• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
राजस्थान

ट्रैफिक नियम तोड़ते ही मोबाइल पर मिलेगा चालान

Urukram Sharma
Last updated: February 14, 2026 8:13 pm
Urukram Sharma
Share
Traffic Rules
SHARE

Traffic Rules : राजस्थान पुलिस ने अब भय बिन प्रीत न हो गुसाई की कहावत को चरितार्थ करने का फैसला किया है। तुलसीदास जी की रामायण में यह लिखी पंक्तियां अब लोगों की जान बचाने का काम करेगी, साथ ही लोगों में भय भी पैदा करेगी, ताकि वो कोई गलती ना करें। गलती करी तो सजा भुगतनी ही होगी। राजस्थान पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुशलगाने, लोगों की जान बचाने के हिसाब से अब तीसरी आंख वो भी बहुत तेज वाली का उपयोग करने का फैसला किया है। इस आंख की नजर से अब कोई बच नहीं सकेगा, कानून तोडते ही उसके मोबाइल पर चालान का फरमान आ जाएगा।

इसकी शुरूआत नेशनल हाइवे 48 के शाहजहांपुर से अजमेर खंड पर की जा रही है। नई व्यवस्था के तहत हाईवे पर नियम तोड़ने वालों पर स्मार्ट कैमरों के जरिए कड़ी नजर रखी जाएगी।एनएच-48 पर 27 महत्वपूर्ण स्थानों पर गैंट्री आधारित प्रवर्तन इकाइयां स्थापित की गई हैं। इन इकाइयों में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और इंटेलिजेंट एनालिटिक्स सिस्टम लगाए गए हैं, जो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के रियल टाइम में यातायात नियमों के उल्लंघन को पहचानने में सक्षम हैं। सीधे मोबाइल पर चालान ही आएगा नई प्रणाली के तहत अब चालान काटने के लिए पुलिस को वाहन रोकने की जरूरत नहीं होगी।

जैसे ही कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेगा, कैमरा उसे रिकॉर्ड कर लेगा और सिस्टम स्वतः मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान तैयार कर देगा। यह ई-चालान सीधे वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेज दिया जाएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और यातायात संचालन भी बाधित नहीं होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह हाईटेक सिस्टम मुख्य रूप से सात प्रकार के गंभीर उल्लंघनों पर नजर रखेगा।

इनमें निर्धारित सीमा से अधिक गति, बिना हेलमेट वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, सीट बेल्ट न लगाना, लेन का उल्लंघन करना और गलत दिशा में वाहन चलाना शामिल है। इन सभी मामलों में स्वतः चालान जारी किया जाएगा।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Rajasthan NewsRajasthan PoliceTraffic Rules
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Rajkumar Roat सांसद रोत ने राजस्थान की सरकार को लपेटा
Next Article Vande Mataram अब वंदे मातरम् पूरा बजेगा, सम्मान में खड़ा भी होना होगा

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Run for Viksit Rajasthan organized in Jaipur
जयपुर

जयपुर में आयोजित हुआ ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन, जमकर दौड़े CM साहब

Run for Viksit Rajasthan: राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जयपुर में 'रन फॉर…

2 Min Read
Shakti Diwas organized in District Jaipur
जयपुर

जिला जयपुर प्रथम में शक्ति दिवस का आयोजन

Jaipur News: जिला जयपुर प्रथम में बीते मंगलवार को शक्ति दिवस आयोजित किया गया। जिसमे बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं…

1 Min Read
Press conference in Jaipur on tobacco campaign and caution on Diwali
जयपुर

जयपुर में तम्बाकू कैम्पेन और दीपावली पर सावधानी विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित

Jaipur News: आज मंगलवार को सीएमएचओ कार्यालय मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमे सीएमएचओ डॉ. विजय सिंह फौजदार…

4 Min Read
State level seminar of Civil Defense Development Council organized in Jaipur
जयपुर

जयपुर में आयोजित हुआ नागरिक सुरक्षा विकास परिषद का प्रदेश स्तरीय सेमिनार

Jaipur News: राजधानी जयपुर में नागरिक सुरक्षा विकास परिषद का प्रदेश स्तरीय सेमिनार बीते रविवार स्वेज फार्म सोडाला स्थित दुर्गा…

1 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

dheeg news

राजस्थान फिर शर्मसार, 4 साल की मासूम बच्ची से गलत काम

Ramlila Manchan Jaipur by Sanatan Dharma Mahotsav Committee

राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की निकलेगी बारात, जयपुर में होगा भव्य रामलीला मंचन

Aaj Ka Petrol Diesel Price Jaipur 5 March

जयपुर में आज 24 फरवरी को पेट्रोल डीजल का भाव

Comedian Bharti Singh Son Video Viral

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के बेटे की अनोखी हरकत, Viral हुआ ये डांस वीडियो

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?