• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
ओपिनियन

कुछ तो समझो अपने बच्चों को….

Urukram Sharma
Last updated: May 4, 2025 3:22 am
Urukram Sharma
Share
Aaj Ka Yuva Opinion By Dr Urukram Sharma
SHARE

– डॉ उरुक्रम शर्मा

Contents
  • हद हो गई……
    • क्या यह बदलते परिदृश्य का नतीजा है…..
    • पैसा नहीं हर मर्ज का इलाज…..
    • सोचें,समझें मोटिवेट करें…..

Aaj Ka Yuva Opinion By Dr Urukram Sharma : संयम कहां गया। कुछ सालों से तो खत्म होता ही नजर आ रहा है। हर कोई उग्र हो गया। सहने की क्षमता खत्म हो गई। हार का मतलब मृत्यु समझ लिया। हार एक सबक है। कैसे भूलते जा रहे हैं। एक परीक्षा का रिजल्ट अनुकूल नहीं रहा तो आत्महत्या। मनचाहा नहीं मिला तो आत्महत्या। टीचर ने डांट दिया तो आत्महत्या।

हद हो गई……

हद है आज का युवा, इतना कमजोर कैसे हो गया। क्या उसमें संस्कारों का प्रवाह इतना कमजोर है कि वो झटपट सिर्फ आत्महत्या के लिए बना है। वह विवेकशून्य कैसे होता जा रहा है। कैसे वो भूल रहा है कि उसके सहारे मां-बाप खुशहाल जिन्दगी के सपने बुन रहे हैं। कैसे भूल रहा है कि उसके नहीं रहने के बाद माता-पिता और भाई-बहनों का क्या हाल होगा। कैसे भूल रहा है कि उसे खुशी देने के लिए मां-बाप ने अपनी सारी कटौती की है। पिता बस से या पैदल ऑफिस जाना मंजूर कर लेता है लेकिन बच्चों को स्कूल, कॉलेज कोचिंग के लिए टू-व्हीलर लेकर देता है। उसकी किस्तें भी नहीं चुकती और बच्चे ताउम्र का असहनीय दर्द दे जाते हैं। उसके दोस्तों में उसका स्टेट्स कमजोर नजर नहीं आए, इसके लिए ब्रांडेड शूज और कपड़े पहनाता है। मां दो साड़ी में साल निकाल देती है। पिता रफू कराकर अपना काम चला लेता है। बच्चों की तरक्की के आगे वह इन अभावों का भूल जाता है। क्या -क्या नहीं करते माता-पिता। बच्चों को बेहतरीन शिक्षा के लिए कहीं से भी पैसे का जुगाड़ करते हैं और भारी भरकम फीस भरते हैं। एक विश्वास के साथ और उम्मीद के सहारे सुखद भविष्य की रोज तस्वीर देखते हैं।

क्या यह बदलते परिदृश्य का नतीजा है…..

अब तो पहले की तरह माता-पिता का बच्चों में भय नहीं वरन् मित्रतापूर्ण व्यवहार करते हैं। पहले माता-पिता डांटते, फटकारते और पीटने में कसर नहीं छोड़ते थे, लेकिन बच्चे कभी उफ तक नहीं करते थे। आत्महत्या जैसा खौफनाक शब्द उनके दिमाग तक में नहीं आता था। वजह साफ थी। संयुक्त परिवार में पलकर बढ़े होने वाले बच्चों में संस्कार, संयम, सहनशीलता, आदर, सामंजस्य, समायोजन स्वत: ही आ जाते थे। परिदृश्य बदला है। आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए सिर्फ बच्चे ही जिम्मेदार नहीं है बल्कि माता-पिता भी कम दोषी नहीं है।

पैसा नहीं हर मर्ज का इलाज…..

भागमभाग की जिन्दगीं और बच्चों की सारी ख्वाहिशें पूरी करने के चक्कर में माता-पिता मशीन बन चुके हैं। वे पैसे से सब खुशी देने में लगे हैं। उनके पास बच्चों से सुकून से बात करने का वक्त भी नहींं है। बच्चे की पढ़ाई कैसी चल रही है। दिन भर क्या किया। बच्चों के दोस्त कौन है। बच्चों का क्या कोई परेशानी है। आजकल मां-बाप पूछते तक नहीं है। सच में पैसा हर मर्ज का इलाज नहीं है।

सोचें,समझें मोटिवेट करें…..

