• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
राजस्थान

ज्ञानदेव आहूजा को भाजपा ने किया निलंबित , निकाला कारण बताओ नोटिस

Ayushi Rana
Last updated: April 8, 2025 3:48 am
Ayushi Rana
Share
Gyan Dev Ahuja
SHARE

Gyan Dev Ahuja News : अलवर के राम मंदिर में गंगाजल से शुद्धीकरण के मामले को लेकर विवादों में फंसे फंसे ज्ञानदेव आहूजा। इस दौरान बीजेपी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने कार्यवाही करते हुए आहूजा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है, जिसका तीन दिन में जवाब मांगा गया है। नोटिस में स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि ज्ञानदेव आहूजा अगर तीन दिन में राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ को अपना लिखित स्पष्टीकरण नहीं सौंपते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

नोटिस में लिखा गया हैं कि ,” आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और पार्टी की टिकट पर विधयक भी रह चुके हैं। जब आपने भाजपा की प्राथमिकता की शपथ लुइ थी , तब आपने यह शपथ ली थी की आप किसी के साथ जाती , धर्म , या लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे और इसी भरोसे पर आपको सदस्य्ता दी गई थी। लेकिन अलवर के राम मंदिर में आपने टीकाराम जूली द्वारा पूजा किए जाने पर विरोध किया और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव किया। आपका यह व्यवहार पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है और इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जा रहा है। इस नोटिस के जरिए आपको सूचित किया जाता है कि आप तीन दिनों के भीतर अपना लिखित पक्ष मदन राठौड़ को सौंप सकते हैं। अगर तय समय में जवाब नहीं मिला, तो आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

जाने पूरा मामला

रामनवमी के दिन अलवर की एक सोसायटी के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ, जिसमें टीकाराम जूली भी शामिल हुए। इस दौरान ज्ञानदेव आहूजा ने बयान दिया कि जिन लोगों ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा है, उनके आने से मंदिर अपवित्र हुआ है, इसलिए मैं वहां गंगाजल छिड़काव करूँगा और फिर से पूजा करूंगा। इसके बाद से ही ज्ञानदेव आहूजा का गंगाजल छिड़कते हुए वीडियो वायरल हो गया जिस पर राजस्थान कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया।

इसके चलते कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला। इस दौरान टिका राम का बयान आया की ,” यह सिर्फ मेरी निजी आस्था पर हमला नहीं है, बल्कि यह छुआछूत जैसी अमानवीय सोच को बढ़ावा देने वाला बयान है। यह हमारे संविधान और सामाजिक समानता का सीधा अपमान है।”

अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा कि 21वीं सदी में इस तरह की संकीर्ण सोच एक सभ्य समाज में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा भी ऐसी सोच का समर्थन करती है।

गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर कहा कि भाजपा दलितों, किसानों, महिलाओं और मजदूरों से इतनी नफरत क्यों करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता इसका जवाब जरूर देगी।

इस मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि इस बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। मैंने खुद ज्ञानदेव आहूजा से बात की और कहा कि यह सही नहीं हैं। भाजपा पार्टी ऐसी मानसिकता में भरोसा नहीं रखती। इस दौरान ज्ञानदेव आहूजा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ” मैंने किसी भी दलित का अपमान नहीं किया , मैं खुद दलितों के समर्थन में हूँ। मेरा यह बयान किसी जाति के खिलाफ नहीं था बल्कि कांग्रेस की मानसिकता के खिलाफ था। टीकाराम जूली से मेरा कोई निजी विवाद नहीं है। उनके जन्मदिन पर मैं तो बधाई देने भी गया था। कांग्रेस अगर रामसेतु को काल्पनिक कहती है, तो फिर मंदिर में क्यों आती है। ”

कांग्रेस ने इसे दलितों के सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए पूरे राज्य में पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसका असर सबसे पहले अलवर में दिखाई दिया हैं।

 

 

 

 

 

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:BjpGanga jal controversyGyan Dev AhujaRajasthan News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Ashok Gehlot and Sachin Pilot कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित शामिल होंगे कई दिग्गज नेता
Next Article Bhajanlal Sharma समरावता हिंसा के पीड़ितों के लिए सरकार देगी 1 लाख की मदद राशि

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

गहलोत बोले भजनलाल सरकार है निकम्मी और नाकारा
देशजयपुरराजस्थान

गहलोत बोले भजनलाल सरकार है निकम्मी और नाकारा

Rajasthan Politics: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में बनाए गए 15…

3 Min Read
Avinash Waiting Justice for one Year By Jaipur Police
जयपुर

1 साल से थाने के चक्कर काट रहा ‘अविनाश’, जयपुर पुलिस नहीं दिलवा पा रही न्याय

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर की पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। मामला एक साल पहले हुए…

1 Min Read
Hariyali Teej Utsav Celebration
जयपुर

20 जुलाई को मनाया जाएगा ‘तीज उत्सव’, सीजन 4 का हुआ पोस्टर विमोचन

जयपुर। आगामी आने वाली 20 जुलाई 2025 को हरियाली तीज उत्सव (Hariyali Teej Utsav) का प्रोग्राम होटल मजेस्टिक फाल में…

2 Min Read
Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में आज 19 जनवरी को पेट्रोल डीजल का भाव

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 19 January 2026: राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई बड़े शहरों के पेट्रोल-डीजल के…

2 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

arvind kejriwal

केजरीवाल ने बीजेपी उम्मीदवार पर लगाया मुख्यमंत्री को गाली देने का इल्जाम

Virat Kohli retires from test matches

विराट कोहली अनुष्का को लेकर वृंदावन पहुंचे गए, फिर प्रेमानंद महाराज ने बोला- अब तो खुश हो

Rajkummar Rao Movie Bhool Chuk Maaf Will be Released on OTT Not in Theatres

थिएटर में रिलीज़ नहीं होगी राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

Jaipur Mandi Bhav 9 January

आज 28 दिसंबर का राजस्थान मंडी भाव

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?