• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
देशविदेश

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने हेतु समझौता

Desk
Last updated: October 30, 2024 12:15 am
Desk
Share
Agreement between India and Switzerland in rail sector
SHARE

India News: भारत और स्विट्जरलैंड के बीच रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने हेतु आपसी सहमति हुई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और स्विस रेल के प्रमुख अल्बर्ट रोएस्टि ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। कार्यक्रम में सबसे पहले स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने फेडरल काउंसलर और डीईटीईसी के प्रमुख अल्बर्ट रोएस्टि को एक शॉल भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में अल्बर्ट रोएस्टि ने अपने संबोधन में भारत और स्विट्ज़रलैंड के बीच रेलवे के क्षेत्र में सहयोग के महत्व पर जोर दिया तथा इस बात को स्पष्ट किया कि स्विट्ज़रलैंड की उन्नत रेलवे तकनीक भारत में रेलवे के विकास में हर प्रकार से मददगार सिद्ध हो सकती हैं। भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम में विचार साझा करते हुए कहा कि पूरे देश में सुरक्षित एवं तीव्र गति का रेल परिचालन भारत सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

रेलवे के समग्र विकास के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में रेलवे के क्षेत्र में तकनीकी उन्नयन और संरक्षण हेतु अथक प्रयास किए गए हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय रेल और स्विट्जरलैंड की रेल के बीच आपसी सहयोग हेतु समझौता पत्र हस्ताक्षर हो जाने से तकनीकी, पटरियों के रख-रखाव, प्रबंधन और निर्माण के क्षेत्र में दोनों देशों को लाभ होगा और एक दूसरे की विशेषताओं और विशेषज्ञाताओं से दोनों देश लाभान्वित होंगे। स्विट्जरलैंड के तकनीकी सहयोग से टर्न आउट और दूसरे तकनीकी मामलों में भारतीय रेल की दक्षता में और वृद्धि होगी।

समझौता पत्र के माध्यम से दोनों देशों के बीच ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक, ईएमयू और ट्रेन सेट,ट्रैक्शन प्रोपल्शन उपकरण,माल और यात्री गाड़ियां,टिल्टिंग ट्रेनें, रेलवे विद्युतीकरण उपकरण,ट्रेन शेड्यूलिंग और संचालन सुधार, रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण, मल्टीमॉडल परिवहन और टनलिंग तकनीक के मामले में एक दूसरे को सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान सहमति बनी कि भारत और स्विट्ज़रलैंड के बीच रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को अधिक मजबूती प्रदान की जाए। यह समझौता पत्र रेलवे प्रणाली में नवीनतम तकनीकों के समावेश के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगा।

यह समझौता दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित पहले समझौते की निरंतरता है, जो रेल क्षेत्र में दोनों देशों के बीच तकनीकी विकास और नवाचार के लिए किया गया था। आज के इस समारोह के माध्यम से, दोनों देशों ने अपने मजबूत सहयोग को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही यह कार्यक्रम भारत और स्विट्जरलैंड के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के सहयोग से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। यह न केवल दो राष्ट्रों के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर रेलवे को एक नई दिशा भी प्रदान करेगा।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:India NewsIndia Switzerland Agreement in rail sectorNational News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Prime Minister Safe Motherhood Campaign in Jaipur प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जाँच, मिला उपचार
Next Article Borivali Assembly Maharashtra Fighting between Public बोरीवली में महासंग्राम, पीयूष और गोपाल शेट्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर मारामारी

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

pv sindhu
मनोरंजनदेश

शादी के बंधन में बंधीं बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु

PV Sindhu: भारतीय बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु अपने मंगेतर वेंकट दत्ता साई के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इस…

1 Min Read
arvind kejriwal
देशचुनाव

केजरीवाल फंसे 2 पूर्व मुख्यमंत्री के बेटों के बीच, मां के बाद बेटे को देंगे शिकस्त!

Delhi Election 2025; दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टिया अपनी तैयारियों में जुट…

4 Min Read
arvind kejriwal
चुनावदेश

केजरीवाल नहीं बन सकते दिल्ली के मुख्यमंत्री !

Delhi Election 2025;  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सत्ता पर काबिज़…

2 Min Read
CISF attack on city chief and family of Shiv Sena
देश

शिवसेना शिंदे गुट के शहर प्रमुख और परिवार पर CISF जवानों का हमला

Shiv Sena News: खारघर में शिवसेना शिंदे गुट के शहर प्रमुख प्रसाद परब और उनके परिवार पर CISF जवानों द्वारा…

1 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March

जयपुर में आज 25 दिसंबर को पेट्रोल डीजल का भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March

जयपुर में 17 जनवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Afghanistan cricket team

ZIM vs AFG: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 232 रनों से हराकर रचा इतिहास

Pahalgam Attack

सरकार का बड़ा फैसला ,” पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे के भीतर छोड़े भारत “

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?