• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
राजस्थान

किरोड़ी के दौसा MLA पर गंभीर आरोप, कहा- ‘तुड़वाना चाहता है मीणा हाईकोर्ट’

Urukram Sharma
Last updated: February 9, 2026 8:53 pm
Urukram Sharma
Share
Meena High Court
SHARE

Meena High Court News : कैबिनेट मंत्री बाबा किरोड़ीलाल मीणा (Kirodi Lal Meena) दौसा के कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा (DC Bairwa) और सांसद मुरारीलाल मीणा पर जमकर बरसे और उन्हें चेतावनी तक दे दी कि समाज को बांटने की किसी कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। मीणा समाज का प्रमुख स्थल मीणा हाईकोर्ट को तोड़ने की साजिश रचने का भी इन पर आरोप लगाया। किरोड़ी लाल मीणा ने दीनदयाल बैैरवा को हर तरह से लपेटा। दौसा की तहसीलदार व पटवारी से विवाद में उन्होने कहा कि बैरवा ने महिला पटवारी को खुलेआम धमकाया। कहा, मेरे आदमियों ने कब्जा कर रखा है, इसे नहीं हटा सकते हैं। ये राजनीति में धंधा करने आए हैं, जनता की सेवा करने नहीं आए। अगर जनता की सेवा करने वाला व्यक्ति जमीनी कारोबार में घुस जाए, भूमाफिया के साथ मिल जाए तो यह दौसा की जनता का दुर्भाग्य है। वे मीणा हाईकोर्ट तुड़वाना चाहते हैं। जो किसी भी स्थिति में पूरा नहीं होने देंगे।

मीणा ने दौसा के टाउनहाल के लोकार्पण समारोह में खुले आम दौसा विधायक की धज्जियां उड़ाई। उन्होंने कहा कि इनकी कैसी मानसिकता है, सरकारी कार्यक्रम से नदारद रहते हैं। नेम प्लेट पर इनका नाम नहीं आए तो प्रिवलेज मोशन लाने की बात करते हैं। इन्हें तो जमीनों पर कब्जा करने का भी प्रिवलेज मोशन भी लेकर आना चाहिए, कहना चाहिए, यह हमारा प्रिवलेज है। जमीनों पर कब्जा करेंगे, और भाई बनवारी लाल बैरवा करेगा, कोई कुछ नहीं बोलेगा।

उन्होंने कहा हालत यह है कि कांग्रेस नेताओं ने पहाड़ों को खोखला करने का काम किया, चाहे संवासा और कालवान के पहाड़ हों या फिर टाउनहॉल के पीछे की पहाड़ी। यहां भाजपा का एक भी नेता जमीनों पर कब्जे नहीं करता, लेकिन प्रशासन सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटाने जाता है तो यहां का क्षेत्रीय विधायक (दीनदयाल बैरवा)रूकवाने पहुंच जाता है, उसे क्या जरूरत थी।

दीनदयाल बैरवा मीणा हाईकोर्ट (Meena High Court) को बुलडोजर से तुड़वाना चाहते हैं और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाली कॉलोनी में पहुंच गए। महिला पटवारी को धमका रहे हैं, ऐसा भाजा राज में नहीं चलने वाला। जनता की सेवा करने वाला व्यक्ति भूमाफियाओं से मिल गया कृषि मंत्री ने कहा- हमारा मन और स्वभाव क्लियर कट है कि सब मिलजुल कर काम करें और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलें। इसके कारण किसी प्रकार का मनमुटाव और तनाव नहीं हो।

एक इंच जमीन पर कब्जा किया हो तो राजनीति छोड़ दूंगा

हमने यहां 10 बीघा में एक ऐसी जगह बना दी, जिसे मीणा हाईकोर्ट के नाम से जाना जाता है। वहां प्रधानमंत्री आए, तब सबसे बड़ी सभा हुई थी। पिछली सरकार के वक्त अशोक गहलोत का मेरे पास फोन आया और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का कार्यक्रम करने की बात कही तो मैंने कहा था कि यह किसी एक जाति-धर्म के लिए नहीं, सबके लिए है। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता विधानसभा में सवाल लगाकर हमको लांछित करना चाहते हैं।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:DC BairwaDC Bairwa NewsDeen Dayal BairwaKirori Lal MeenaKirori Lal Meena NewsKirori Lal Meena ProtestMeena High CourtMeena High Court Kaha HaiMeena High Court RajasthanMeena Highcourt
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Love Rashifal 27 February आज 11 फरवरी का लव राशिफल
Next Article Naresh Meena wife Sunita Meena wore slippers नरेश मीणा का प्रण टूटते-टूटते बचा, लेकिन पत्नी को गांव वालों ने मना लिया

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Tobacco Free Youth Campaign 2.0 in Jaipur
जयपुर

टौबेको फ्री यूथ कैम्पेन 2.0 के तहत स्लोगन और नारों से दे रहे तंबाकू निषेध का संदेश

Tobacco Free Youth Campaign 2.0 : जयपुर जिले में चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में विभिन्न विभागों की सहभागिता से चलाये…

2 Min Read
Balai Samaj Jaipur honoring talented students
जयपुर

जयपुर में बलाई समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, ‘शिक्षित बनो संगठित रहो’ का दिया नारा

Balai Samaj Jaipur: आज 8 सितंबर, रविवार को प्रदेश बलाई समाज की तरफ से समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित…

1 Min Read
Vasundhra Raj Opens Third Store in Jaipur
जयपुर

राजस्थान में वसुंधरा राज का भव्य प्रवेश; जयपुर में खोला तीसरा स्टोर

Jaipur News: भारत की विरासत को समकालीन अंदाज़ में पेश करने वाला लक्ज़री ज्वेलरी ब्रांड, वसुंधरा राज अब जयपुर में…

2 Min Read
The case of single lease in Rajasthan will now be tried.
जयपुर

राजस्थान के चर्चित एकल पट्टा मामले में अब मुकदमा चलेगा

जयपुर. राजस्थान के चर्चित एकल पट्टा मामले में अब मुकदमा चलेगा। भजनलाल सरकार मुकदमा चलाना चाहती है। इसकी जानकारी सरकार…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Euthanasia Demand by Rajasthan Rajiv Gandhi Yuva Mitra to Bhajanlal Sarkar

इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे राजस्थान के 5 हजार युवा, जिन्हें ‘भजनलाल सरकार’ से मिला धोखा

Name is Narendra, work is surrender!

सीजफायर हुआ तो PM मोदी से खफा हुआ खान अभिनेता, कहा- नाम नरेन्दर, काम सरेंडर!

Bhajanlal Sharma

भजनलाल शर्मा की 24 साल पुरानी जीत पर क्यों तिलमिलाए कांग्रेस नेता

sunny deol

लंदन से दूध मंगाकर पीते थे सनी देओल, 42 साल पहले क्यों उठाया था ये कदम

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?