• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
राजस्थान

आजकल राजनीति कामर्शियल हो गई, धंधा करने आ रहे हैं लोग- डा. किरोड़ी

Urukram Sharma
Last updated: February 4, 2026 8:07 pm
Urukram Sharma
Share
Kirodi Lal Meena
SHARE

Kirodi Lal Meena News : कैबिनेट मंत्री बाबा डाक्टर किरोड़ीलाल मीणा अपनी बेबाकी अंदाज के कारण सदा चर्चा में रहते हैं। वे स्वयं साफ सुथरी राजनीति में भरोसा करते हैं और दूसरों से भी अपेक्षा करते हैं। लेकिन वर्तमान राजनीति में जो कुछ चल रहा है, उसको लेकर वो स्वयं को असहज महसूस करते हैं। उन्होंने आगे कहा- आजकल की राजनीति कॉमर्शियल हो गई है। लोग धंधा करने के लिए राजनीति में आ रहे हैं, लेकिन मेरा भाव सेवा करने का है।
बाबा ने कहा कि उनके लिए समाज सबसे पहले है। दल अपनी जगह है। मैंने समाज को भरोसा देरखा है कि कभी भी कोई काम पड़ जाए, तो सेवा में तैयार रहूंगा। ना दल देखूंगा ना क्षेत्र। समरावता कांड में गिरफ्तार बच्चों से जेल में मिलने गया तो मुझे डांट पड़ी थी। तब मुझे कहा गया कि मंत्री रहते हुए आपको अपराधियों से नहीं मिलना चाहिए। मैंने कहा- ऐसे संकट की घड़ी में समाज के भाई-बहनों को जाकर नहीं संभाला तो उससे बड़ा कोई पाप नहीं होगा।

Contents
  • वसुंधरा ने पार्टी से निकाला, आज फिर दोनों साथ
    • जिन्दा हूं तब तक आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता
    • मुझे गिरफ्तार किया गया
    • बेनीवाल बात करेंगे तो मैं भी कर लूंगा

वसुंधरा ने पार्टी से निकाला, आज फिर दोनों साथ

किरोड़ी ने कहा- मेरा पार्टी ने एक बार टिकट काट दिया था। लोगों ने कहा- कांग्रेस में जाते तो कुछ बन जाते। लेकिन मैं छोटी उम्र से RSS का स्वयंसेवक रहा। कॉलेज में पढ़ने के दौरान इमरजेंसी लगी थी। तब संघ पर प्रतिबंध लगा दिया और बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया था। मुझे भी जेल में डाल दिया गया था। तब से आज तक पार्टी के साथ लगा रहा। कितना परिश्रम किया, मेहनत की, चुनाव जीते और हारे। हर विपरीत परिस्थिति में मेरे भाई-बहनों ने मेरी मदद की, जिसके कारण आज भी राजनीति में जिंदा हूं। उस समय वसुंधरा राजे ने पार्टी से निकाल दिया था, लेकिन आज हम दोनों फिर से एक ही पार्टी में हैं। टिकट भी काट दिया था, तब लोगों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कहा था। चुनाव लड़ा और जीत गया।

राजस्थान के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि 2009 में दौसा से चुनाव लड़ा तब चुनाव आयोग ने चप्पे-चप्पे पर सेना तैनात कर दी। आसमान में हवाई जहाज और ड्रोन तैनात कर दिए, लेकिन दौसा की जनता ने किसी की परवाह नहीं की और मुझे सर्वाधिक मतों से निर्दलीय सांसद चुनकर भेजा। बीजेपी और कांग्रेस के जो नेता मेरे सामने लड़े थे, उन दोनों की जमानत जब्त करवा दी। राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं की जमानत जब्त हो जाए, इससे बड़ा काम नहीं हो सकता। यह आप सभी का बहुत बड़ा एहसान है। मैं पार्टी के एहसान को भी नहीं भूल सकता।

जिन्दा हूं तब तक आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता

किरोड़ी ने कहा- कई बार बात आई कि प्रधानमंत्री मोदी आरक्षण को खत्म कर देंगे, लेकिन जब तक डॉक्टर किरोड़ी लाल के तन में प्राण है, तब तक आपके आरक्षण का कोई भी कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता। किरोड़ी ने कहा- उस समय 32 विधायक थे। सब ने यह तय किया कि हमारे आरक्षण के साथ किसी प्रकार का कुठाराघात होगा तो हम सब एकजुट होकर विरोध करेंगे। बीजेपी, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के साथियों ने पंचायत बुलाई थी। मुझे भरोसा दिलाया कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन जब चिट्ठी लिखने का समय आया और चिट्ठी दिल्ली जाने वाली थी, तो 32 में से 31 भाग गए। लेकिन किरोड़ी लाल ने सड़क पर उतरकर विरोध करने का काम किया था।

