• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
राजस्थान

नेशनल हाइवे पर अब गरजेगा बुलडोजर, मंदिर, मजार सब टूटेंगे

Urukram Sharma
Last updated: February 14, 2026 8:28 pm
Urukram Sharma
Share
Rajasthan High Court
SHARE

Jodhpur High Court News: कोर्ट के आदेश के बाद अब सभी राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाइवे) के धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद, दरगाह, मजार आदि को हटाया जाएगा। साथ ही जितने भी व्यावसायिक और आवासीय निर्माण परिधि सीमा में आ रहे हैं, उन्हें भी हटाया जाएगा। सरकार को 12 अप्रैल तक इन्हें हटाना होगा, क्योंकि इन्हें हटाने के लिए जोधपुर हाईकोर्ट ने दो महीने का समय निर्धारित किया है। हाईकोटर् के अनुसार नेशनल हाइवे पर राइट आफ वे से दोनों तरफ 40-40 मीटर में बने निर्माण तोड़े जाएंगे। साथ ही राइट आफ वे से 75–75 मीटर तक भी कोई गतिविधि मान्य नहीं होगी। नेशनल हाइवे पर राइट आफ वे में अतिक्रमणों की संख्या फिलहाल 2216 सामने आई है।

Contents
हाईवे की केंद्र रेखा से दोनों ओर दूरियां इस प्रकार निर्धारित हैं-खतरनाक दृश्य जो आंखें खोलता हैअतिक्रमण हुआ तो अफसर की जिम्मेदारी

हाईकोर्ट ने साफ किया है कि इस परिधि में यदि किसी तरह की किसी भी सरकारी विभाग ने परमिशन दी है, तो वो रद्द की जाएगी। भविष्य में नेशनल हाइवे आथोरिटी से एनओसी बिना किसी भी तरह की  कोई विभाग स्वीकृति नेशनल हाइवे के मामले में जारी नहीं कर सकेगा।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर सुरक्षित आवाजाही संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत मौलिक अधिकार है। इसमें किसी भी प्रकार का अवरोध ‘संवैधानिक गलती’ है। प्रदेश में हाईवे पर 103 मंदिर, मस्जिद आदि धार्मिक संरचनाएं हैं। जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने ‘हिम्मत सिंह गहलोत बनाम राजस्थान राज्य’ जनहित याचिका में यह रिपोर्टेबल जजमेंट दिया है। मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी। यह मामला जोधपुर के चौखा सुलिया बेरा निवासी हिम्मत सिंह गहलोत की ओर से दायर जनहित याचिका से शुरू हुआ। कोर्ट ने अपने आदेश में 22 जनवरी 2026 की एक दुखद घटना का जिक्र किया। इसमें एक धर्मकांटे (वेब्रिज) के पास अवैध कट और अतिक्रमण के कारण हुई दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई थी। कोर्ट ने माना कि यह हादसा केवल एक संयोग नहीं, बल्कि हाईवे सुरक्षा मानकों के खुले उल्लंघन का प्रत्यक्ष परिणाम था।

हाईवे की केंद्र रेखा से दोनों ओर दूरियां इस प्रकार निर्धारित हैं-

रोड लैंड बाउंड्री/बिल्डिंग लाइन- मध्य रेखा से दोनों ओर लगभग 40 मीटर (कुल चौड़ाई 80 मीटर)। इस क्षेत्र में कोई निर्माण अनुमति योग्य नहीं है।
कंट्रोल लाइन- मध्य  रेखा से दोनों ओर लगभग 75 मीटर (कुल चौड़ाई 150 मीटर)। यहां केवल विशेष वैधानिक अनुमति से ही विनियमित निर्माण संभव है।
राइट ऑफ वे (ROW): यह वह परिचालन गलियारा है, जिसमें कैरीज-वे, ड्रेन और सुरक्षा मार्जिन शामिल होते हैं। कोर्ट ने आदेश दिया कि राइट ऑफ-वे के भीतर का हर अतिक्रमण अवैध है और उसे हटाना अनिवार्य है।

खतरनाक दृश्य जो आंखें खोलता है

कोर्ट ने सड़क परिवहन मंत्रालय की वर्ष 2023 की रिपोर्ट का संज्ञान लिया। इसके अनुसार देश में 1.72 लाख से अधिक मौतें सड़क हादसों में हुईं। चौंकाने वाली बात यह है कि नेशनल हाईवे कुल सड़कों का मात्र 2% है, लेकिन 30% मौतें इन्हीं पर होती हैं। कोर्ट ने कहा कि यह आर्थिक उत्पादकता वाले 18-45 आयु वर्ग का नुकसान है, जो देश की जीडीपी पर 3% का बोझ डालता है।

अतिक्रमण हुआ तो अफसर की जिम्मेदारी

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि दो महीने के भीतर जीआईएस मैपिंग और फोटोग्राफिक सबूतों के साथ जिलेवार स्टेटस रिपोर्ट पेश की जाए। अधिकारियों को आगाह किया गया है कि यदि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय होगी।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Jodhpur High CourtJodhpur High Court NewsMasjid Break NewsNational HighwayTemple Break News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Rajasthan Budget राजस्थान बजट ने प्रापर्टी महंगी की, लोन सस्ते
Next Article Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March जयपुर में आज 16 फरवरी को पेट्रोल डीजल का भाव

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Honors Program Muhana Basti Jaipur by Acchai Sanstha
जयपुर

जयपुर की मुहाना बस्ती में सम्मान कार्यक्रम, अच्छे व्यवहार को दिया बढ़ावा

Jaipur News: जिले की मानसरोवर विस्तार स्थित मुहाना बस्ती में बच्चों को उनके अच्छे व्यवहार के लिए सम्मानित किया गया।…

1 Min Read
Rasta Kholo Abhiyan Rajasthan By Bhajanlal Sarkar
राजस्थान

शुरू हुआ भजनलाल सरकार का ‘रास्ता खोलो’ अभियान, अब सुधरेगी गांवो की दिशा और दशा

Rasta Kholo Abhiyan Rajasthan : राजस्थान सरकार ने राजस्थान के गांवों के लिए 'रास्ता खोलो' अभियान की शुरुआत की है।…

3 Min Read
Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में आज 13 जनवरी को पेट्रोल डीजल का भाव

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 13 January 2026: राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई बड़े शहरों के पेट्रोल-डीजल के…

2 Min Read
265 liters of desi ghee seized in jaipur
जयपुर

जयपुर में जारी है ‘शुद्ध आहार- मिलावट पर वार’ अभियान, जब्त किया गया 265 लीटर देसी घी

Jaipur News: खाद्य सुरक्षा विभाग का राजधानी जयपुर में "शुद्ध आहार- मिलावट पर वार" अभियान जारी है। इसके अंतर्गत आज…

1 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Sachin Pilot

हरियाणा की लेडी सरपंच का आया सचिन पायलट पर दिल! बोली- एक कप कॉफी की है ख्वाहिश

Sunita Ahuja On Govinda

सुनीता आहूजा जिंदगी बर्बाद की उसके ही परिवार ने, फिर सुनीता ने कहा-‘जब ये लोग मरेंगे तो कोई पानी भी नहीं देगा’

5 batsmen who scored the most runs for Rajasthan Royals in IPL

IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

Aaj Ka Rashifal 13 January

आज 2 जनवरी का दैनिक राशिफल

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?