• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
राजस्थान

किरोड़ी के दौसा MLA पर गंभीर आरोप, कहा- ‘तुड़वाना चाहता है मीणा हाईकोर्ट’

Urukram Sharma
Last updated: February 9, 2026 8:53 pm
Urukram Sharma
Share
Meena High Court
SHARE

Meena High Court News : कैबिनेट मंत्री बाबा किरोड़ीलाल मीणा (Kirodi Lal Meena) दौसा के कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा (DC Bairwa) और सांसद मुरारीलाल मीणा पर जमकर बरसे और उन्हें चेतावनी तक दे दी कि समाज को बांटने की किसी कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। मीणा समाज का प्रमुख स्थल मीणा हाईकोर्ट को तोड़ने की साजिश रचने का भी इन पर आरोप लगाया। किरोड़ी लाल मीणा ने दीनदयाल बैैरवा को हर तरह से लपेटा। दौसा की तहसीलदार व पटवारी से विवाद में उन्होने कहा कि बैरवा ने महिला पटवारी को खुलेआम धमकाया। कहा, मेरे आदमियों ने कब्जा कर रखा है, इसे नहीं हटा सकते हैं। ये राजनीति में धंधा करने आए हैं, जनता की सेवा करने नहीं आए। अगर जनता की सेवा करने वाला व्यक्ति जमीनी कारोबार में घुस जाए, भूमाफिया के साथ मिल जाए तो यह दौसा की जनता का दुर्भाग्य है। वे मीणा हाईकोर्ट तुड़वाना चाहते हैं। जो किसी भी स्थिति में पूरा नहीं होने देंगे।

मीणा ने दौसा के टाउनहाल के लोकार्पण समारोह में खुले आम दौसा विधायक की धज्जियां उड़ाई। उन्होंने कहा कि इनकी कैसी मानसिकता है, सरकारी कार्यक्रम से नदारद रहते हैं। नेम प्लेट पर इनका नाम नहीं आए तो प्रिवलेज मोशन लाने की बात करते हैं। इन्हें तो जमीनों पर कब्जा करने का भी प्रिवलेज मोशन भी लेकर आना चाहिए, कहना चाहिए, यह हमारा प्रिवलेज है। जमीनों पर कब्जा करेंगे, और भाई बनवारी लाल बैरवा करेगा, कोई कुछ नहीं बोलेगा।

उन्होंने कहा हालत यह है कि कांग्रेस नेताओं ने पहाड़ों को खोखला करने का काम किया, चाहे संवासा और कालवान के पहाड़ हों या फिर टाउनहॉल के पीछे की पहाड़ी। यहां भाजपा का एक भी नेता जमीनों पर कब्जे नहीं करता, लेकिन प्रशासन सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटाने जाता है तो यहां का क्षेत्रीय विधायक (दीनदयाल बैरवा)रूकवाने पहुंच जाता है, उसे क्या जरूरत थी।

दीनदयाल बैरवा मीणा हाईकोर्ट (Meena High Court) को बुलडोजर से तुड़वाना चाहते हैं और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाली कॉलोनी में पहुंच गए। महिला पटवारी को धमका रहे हैं, ऐसा भाजा राज में नहीं चलने वाला। जनता की सेवा करने वाला व्यक्ति भूमाफियाओं से मिल गया कृषि मंत्री ने कहा- हमारा मन और स्वभाव क्लियर कट है कि सब मिलजुल कर काम करें और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलें। इसके कारण किसी प्रकार का मनमुटाव और तनाव नहीं हो।

एक इंच जमीन पर कब्जा किया हो तो राजनीति छोड़ दूंगा

हमने यहां 10 बीघा में एक ऐसी जगह बना दी, जिसे मीणा हाईकोर्ट के नाम से जाना जाता है। वहां प्रधानमंत्री आए, तब सबसे बड़ी सभा हुई थी। पिछली सरकार के वक्त अशोक गहलोत का मेरे पास फोन आया और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का कार्यक्रम करने की बात कही तो मैंने कहा था कि यह किसी एक जाति-धर्म के लिए नहीं, सबके लिए है। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता विधानसभा में सवाल लगाकर हमको लांछित करना चाहते हैं।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:DC BairwaDC Bairwa NewsDeen Dayal BairwaKirori Lal MeenaKirori Lal Meena NewsKirori Lal Meena ProtestMeena High CourtMeena High Court Kaha HaiMeena High Court RajasthanMeena Highcourt
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Love Rashifal 27 February आज 11 फरवरी का लव राशिफल
Next Article Naresh Meena wife Sunita Meena wore slippers नरेश मीणा का प्रण टूटते-टूटते बचा, लेकिन पत्नी को गांव वालों ने मना लिया

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में 1 जनवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 1 January 2026: राजस्थान समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में हर दिन सोना और…

3 Min Read
राजस्थानजयपुर

राइजिंग राजस्थान में फेल हुआ भजनलाल शर्मा का मैनेजमेंट?

Rising Rajasthan: राजधानी जयपुर में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन किया।अब समिट के…

3 Min Read
TB Free Gram Panchayat Campaign will run till March 24 in Jaipur
जयपुर

राजधानी जयपुर में 24 मार्च तक चलेगा ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान’

Jaipur News: जिले में 'टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान' के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जागरुकता रैली, कार्यशाला,…

2 Min Read
Health check-up pregnant women in Campaign in Jaipur
जयपुर

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच, मिला उपचार

Jaipur News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को गर्भवती महिलाओं के…

2 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Jaat Controversy

जाट फिल्म के एक सीन के कारण, ईसाई समुदाय के लोगों ने कि सनी देओल और रणदीप हुड्डा पर एफआईआर

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March

जयपुर में 17 मई को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Faizan Ansari Offered 10-lakh Rupees for Blackening Pakistani Actress Mahira Khan Face

माहिरा खान का मुंह काला करो और ले जाओ 10 लाख! फेमस एक्टर बोला-औकात याद दिलाऊंगा

Malavi Mango in APMC Market Navi Mumbai

नवी मुंबई के APMC मार्केट पहुंचा मलावी का आम, खवैयों का जीता दिल

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?