• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
जयपुर

राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की निकलेगी बारात, जयपुर में होगा भव्य रामलीला मंचन

Desk
Last updated: October 1, 2024 10:32 pm
Desk
Share
Ramlila Manchan Jaipur by Sanatan Dharma Mahotsav Committee
SHARE

Jaipur News: गुलाबी नगरी जयपुर विश्व में अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिए जानी जाती है। आधुनिक युग में समय अनुसार अपनी विरासत को भव्य बनाते हुए नई पीढ़ी भी इस कार्य में जुड़ी हुई है। जयपुर में रामलीला का एक समृद्ध इतिहास रहा है, जिसे इस वर्ष एक भव्य एवं आधुनिक स्वरूप देते हुए दिनांक 3 से 12 अक्टूबर 2024 को रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जाएगा।

रामलीला मंचन के दौरान 12 अक्टूबर को 50 फुट के रावण का दहन किया जाएगा। इस वर्ष यह आयोजन सनातन धर्म महोत्सव समिति द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज एवं आध्यात्मिक जगत के लोग जुड़े हुए हैं। रामलीला महोत्सव में इस बार मुख्य आकर्षण के रूप में मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले में खाने पीने की स्टाल के साथ बच्चों के लिए मनोरंजक झूलो का भी स्थान होगा। साथ ही रामलीला को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को जब राम विवाह का प्रसंग का मंचन होगा। उससे पूर्व जयपुर में प्रथम बार राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की बारात निकाली जाएगी। यह बारात जयपुर के प्राचीन रामचंद्र जी के मंदिर चांदपोल बाजार से प्रारंभ होकर छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, न्यू गेट होती हुई रामलीला मैदान पर पहुंचेगी। जयपुर के नगर वासी भगवान श्री राम की इस बारात की साक्षी बनेंगे एवं जगह-जगह पर बारात का स्वागत भी करेंगे।

विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक संगठनों के साथ विशिष्ट नागरिकों को इस रामलीला महोत्सव से जोड़ा गया है। प्रत्येक दिवस रामलीला के मंचन के साक्षी बनने के लिए साधु संतों का आगमन भी होगा। जिससे जयपुर नगर के नागरिकों को राम कथा के साथ-साथ संत समागम का शुभ दृश्य देखने को मिलेगा।

समारोह के प्रचार हेतु संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जयपुर के विभिन्न मंदिरों, सामाजिक संगठनों से पोस्टर विमोचन का कार्य करवाया गया है तथा उन्हें आमंत्रित भी किया है। रामलीला में रामायण के प्रसंग का मंचन करने के लिए मथुरा से भारत के प्रसिद्ध कलाकारों का दल आया है।

मंचन का क्रम इस प्रकार रहेगा –

  • 3 अक्टूबर गणेश पूजन, नारद मोह लीला, राम जन्म
  • 4 अक्टूबर विश्वामित्र आगमन, अहिल्या उद्धार, ताड़का वध, फुलवारी
  • 5 अक्टूबर धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद
  • 6 अक्टूबर राम बारात एवं राम विवाह
  • 7 अक्टूबर दशरथ कैकई संवाद, वन गमन, भारत आगमन, सुमंत विदाई, केवट लीला, दशरथ मरण
  • 8 अक्टूबर भारत मिलाप, सीता हरण
  • 9 अक्टूबर शबरी मिलन, हनुमान मिलन, बाली वध, लंका दहन
  • 10 अक्टूबर रामेश्वर स्थापना, अंगद रावण संवाद, विभीषण सारण गति
  • 11 अक्टूबर कुंभकरण वध, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध
  • 12 अक्टूबर अहिरावण वध, रावण वध, भारत मिलाप, श्री राम राज्याभिषेक

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Diwali 2024Jaipur NewsJaipur RamlilaRamlila Maidan JaipurSanatan Dharma Mahotsav Committee
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March जयपुर में 2 अक्टूबर को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव
Next Article Common people will have easy access to health facilities आमजन की स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच होगी आसान, बैठक में सुधार कार्यों पर हुआ मंथन

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Safai Abhiyan organized in Sanganer Pinjrapol Gaushala Jaipur
जयपुर

सघन सफाई अभियान कार्यक्रम हुआ आयोजित ,स्वच्छता की दिशा में एक कदम

Jaipur News: सदगुरुदेव सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति शाखा जयपुर द्वारा आज 02अक्टूबर को गांधी…

1 Min Read
Prime Minister Safe Motherhood Campaign in Jaipur
जयपुर

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जाँच, मिला उपचार

Jaipur News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय अवकाश होने के कारण…

2 Min Read
St. Anselm North City School Jaipur Performence in All India Karate Championship
जयपुर

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में सेंट एंस्लम नॉर्थ सिटी स्कूल ने मारी बाजी

Jaipur News - सातवीं आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में सेंट एंस्लम नॉर्थ सिटी स्कूल (St. Anselm North City School) के…

1 Min Read
Jaipur Police rescued a four-year-old Child from kidnapper
जयपुर

जयपुर पुलिस ने चार साल के मासूम को किडनैपर्स से छुड़ाया, बच्चे की चाहत में बने अपराधी

Jaipur Police News: जयपुर पुलिस अक्सर अपने सराहनीय कार्यों से प्रदेश वासियों को गदगद करने का अवसर दे ही देती…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifal 16 January

आज 28 दिसंबर शनिवार का लव राशिफल। Love Horoscope Today

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March

जयपुर में आज 12 जनवरी को पेट्रोल डीजल का भाव

SSeema Haider Video Viral Between India Pakistan War

भारत-पाक युद्ध के बीच सीमा हैदर के वीडियो ने मचाया बवाल! लोग बोले- ‘अभी चली जाओ’

Unexplored Tourist Places in jaipur

जयपुर के अनछुए पर्यटन स्थल, जहां मिलेगा दूसरी दुनिया का अहसास

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?