• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
राजस्थान

राजस्थान बजट ने प्रापर्टी महंगी की, लोन सस्ते

Urukram Sharma
Last updated: February 14, 2026 8:22 pm
Urukram Sharma
Share
Rajasthan Budget
SHARE

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट में प्रापर्टी खरीद बेचान को महंगा कर दिया है। यानी  अब महंगी दरों पर रजिस्ट्री होगी, जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। स्टाम्प पेपर पर लगने वाला सरचार्ज तीन फीसदी बढ़ा दिया, जिसका असर आम व्यक्ति पर पड़ेगा। जमीनों की डीएलसी दरों में बदलाव से सारी प्रापर्टी महंगी हो जाएगी। हालांकि लोन डाक्यूमेंट्स पर लगने वाला चार्ज को आधा किया गया है, लेकिन फार्म हाउस और रिसार्ट के मामले में जमीन की गणना की दर को बदलने से इन्हें महंगा कर दिया गया है।

Contents
  • लोन डॉक्यूमेंट का रजिस्ट्रेशन शुल्क आधा किया
    • फार्म हाउस  महंगा
    • दूसरे राज्य से प्राइवेट व्हीकल लाने पर लगेगा कम टैक्स

लोन डॉक्यूमेंट का रजिस्ट्रेशन शुल्क आधा किया

सरकार ने बैंक या दूसरी वित्तीय संस्थाओं से लिए जाने वाले लोन या ऋण के लिए तैयार होने वाले डॉक्यूमेंट के रजिस्ट्रेशन पर लगने वाले चार्ज को भी आधा कर दिया है। अभी तक ऐसे डॉक्यूमेंट के ​रजिस्ट्रेशन की फीस एक  फीसदी लगती थी, लेकिन इसे कम करके आधी यानी 0.5 फीसदी कर दिया है। साथ ही इसकी अधिकतम सीमा एक लाख रुपए निर्धारित कर दी है। यानी अगर 0.5 फीसदी चार्ज की राशि एक लाख रुपए से ज्यादा बनती है तो सरकार केवल एक लाख रुपए ही लेगी। इसी तरह इन डॉक्यूमेंट पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी को भी 0.25 फीसदी से आधा कर दिया है। वहीं इसकी अधिकतम सीमा को भी 15 लाख रुपए से घटाकर 10 लाख रुपए कर दिया है।

फार्म हाउस  महंगा

सरकार ने अब फार्म हाउस की जमीन की आरक्षित दरों में भी बढ़ोतरी की है। सरकार पहले फार्म हाउस की जमीन का बाजार मूल्य वहां की  कृषि  जमीन की दर डेढ़ गुना मानते हुए रजिस्ट्री करती थी। लेकिन फार्म हाउस की जमीन का बाजार मूल्य एग्रीकल्चर जमीन का तीन गुना मानते हुए रजिस्ट्री की जाएगी। इसी तरह कोई रिसोर्ट की जमीन की ​रजिस्ट्री करवाता है तो पहले रिसोर्ट की जमीन का बाजार मूल्य वहां की कृषि भूमि का दो  गुना रेट मानकर करते थे, लेकिन अब ये दर वहां की कॉमर्शियल रेट का 75 फीसदी रेट मानकार रजिस्ट्री की जाएगी।

दूसरे राज्य से प्राइवेट व्हीकल लाने पर लगेगा कम टैक्स

सरकार ने दूसरे राज्य से गाड़ी (प्राइवेट व्हीकल) स्थायी रूप से लाने पर उसके रजिस्ट्रेशन पर लगने वाले टैक्स पर छूट दी है। वर्तमान में इस तरह की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर मोटर व्हीकल टैक्स अलग-अलग वाहनों (क्षमता के अनुसार) पर अलग-अलग दर से लगता है, जिस पर सरकार अभी 25 फीसदी तक छूट देती है। सरकार अब ऐसी गाड़ियों पर लगने वाले टैक्स पर दी जाने वाली छूट को 25 से बढ़ाकर 50 फीसदी तक करने की घोषणा की है।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Rajasthan BudgetRajasthan Budget News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Vande Mataram अब वंदे मातरम् पूरा बजेगा, सम्मान में खड़ा भी होना होगा
Next Article Rajasthan High Court नेशनल हाइवे पर अब गरजेगा बुलडोजर, मंदिर, मजार सब टूटेंगे

ओपिनियन

Opinion on Rahul Gandhi Ravneet Singh Bittu Controversy

युवराज सपने देखता रहेगा, मोदी उन्हें चकनाचूर करता रहेगा

- डा. उरुक्रम शर्मा Opinion : आखिर युवराज की छटपटाहट…

February 8, 2026
BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर…

January 17, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Spraying of anti-larva drug to prevent mosquito borne diseases in Jaipur
जयपुर

‘स्वास्थ्य दल- आपके द्वार’ : मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा दवा का छिड़काव

Jaipur News: मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम व नियन्त्रण के लिए जयपुर जिले में 'स्वास्थ्य दल- आपके द्वार' अभियान का…

1 Min Read
Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में आज 25 फरवरी को पेट्रोल डीजल का भाव

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 25 February 2026: राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई बड़े शहरों के पेट्रोल-डीजल के…

2 Min Read
CM Bhajanlal vs Dotasara in Rajasthan Assembly Session 2025
राजस्थान

CM भजनलाल ने खिसियानी बिल्ली से की विपक्ष की तुलना, विधानसभा में डोटासरा को लपेटा

Rajasthan Assembly Session 2025: इन दिनों राजस्थान विधानसभा का सत्र चल रहा है। सदन में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों…

3 Min Read
utkarsh classes
राजस्थानजयपुर

उत्कर्ष कोचिंग में पेपर स्प्रे था स्टूडेंट्स के बेहोश होने की वजह!

Utkarsh Coaching Jaipur: जयपुर उत्कर्ष कोचिंग में स्टूडेंट्स के बेहोश होने के मामले की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई…

2 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Tv actor siddhant issar cancels turkiye honeymoon had plans visit kashmir too

तुर्की में नई दुल्हनिया संग हनीमून हुआ कैंसिल, एक्टर का उमड़ आया दर्द; जानें क्या कहा

Jannat Zubair

जन्नत जुबैर से ब्रेकअप के दर्द ने एक्टर को तोड़ दिया, टीवी शो में नजर आया गमगीन फैजू

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March

जयपुर में आज 25 फरवरी को पेट्रोल डीजल का भाव

Opinion By Dr Urukram Sharma on Operation Sindoor

मोदी ने निभाया राष्ट्र धर्म, सिंदूर का बदला, ऑपरेशन सिंदूर से लिया

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?