कोरोना से लोगो को जो नुकसान हुआ फिर चाहे वो जानी नुकसान हो या माली उसने लोगो को…

3 Min Read
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 2 February
जयपुर

जयपुर में 2 अक्टूबर को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 2 October 2024: राजस्थान समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में हर दिन सोना और…

3 Min Read
flourishing dengue malaria Jain Vihar Colony in Ajmer Road Jaipur
जयपुर

CM भजनलाल के क्षेत्र में पनप रहा डेंगू-मलेरिया, जनता संग हो रहा दोगला व्यवहार

Jaipur News: अजमेर रोड स्थित कमला नेहरू नगर की जैन विहार कॉलोनी में प्रशासन का दोगला व्यवहार देखने को मिल…

2 Min Read
Vasundhara Raje
राजस्थान

झालावाड़ में भावुक हुईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

Rajasthan news :  झालावाड़ में राजमाता विजया राजे सिंधिया खेल स्कूल में राजमाता की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का समापन…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

kota missing girl

कोटा में 2 छात्रों के सुसाइड के बाद एक छात्रा हुई लापता

New Year Traffic Route Jaipur

4 जनवरी तक जयपुर में ट्रैफिक होगा बदला-बदला, देखकर चलें

Jaipur Mandi Bhav 9 January

आज 9 जनवरी का जयपुर मंडी भाव

Adarsh Gaurav Movie

आदर्श गौरव ने कहा किस्मत वाला हु में, जो मुझे ये फिल्ममेकर्स मिले, मिलेंगे शानाया कपूर के साथ फिल्म ‘तू या मैं’

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?