• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
जयपुर

खूबसूरत जयपुर को आखिर कौन संभालेगा

Urukram Sharma
Last updated: December 4, 2025 8:27 pm
Urukram Sharma
Share
Jaipur
SHARE

डा. उरुक्रम शर्मा

Jaipur News. राजधानी जयपुर को आखिर कब तक अपने हाल पर जीने के लिए छोड़ा जाएगा। व्लर्ड हैरिटेज सिटी के रूप में जाना जाने वाला जयपुर अपने होने पर रो रहा है। हालत यह है कि शहर को संभालने वाला कोई नजर नहीं आता है। शहर कहें तो बिल्कुल अनाथ हो गया है। जयपुर के दोनों निगमों को मिलाकर एक जरूर कर दिया गया, लेकिन इससे कैसे हालत सुधरेंगे और मौजूदा हालत में कैसे सुधार होगा, इसका किसी के पास प्लान मौजूद नहीं है। शहर में आबादी के विस्तार तेजी से हो रहा है। वाहनों की संख्या 35 लाख को पार कर चुकी है। सड़कें कहने को तो चौड़ी हैं, लेकिन पूरी तरह अतिक्रमण की भेंट चढ़ी हुई है। चारदीवारी में पर्यटकों का मेला लगा रहता है, वाहन रेंग कर चलते है। दुकानों के बाहर कारें खड़ी हो जाती है। इनके आगे थड़ी ठेले वालों की कतार लगी रहती है। इसके बाद ई रिक्शा का तांडव रहता है। एक के पीछे ही एक कार चल जाए तो किस्मत है। सरकार हल्ले तो बहुत करती है जयपुर के लिए, लेकिन कोई ठोस प्लान जमीन पर उतरता नहीं है। शहर में हजारों की तादाद में ई रिक्शा ने सारा ट्रैफिक सिस्टम मिट्टी में मिला दिया है, इन्हें रोकने टोकने वाला तक कोई नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने जयपुर में इलाके वाइज ई रिक्शा संचालन की प्लानिंग बनाई, मगर वो कागजों से बाहर निकल ही नहीं पा रही है। अस्थायी अतिक्रमण हटाना प्रशासन के बूते से बाहर हो चुका है। चारदीवारी में निर्माण पर रोक है, मगर अवैध रूप से शहर और शहर के बाहरी इलाके में बड़ी बड़ी इमारतें बन रही है, उन्हें रोका तक नहीं जा रहा है।

जयपुर के दोनों निगमों का कायर्काल खत्म हो चुका है। प्रशासक जयपुर के संभाल रहे हैं। जयपुर में 2013 बैच के आईएएस गौरव को इसका जिम्मा सौंप रखा है, वो ना तो कार से उतरते हैं ना ही एसी दफ्तर से बाहर निकलने की सोचते हैं। समूचा जयपुर सड़ रहा है, सफाई दुरुस्त हो, इसकी कोई सोच ही नहीं रहा है। स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद पड़ी है, किसी को कोई मतलब नहीं है। टूटी सड़कों को पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत ने 15 नवंबर तक ठीक करने के सख्त आदेश जारी किए थे, मगर मुख्य सचिव के आदेशों को भी रद्दी की टोकरी में डाल रखा है। जनता रोती है, रोती रहे। नेताओं को सिर्फ वोटों से मतलब होता है। नगर निगम के चुनाव कब होंगे , अभी तक सरकार खुद असमंजस में है। अप्रैल 2026 पहले चुनाव कराने के अदालत के आदेश हैं, लेकिन सरकार की मंशा इन्हें टालने की लग रही है।

दोनों निगमों को एक करने के बाद सरकार ने ऐलान किया था कि जयपुर में दो कमिश्रर होंगे, जो सारे शहर की व्यवस्था को संभालेंगे, लेकिन अभी तक एक ही कमिश्नर के हवाले जयपुर है, वे पूरी तरह इसे संभालने में फेल है। अतिक्रमण और अवैध निर्माण रोकने लिए निगम के पास एक एडिशनल एसपी, डीवाईएसपी, इंसपेक्टर्स, कांस्टेबल सहित 300 होमगार्डस की फौज है, लाखों रुपए इन्हें वेतन के रूप में दिया जाता है, सुविधा शुल्क ये अपने हिसाब से वसूलते रहते हैं। इतना होने पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की बाड आई हुई है।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Dr Urukram Sharma OpinionJaipur News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Putin Said India should be Called Global Superpower केन्द्र पुतिन से राहुल गांधी को नहीं मिलवाएगा, राहुल तिलमिलाए
Next Article राजस्थान के पूर्व मंत्री को सरेंडर करना पड़ा पासपोर्ट, नहीं जा सकेंगे विदेश

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Jaipur Mandi Bhav 9 January
जयपुरराजस्थान

आज 17 दिसंबर का राजस्थान मंडी भाव

Rajasthan Mandi Bhav 17 December 2025: राजस्थान की कृषि अर्थव्यवस्था में मंडियों की अहम भूमिका है, जहां प्रतिदिन किसानों और…

4 Min Read
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में 3 फरवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 3 February 2026: राजस्थान समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में हर दिन सोना और…

3 Min Read
Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में आज 23 दिसंबर को पेट्रोल डीजल का भाव

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 23 December 2025: राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई बड़े शहरों के पेट्रोल-डीजल के…

2 Min Read
Jaipur Mandi Bhav 9 January
जयपुरराजस्थान

आज 9 जनवरी का जयपुर मंडी भाव

Jaipur Mandi Bhav 9 January 2026: जयपुर की कृषि अर्थव्यवस्था में मंडियों की अहम भूमिका है, जहां प्रतिदिन किसानों और…

2 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March

जयपुर में 26 जनवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

मौसम विभाग ने बताया कैसे होंगे आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज

मौसम विभाग ने बताया कैसा होगा आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज

Aishwarya Rai called maa to Rekha

ऐश्वर्या राय बच्चन कुछ भी नहीं समझती जया बच्चन को, बड़े प्यार से बोलती है रेखा को माँ

South cinema star Vijay Deverakonda Upcoming Movies Kingdom VD14 svc59 know details

एक नहीं बल्कि 3 बड़ी फिल्मों में दिखेगा ये साउथ सुपरस्टार, भौकाल मचाने को है तैयार

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?