• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
जयपुर

जयपुर में तम्बाकू कैम्पेन और दीपावली पर सावधानी विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित

Desk
Last updated: October 29, 2024 7:00 am
Desk
Share
Press conference in Jaipur on tobacco campaign and caution on Diwali
SHARE

Jaipur News: आज मंगलवार को सीएमएचओ कार्यालय मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमे सीएमएचओ डॉ. विजय सिंह फौजदार ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए तम्बाकू कैम्पेन और दीपावली पर सावधानी विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपावली एक खूबसूरत त्यौहार है जो हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। इस त्योहार को दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर मनाने का अलग ही आनंद है, लेकिन इस त्योहार के मौसम में प्रदूषण, धूल और धुंध का स्तर भी बहुत ज्यादा होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है।

दिवाली के समय होने वाले वायु प्रदूषण से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सीओपीडी जैसी सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा आंखों में जलन, खुजली, लालपन, आंखों में पानी और आंखों में संक्रमण होने का खतरा रहता है। इसलिए सावधानी बरतते हुए त्यौहार मनाने का आनंद ले सकते हैँ।

बच्चों को भी आतिशबाजी के समय बड़ों का साथ रहना आवश्यक है, जिससे वे सुरक्षित रूप से त्योहार का आनंद ले सकें। साथ ही खान पान मे भी सावधानी रखनी आवश्यक है। खासतौर से ब्लड प्रेशर और शूगर के मरीजों को। ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो रोजाना नियमित तौर पर एक्सरसाइज जरूर करें। त्योहार के समय में इस रूटीन को जरा भी नजरअंदाज न करें। अच्छी और पर्याप्त नींद जरूर लें।

दिवाली के समय में खुद को हाइड्रेटेड जरूर रखें। दिनभर में ढेर सारा पानी पिएं, आप हर्बल टी और जूस आदि का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। यदि फिर भी किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होती है तो चिकित्सक से परामर्श लेने मे कोताही नहीं करें।

तम्बाकू कैम्पेन के बारे मे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में चिकित्सा विभाग की ओर से “तम्बाकू फ्री यूथ कैम्पेन” 2.0 चलाया जा रहा है। गत 24 सितंबर से प्रारम्भ हुआ अभियान आगामी 23 नवंबर तक चलेगा। कैम्पेन के 60 दिवसीय कार्ययोजना के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले में ब्लॉक व ग्रामपंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को तम्बाकू सेवन के खतरों के बारे में जागरूक किया रहा है।

कार्य योजना के तहत जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बैठकों में तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायत का प्रस्ताव लिए गए है। प्रत्येक पंचायत में रोल मॉडल बनाए जा रहे हैँ, जोकि आमजन को तंबाकू उत्पादों का सेवन नही करने हेतु प्रेरित करेंगे। अभियान के अंतर्गत जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यशालाओ का आयोजन किया गया है। तम्बाकू निषेध के प्रति जागरुकता हेतु मैराथन दौड़ आयोजित की गई है।

हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिले मे सेल्फी कॉन्टेस्ट भी चलाया जा रहा है, जिसमे युवावर्ग बढ़- चढ़कर भाग ले रहा है। साथ ही अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं, चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाड़ियों को तंबाकू मुक्त करना, तंबाकू उपभोगियों की पहचान कर परामर्श व उपचार उपलब्ध कराना, डोर टू डोर सर्वे, चालान कार्यवाही और कम्युनिटी मोबलाइजेशन आदि गतिविधियां की जा रही हैँ।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Jaipur NewsPress conferenceRajasthan News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 125 kg milk powder seized from Jodla Dhani in Jaipur जोड़ला की ढाणी से 125 किलोग्राम मिल्क पाउडर सीज, जांच के बाद होगी कार्यवाही
Next Article Prime Minister Safe Motherhood Campaign in Jaipur प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जाँच, मिला उपचार

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Notice issued regarding negligence in work due to seasonal diseases Jaipur
जयपुर

मौसमी बीमारियों मे कार्य के प्रति लापरवाही को लेकर जारी किया नोटिस

Jaipur News: जिले में चल रहे 'स्वास्थ्य दल आपके द्वार' अभियान को लेकर मिनी स्वास्थ्य भवन, सेठी कॉलोनी स्थित सभागार…

2 Min Read
Gopashtami Festival Celebrated in Govind Devji Mandir Jaipur
जयपुर

गोविंद देवजी मंदिर में मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, ठाकुर जी को लगा विशेष भोग

Jaipur News: आज 9 नवंबर 2024, शनिवार को देशभर में गोपाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर…

1 Min Read
Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में आज 25 दिसंबर को पेट्रोल डीजल का भाव

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 25 December 2025: राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई बड़े शहरों के पेट्रोल-डीजल के…

2 Min Read
Malviya Nagar Jaipur
जयपुर

मालवीय नगर की नेस्तनाबूद इमारत ने निर्वस्त्र कर दिया सिस्टम

डा. उरुक्रम शर्मा Malviya Nagar Jaipur समेत समूचे राजस्थान में रसूखात और धन के बल पर अवैध निर्माण-अतिक्रमण आज से…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Robotic Dog

Robotic Dog का सफल प्रशिक्षण, सीमाओं पर सेना की करेगा सुरक्षा

Swasthya Dal Aapke Dwar Abhiyan Second Round Jaipur

जारी है ‘स्वास्थ्य दल आपके द्वार’ अभियान, घर-घर जाकर हो रही रोगियों की जांच

Shakti Kapoor

शक्ति कपूर ने किए नौकरानी के साथ गंदी हरकत, देखकर लोंगो के उड़ गए होश

Diya Kumari offered flowers on the statue of Mahatma Gandhi in Jaipur

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर अर्पित किये पुष्प

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?