प्यार के बोल, बच्चों के साथ समय बिताना उससे भी ज्यादा अनमोल है। बच्चों को प्रेरणास्पद बातों की जरूरत है। बच्चों में हीन भावना नहीं पैदा हो, इसके लिए अनावश्यक रूप से नंबरों की दौड़ में उसे दौड़ाकर फालतू की प्रतिस्पर्धा नहीं करनी चाहिए। बच्चा जो कर सकता है। अपनी इच्छा से उसे करने के लिए मोटिवट करें। उस पर अपनी इच्छाएं थोपे नहीं। उसकी इच्छाएं पूरी करने में उसका भरपूर साथ दें। अमुमन जब इच्छाएं थोपी जाती हैं और बच्चों से उनकी क्षमता से अधिक की उम्मीदें की जाती हैं तो बच्चे उन्हें पूरा नहीं कर पाने पर अंदर तक टूट जाते हैं। अवसाद में चले जाते हैं। अब देखना हम सबको है। बच्चे सोचें, समझें और माता-पिता बच्चों को महसूस करते हुए उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Dr Urukram Sharma Opinion
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Pakistani Senator Palwasha Mohammad Zai Khan Controversial Statement PAK की महिला नेता के बिगड़े बोल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास
Next Article Hania Aamir Photos Sell Only 25 Rupees 25 रुपये में बिक रही पाकिस्तानी YouTuber! इंडियन फैंस ने की खास डिमांड ..फिर बवाल!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ओपिनियन

Tu Hi Meri Zindagi Hai

… तू ही मेरी जिंदगी है

Tu Hi Meri Zindagi Hai - वाह रे मेरी प्यारी…

July 23, 2025
Urukram Sharma Opinion on Need water harvesting of Rain Season

कानों में ठोक ली काली कमाई की कीलें, आवाज आए कहां से -डॉ उरुक्रम शर्मा

Urukram Sharma Opinion- पहाड़ दरक रहे हैं। बादल फट रहें…

July 4, 2025

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 17 December

आज 17 दिसंबर का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 17 December 2025: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 17 December

आज 17 दिसंबर का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 17 December

आज 16 दिसंबर का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 16 December 2025: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 17 December

आज 16 दिसंबर का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 December 2025: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal

आज 20 जुलाई 2025 का मैरिड-अनमैरिड लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 20 July 2025: आज 20 जुलाई 2025, रविवार को विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से…

By Desk
2 Min Read

You Might Also Like

Come kill your Ravana every day
ओपिनियन

आओ,..रोज एक अपने रावण को मारें

Navratri 2024: नौ दिन माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा शुरू हो गई। पूरी आस्था और विश्वास के साथ मां…

4 Min Read
Simla Agreement Cancelled by Pakistan with India after Pahalgam Attack
ओपिनियनदेश

शिमला समझौता रद्द कर पाकिस्तान फंस गया भारत के जाल में

Simla Agreement Cancelled by Pakistan with India : जयपुर. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह के…

3 Min Read
Opinion on Relationship Between Teacher and Students by Dr Saroj Jakhar
ओपिनियन

‘वर्तमान संदर्भ में गुरु व शिष्य के संबंध’

Opinion on Relationship Between Teacher and Students: " गुरु गोविंद दोनों खड़े काके लागू पाय। गुरु दियो गोविंद मिलाए।।१।। "…

2 Min Read
Opinion By Dr Urukram Sharma on Operation Sindoor
ओपिनियनदेश

मोदी ने निभाया राष्ट्र धर्म, सिंदूर का बदला, ऑपरेशन सिंदूर से लिया

- डॉ उरुक्रम शर्मा Operation Sindoor - Opinion By Dr Urukram Sharma - जयपुर. पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों…

4 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

India Digital Strike on Pakistan Entertainment Industry

PAK के मनोरंजन पर भारत की ‘डिजिटल स्ट्राइक’, दे दिया अब एक और बड़ा झटका

South cinema star Vijay Deverakonda Upcoming Movies Kingdom VD14 svc59 know details

एक नहीं बल्कि 3 बड़ी फिल्मों में दिखेगा ये साउथ सुपरस्टार, भौकाल मचाने को है तैयार

First Grade Exam Postponed

फर्स्ट ग्रेड परीक्षा स्थगित करने की मांग पर अडिग छात्र, एक छात्रा की बिगड़ी तबीयत

All Time Favorite Bollywood Movies

जब देखो तभी आ जाता है मजा, ये हैं बॉलीवुड की 3 ऑल टाइम फेवरेट फिल्में

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?