• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
मनोरंजन

सीमा कपूर की आत्मकथा ‘यूँ गुज़री है अब तलक’ की हुई लॉन्चिंग, फ़िल्मी सितारे रहे मौजूद

Desk
Last updated: March 7, 2025 12:05 am
Desk
Share
Seema Kapoor Autobiography Launching
SHARE

Seema Kapoor Autobiography Launching: ओमपुरी की पूर्व पत्नी और अन्नू कपूर की बहन, बॉलीवुड की प्रसिद्ध लेखिका निर्देशक सीमा कपूर की आत्मकथा “यूँ गुज़री है अब तलक” का मुम्बई में विमोचन समारोह फिल्मी सितारों से सजी एक खूबसूरत और यादगार शाम बन गई। उनकी किताब के लॉन्च पर अनुपम खेर, परेश रावल, निर्माता बोनी कपूर, डॉ. अन्नू कपूर, दिव्या दत्ता, रघुवीर यादव, गायिका डॉ. जसपिंदर नरूला, लेखक निर्देशक रूमी जाफ़री,रोनू मजूमदार ,प्रतिमा कानन , सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। स्टूडियो रिफ्यूल के कुमार कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर थे।

राजकमल प्रकाशन ने क़िताब रिलीज़ की है। उज्जैन से उपस्थित डॉ खुशब पांचाल ने श्लोक पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मशहूर निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा का एक वीडियो दिखाया गया जिसमें उन्होंने सीमा कपूर की किताब के कुछ अंश पढ़े।

अनुपम खेर ने कहा कि, सीमा कपूर को वह बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वर्षो से उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। यह कपूर परिवार ही कमाल का है। सब इंटेलिजेंट हैं, ज्ञान का भंडार रखते हैं। सीमा कपूर ने एक फ़िल्म की पटकथा की तरह यह पुस्तक लिखी है। पाठक किताब पढ़ेगा मगर उसे फ़िल्म चलती हुई नज़र आएगी। बहुत कम लोगों में यह खूबी होती है कि आप जो महसूस करते हैं उसे पन्नो पे उसी सच्चाई से पेश कर दें। मैं बहुत खुश हूं और खुशकिस्मत मानता हूं कि उनकी किताब के अनावरण के मौके पर मैं हाज़िर हूँ। जिस तरह सीमा कपूर ज़िन्दगी जीती हैं मैं उससे प्रेरणा लेता हूँ। मैं यही कहना चाहता हूं कि यूँ गुज़री है अब तलक..और आगे भी बहुत अच्छी गुज़रेगी।”

सीमा कपूर ने कहा कि, मैं सभी उपस्थित मेहमानों का बहुत शुक्रिया अदा करती हूं जो अपना कीमती समय निकालकर यहां आए। अनुपम खेर, परेश रावल, बोनी कपूर, रघुवीर यादव, दिव्या दत्ता, रूमी जाफरी सहित सभी अतिथियों ने बहुत बड़ी बातें मेरे बारे में बोल दीं, सबका शुक्रिया। मुझे जो कुछ ज़िंदगी मे नहीं मिला, उसे भूल गई। मेरे नाना क्रांतिकारी थे, मेरा ननिहाल बंगाली कलाकारों से भरा था। मेरे दादाजी आर्मी में कर्नल थे। लेकिन पिताजी ने दिल्ली आकर 2 ढाई सौ कलाकारों के साथ नाटक कंपनी खोल ली। फिर सिनेमा ने हमारे मुंह से रोटी छीन ली। फ़िल्म ने थिएटर को बहुत पीछे कर दिया। धीरे धीरे नाटक कम्पनियां बंद होने लगीं, मगर पिता जी कर्ज लेकर भी सैकड़ों कलाकारों की जरूरतें पूरी करते रहे। मां के गहने, साड़ियां बिक गई। उस ज़माने में नाटक या नौटंकी को बहुत खराब नजर से देखा जाता था। जब मैं स्कूल जाती थी तो काफी संघर्ष करना पड़ा। आधी रोटी अचार टिफिन में ले जाती थी। परिवार का नाटक में काम करने की वजह से मुझे सामाजिक उपेक्षा का सामना भी करना पड़ा।”

