• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
ओपिनियन

मिट्टी से जुड़े खेलों से दूर है आज के दौर के बच्चे, बाज और कंगारु से सीखें माता-पिता

Urukram Sharma
Last updated: December 23, 2024 6:10 am
Urukram Sharma
Share
Dr Urukram Sharma Opinion on Children Raising
SHARE

Dr Urukram Sharma Opinion: आज बच्चों की स्थिति देखकर मन विचलित हो जाता है और जेहन में सवाल खड़ा होता है, ऐसा क्यों? आजकल के बच्चे  इतने कोमल कैसे हो गए? जबकि माता पिता उनके खान पान और लाड प्यार में कोई कमी नही छोड़ते। आगे से आगे उनकी जरूरत और जिद पूरी करते हैं। करनी भी चाहिए, आखिर वो माता पिता हैं। लेकिन, जब वो चलते हुए गिर जाता है और उसके फ्रेक्चर हो जाता है, तब डॉक्टर्स के लेकर भागते हैं। इलाज पर मोटा खर्चा आता है, उसके बाद भी उसकी हड्डियों में जान नहीं आ पाती।

सवाल यही है कि, उसकी हड्डियों को मजबूत बनाने में माता पिता ने कोई भूमिका निभाई? उसे खेल के मैदान में जाने नही दिया।  मिट्टी में खेलने से दूर रखा। पैदल चलना और दौड़ना क्या होता है इसकी आदत नही डाली। नाबालिग को ही स्कूटर, मोटरसाइकिल और कार की चाबी थमा दी। क्या , इन्हें सही समय पर चाबी दी गई? क्या आपने देखा की वो पांच किलोमीटर पैदल चलने और दो किलोमीटर दौड़ने लायक भी है? यदि नहीं तो क्यों दी?

सच ये है कि, हम बच्चों को मजबूत ही नही बनने देते। हम उसे बात बात पर टोकते हैं। जरा सा पैदल चलते या दौड़ते हुए गिर गया, और थोड़ा सा खून निकल गया तो सारे घरवाले अधर हो जाते हैं। अरे, उसका हौसला क्यों नही बढ़ाते? क्यों उसमे डर पैदा करते हैं?  गिरकर उठेगा तभी तो जवान बनेगा। उसे कंगारू की तरह क्यों चिपका कर रखना पसंद करते हैं? क्यों नही उसे बाज की तरह तैयार करते, जो हर हालात में डटकर खड़ा रह सके।

एक बार बाज अपने बच्चों को कैसे ट्रेनिंग देता है, उसे जरूर पढ़ना। बाज की ट्रेनिंग इस तरह की होती है कि वो अपने से 10 गुना वजनी और ताकतवर को भी सेकंड्स में परास्त कर देता है। हम बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं लेकिन उसे पूरी तरह तैयार नहीं कर रहे। सोचकर देखो, यदि बरगद का पेड़ गमले में लगा होता तो क्या वो विशाल रूप धारण कर सकता था। उसे खुली हवा मिली तो वो अपना आकार बढ़ाता रहा और अपनी उम्र भी। इतना ताकतवर बनता जाता है को उसे 100 आदमी मिलकर भी हिला नही सकते, उस पर कितने ही लोग लटक जाए, उसकी डाली नहीं टूटती।

माता पिता का बच्चों से प्यार होना चाहिए, उसके बिना वो मुरझा जायेगा लेकिन आपका प्यार ऐसा ना हो की उसके पंख ही ना खुले। वो गमले का पौधा बनकर न रह जाए। बच्चों को जीने दो अपनी मर्जी से, आप उस पर निगाह रखे, गाइड करे फिर देखे आपके मार्गदर्शन से वो कितना ताकतवर, गुणी और योग्य बन जाता है। जिसे देखकर आप हर पल गौरांवित महसूस करेगा और इसी में बच्चे और आप की सफलता होगी।

– डॉ उरुक्रम शर्मा

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Children RaisingDr Urukram Sharma Opinion
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article chetnah in borwell 150 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिरी साढ़े तीन साल की बच्ची, जारी रेस्क्यू ऑपरेशन
Next Article Champions Trophy Champions Trophy 2025: फैंस का हुआ इंतजार खत्म, इस दिन होंगे भारत-पाक आमने-सामने

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Opinion on Indore Water Crisis
ओपिनियन

निकम्मा प्रशासन, लापरवाह नेता

Opinion on Indore Water Crisis : इंदौर (मध्यप्रदेश) का भागीरथपुरा इलाका...दूषित पेयजल की चपेट में आने से 15 लोगो का…

3 Min Read
Dr Urukram Sharma Opinion on Pahalgam Attack
देशओपिनियन

अब छोड़ दो सब, पाकिस्तान को मटियामेट कर दो

- डॉ उरुक्रम शर्मा Pahalgam Attack : जयपुर. जिस तरह पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 27 पर्यटकों को मौत के…

2 Min Read
Jammu Kashmir Vidhansabha Chunav
ओपिनियनचुनाव

केसर की वादियों वाले कश्मीर में धारा 370 का खेल हुआ तो पहली बार खिल जायेगा कमल

Opinion on Jammu Kashmir Vidhansabha Chunav 2024: कश्मीर में विधान सभा चुनाव हो रहे है। भाजपा, कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस…

3 Min Read
Tu Hi Meri Zindagi Hai
ओपिनियन

… तू ही मेरी जिंदगी है

Tu Hi Meri Zindagi Hai - वाह रे मेरी प्यारी डार्लिंग, तू ना होती तो मेरी क्या सबकी जिंदगी को…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March

जयपुर में 30 दिसंबर को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Sirsa Nokha Sirsa Mela Special Train for Guru Jambheshwar Mela

गुरू जम्भेश्वर मेले के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन, नोट करें रेल का नाम और समय

Apply raw milk on face

रातभर चेहरे पर लगाए ये चीज, आयेगा अंदर से निखार

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March

जयपुर में 5 फरवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?