• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
ओपिनियन

आप भी , बड़े वाले….हैं

Urukram Sharma
Last updated: May 12, 2025 4:57 am
Urukram Sharma
Share
Opinion by Dr. Urukram Sharma on Rich Personality
SHARE

– डॉ उरुक्रम शर्मा

Opinion by Dr. Urukram Sharma – आप भी क्या है ना श्रीमान, बड़े आदमी बनने की सोचते हैं। आपको पता है क्या? बड़ा आदमी क्या होता है ?आप सोचते है खूब धन हो, नौकर चाकर हो, गाड़ी घोड़े और बंगले हो तभी बड़ा आदमी कहलाता है। या फिर आप सोचो, बड़ा डॉक्टर, इंजीनियर या फिर कोई अफसर बनने से बड़ा इंसान बनता है। धन कमाने के लिए सारी घाला मेली करके लोगों को लूटकर बड़ा आदमी बनता है। लूटकर तो डाकू भी धन बटोरता है, बताओ क्या वो बड़ा आदमी कहलाएगा?

मिलावट करके व्यापारी धन कमाता है लेकिन जब पकड़ा जाता है तब क्या बड़ा आदमी कहलाता है? सारी हवा निकल जाती है, सच सामने आ जाता है। उसके बच्चे तक उसे गाली देते हैं। अब देखो कितने बड़े बड़े अफसर घूस ले रहे हैं, बड़े बड़े नाम सामने आ रहे हैं, अब उनके अधीनस्थ ही उन्हें चोर चोर कह रहे हैं। अफसर के बीवी बच्चे कितना शर्मिंदा होते होंगे, जबकि उन्हें अफसर बाप या पति के धन कमाने के तरीके पता नही होते।

जनाब, ये बड़े होने का चक्कर बहुत घन चक्कर कर देता है। बड़ा होना भौतिक संसाधनों से नहीं होता है। यदि आप ऑफिस में बॉस हैं तो अपने अधिनस्थों को ट्रेंड करते हैं, उन्हे नित नया सिखाते हैं तो आप बड़े हैं। वरना जब तक सीट है तब तक सलाम है, उसके बाद पीठ पीछे प ड़ने वाली गालियों की आवाज सामने से भी सुनाई देती है। आप बॉस हैं और सिर्फ अपनी कुर्सी रिटायरमेंट के बाद भी बची रहे, इसके लिए अपने अधिनस्थों की बलि लेते हैं तो आपसे निकृष्ठ कोई दूसरा नहीं हो सकता है। जिस दिन कुर्सी गई उस दिन कुत्ता भी आपको नहीं सूंघने वाला।

आप रईस हैं और किसी जरूरत की मदद के लिए आपके हाथ नही बढ़ते तो आपकी औकात किसी भिखारी से ज्यादा नहीं है। आप भले ही गरीब हैं लेकिन आपकी आधी रोटी किसी दूसरे भूखे को मिल जाती है तो वास्तव में आप सबसे बड़े इंसान है। आप किसी भी जगह पर हो और आप में विनम्रता नहीं है तो आपकी हैसियत सिर्फ बांस के बराबर है, जिसका टूटना तय है। आप चापलूसी में नंबर वन है और ऐसा करके आप काबिल लोगों को नुकसान पहुंचाने में सफल होते हैं लेकिन कितने दिन। आपकी हांडी जरूर फूटेगी और काबिल को सम्मान मिलेगा। बड़ा बनना है तो क्षमावान बने, मददगार बने या फिर कोई पुष्प की तरह अपना व्यक्तित्व बनाए। ताकि फूल को तोड़ भी दिया जाए तब भी आपकी खुशबू चारों ओर फैलती रहे।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Dr. Urukram Sharma OpinionJournalist Urukram SharmaUrukram Sharma ArticleUrukram Sharma News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Mothers Day Celebration in Eternal Hospital Sanganer Jaipur जयपुर के इंटर्नल हॉस्पिटल में मनाया गया ‘मदर डे’, हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
Next Article Name is Narendra, work is surrender! सीजफायर हुआ तो PM मोदी से खफा हुआ खान अभिनेता, कहा- नाम नरेन्दर, काम सरेंडर!

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Donald Trump
ओपिनियन

ट्रंप के मसखरे ने अमेरिका को मजाक बना दिया

- डॉ उरुक्रम शर्मा Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दूसरी बार वहां के राष्ट्रटपति बने गए।…

4 Min Read
Vinod Bapna views on Budget 2025 in Hindi
ओपिनियनदेश

नागरिकों की उम्मीदों का प्रमुख केंद्र होता है केंद्रीय बजट: विनोद बापना

Budget 2025: से नागरिकों का है आर्थिक और सामाजिक स्थिति बेहतर बनाए जाने की उम्मीद। हाईब्रीड और इलैक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी…

4 Min Read
Opinion on Indore Water Crisis
ओपिनियन

निकम्मा प्रशासन, लापरवाह नेता

Opinion on Indore Water Crisis : इंदौर (मध्यप्रदेश) का भागीरथपुरा इलाका...दूषित पेयजल की चपेट में आने से 15 लोगो का…

3 Min Read
Opinion on Rahul Gandhi Ravneet Singh Bittu Controversy
ओपिनियन

युवराज सपने देखता रहेगा, मोदी उन्हें चकनाचूर करता रहेगा

- डा. उरुक्रम शर्मा Opinion : आखिर युवराज की छटपटाहट क्या है? क्या सदन में माहौल खराब करने से प्रधानमंत्री…

5 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Cleanliness Warriors honored on Diwali by SSBC Foundation in Jaipur

महिला-पुरुष सफाई योद्धाओं को दिवाली पर दिया गया सम्मान, मिठाई व कपड़े दिए गए

Sanjay Kapoor broke Tabu's heart

कपूर खानदान की बहू बनती ये बॉलीवुड अभिनेत्री, वन नाइट स्टैंड के चक्कर में टूट कर चूर-चूर हो गया था दिल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 20 जुलाई 2025 का मैरिड-अनमैरिड लव राशिफल

CM Bhajan Lal Sharma will announce many important schemes in Bharatpur Rajasthan .

सीएम भजनलाल शर्मा भरतपुर में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा करेंगे

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?