अन्नू कपूर ने कहा कि, बहन सीमा कपूर की आत्मकथा के विमोचन पर आए सभी मेहमानों का आभार। सीमा बहुत सारी वेदनाओं, यातनाओं, त्रासदियों से गुजरी है, वह किसी वीरांगना से कम नहीं है। हमारी एक ही बहन है, खूब हंसती है, खिलखिलाती है। वह सबकी सहायता करने को चिंतित रहती है। यह जीवन संघर्ष है, सबको अपनी लड़ाई लड़नी होती है। इस जंग को सभी को लड़ना है। दुखों की कहानी है यह आत्मकथा। मेरी बहन ने मातापिता को काफी इज़्ज़त दी है, उनका सम्मान किया है, आदर किया है, किताब सभी के लिए प्रेरणादायक है।”

बोनी कपूर सीमा कपूर के बारे में बोलते हुए काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि सीमा कपूर ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को हिंदी उर्दू का सही उच्चारण सिखाया है। उनकी आत्मकथा के लॉन्च पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। गायिका जसपिंदर नरूला ने कहा कि सीमा कपूर का किताब लिखने का सपना पूरा हुआ, उन्हें हार्दिक बधाई। रघुवीर यादव अपनी बहन सीमा कपूर के साथ गुजारे लम्हों को याद करते हुए काफी इमोशनल हो गए। वह सीमा कपूर को गुड्डो कहते थे। उन्होंने कई रोचक बातें बताकर सबको खूब हंसाया भी। परेश रावल ने कहा कि, सीमा कपूर की आत्मकथा मैं जरूर पढूंगा। जीवनी लिखना आसान काम नहीं होता बहुत चुनौती भरा होता है। उनके कलम में कमाल है और मेरी ख्वाहिश है कि सीमा कपूर द्वारा लिखित किसी कृति का मैं हिस्सा रहूं।”

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Dr. Ravi Shekhawat TB रोग से बचाव हेतु जयपुर में चला रहे जागरूकता अभियान : डॉ.रवि शेखावत
Next Article Shiva Rajkumar Entry Sports Based RC16 Movie रामचरण और जाह्नवी संग नजर आएंगे ‘शिवा राजकुमार’, स्पोर्ट्स बेस्ड होगी यह फिल्म

ओपिनियन

BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर…

January 17, 2026
Opinion on Indore Water Crisis

निकम्मा प्रशासन, लापरवाह नेता

Opinion on Indore Water Crisis : इंदौर (मध्यप्रदेश) का भागीरथपुरा…

January 7, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 12 January

आज 25 जनवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 January 2026: आज 25 जनवरी 2026, रविवार को विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 13 January

आज 25 जनवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 January 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Rashifal 24 January

आज 24 जनवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 12 January

आज 24 जनवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 24 January 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 18 January

आज 18 जनवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 18 January 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Gauri Khan Wampire Fashion
बॉलीवुड

बॉलीवुड की हसीना को टक्कर देती है ये, फैशन की दीवानी

Gauri Khan Wampire Fashion: शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती है। इस दोनों की…

2 Min Read
Bajrangi Bhaijaan Second Part 2
मनोरंजन

सिकंदर के बाद अब बड़े पर्दे पर लौटेगा ‘बजरंगी भाईजान’, सलमान ने दिया बड़ा हिंट

Bajrangi Bhaijaan 2 Movie: 'सिकंदर' ने सलमान खान का 1000 करोड़ी फिल्म का सपना तोड़ दिया है। यह मूवी बॉक्स…

2 Min Read
Cannes Film Festival
मनोरंजन

फैशन की दुनिया में न्यूड और ओवरसाइज लुक हो गए बैन, क्ट्रेस और मॉडल्स को लगा बड़ा सदमा

Cannes Film Festival:फैशन और फिल्मों की दुनिया का मेला आज से शुरू होने वाला है। जिसे कान्स फिल्म फेस्टिवल कहते…

2 Min Read
Riteish Deshmukh Raja Shivani Dancer Drowns
बॉलीवुड

‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग के दौरान हो गई एक सदस्य की मौत, जिस कारण रुक गई फिल्म की शूटिंग

Riteish Deshmukh Raja Shivani Dancer Drowns: बॉलीबुड की फेमस एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की शूटिंग के बारे…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par Release Date Announced

इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’, आमिर खान की मूवी डेट आई सामने

ramayana

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में भरत बनेगा ये एक्टर, नाम सुन चौंक जाओगे

Asim Munir with Donald Trump

पाकिस्तान ने अपने देश की नाक कटाई, थूक कर चाटा, अब ईरान भी खफा

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 2 February

जयपुर में 1 जनवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?