मुझे गिरफ्तार किया गया

किरोड़ी ने कहा- मैं 45 साल से राजनीति में हूं। कई चुनाव जीते-हारे और साथ में कई आंदोलन भी किए। अजमेर में भी पिछले राज में आया और RPSC में घुस गया। तभी RPSC अध्यक्ष को पकड़ा और कहा- ‘ए मिस्टर चेयरमैन, तुम्हारी नाक के नीचे पेपर लीक हो रहे हैं, यह नहीं चलेगा। किरोड़ी ने कहा- उस समय कांग्रेस की सरकार थी। पुलिस वाले मुझे उठाकर ले गए और गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मैंने सभी जातियों के लिए लड़ाई लड़ी और पेपर दोबारा करवाने के बाद ही उठा था। राज बदला और 63 थानेदार सहित RPSC के कई मेंबर को जेल में डाल दिया।

किरोड़ी ने कहा- एक मेंबर बाबूलाल कटारा है। मैं उससे 20 दिन पहले मिलकर आया था। लोगों ने कहा कि आप मंत्री हो, आप जा नहीं सकते। मैं उससे यह पूछने गया था कि सब छूट गए, तो वह क्यों नहीं छूट रहा। तब कटारा ने कहा- मैं तो 1 करोड़ 20 लाख रुपए देकर मेंबर बना था। जिसने मुझे मेंबर बनाया, उसने अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ से मिलकर पेपर लीक करवाए थे। मैं मुख्यमंत्री से भी कहूंगा कि शिव सिंह राठौड़ के हाथों में भी हथकड़ी लगनी चाहिए, सिर्फ आदिवासी के हाथों में हथकड़ी डालने से काम नहीं चलेगा। शिव सिंह राठौड़ भी इसमें शामिल हैं।

बेनीवाल बात करेंगे तो मैं भी कर लूंगा

हनुमान बेनीवाल से चल रहे विवाद पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- मेरी उनसे अभी कोई बात नहीं हुई। परिवार का मामला है, हो जाता है। मैं गंभीरता से नहीं लेता, वह बात करेंगे तो मैं भी कर लूंगा।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Kirodi Lal MeenaKirodi Lal Meena ActionKirodi Lal Meena AngryKirodi Lal Meena AssemblyKirodi Lal Meena ControversyKirodi Lal Meena NewsKirodi Lal Meena ProtestKirori Lal MeenaMLA Kirodi Lal Meena
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Love Rashifal 27 February आज 6 फरवरी का लव राशिफल
Next Article Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March जयपुर में आज 6 फरवरी को पेट्रोल डीजल का भाव

ओपिनियन

Opinion on Rahul Gandhi Ravneet Singh Bittu Controversy

युवराज सपने देखता रहेगा, मोदी उन्हें चकनाचूर करता रहेगा

- डा. उरुक्रम शर्मा Opinion : आखिर युवराज की छटपटाहट…

February 8, 2026
BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर…

January 17, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

National Employees Federation Ipsef Demands Old pension implemented in Jaipur
जयपुर

पुरानी पेंशन को पूरे देश में लागू किया जाएं, गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री को भिजवाया ज्ञापन

Jaipur News:राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ इप्सेफ के देशव्यापी आव्हान पर आज दो अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती पर अखिल राजस्थान राज्य…

2 Min Read
Breaking News
राजस्थान

अजमेर में हाइवे की जमीन को लेकर दो गुटों में फायरिंग, JCB को जलाया; 2 की मौत

Ajmer News: अजमेर जिले के किशनगढ़ के रूपनगढ़ में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग का मामला…

1 Min Read
Jaipur Mandi Bhav 9 January
जयपुरराजस्थान

आज 31 दिसंबर का राजस्थान मंडी भाव

Rajasthan Mandi Bhav 31 December 2025: राजस्थान की कृषि अर्थव्यवस्था में मंडियों की अहम भूमिका है, जहां प्रतिदिन किसानों और…

4 Min Read
Babulal Kharadi vs Rajkumar Roat vs Ganesh Ghogra
राजस्थान

मंत्री खराडी ने सांसद रोत और विधायक घोघरा को लपेटा

Babulal Kharadi vs Rajkumar Roat vs Ganesh Ghogra : भाजपा की राजस्थान सरकार के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने…

4 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Jaipur Mandi Bhav 9 January

आज 8 जनवरी का जयपुर मंडी भाव

World Breastfeeding Week Organised in Jaipur

जयपुर में 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह

Rajasthan Paramedical Technician Association strike in Jaipur

राजस्थान पैरामेडिकल टेक्नीशियन एसोसिएशन का भर्ती की मांग को लेकर धरना

Kangana Ranaut is a mouse

कंगना रनौत की PAK एक्ट्रेस ने की बेइज्जती, बोली- मारने के लिए एक मुक्का काफी

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?