• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
राजस्थान

25 फरवरी को ‘विधानसभा घेराव’ करेंगे नरेश मीणा के समर्थक, सरकार से की 6 बड़ी मांग

Aakash Agarwal
Last updated: February 17, 2025 6:04 am
Aakash Agarwal
Share
Naresh Meena Supporters Assembly Siege on 25th February
SHARE

Naresh Meena Thappad Kand: राजस्थान के टोंक जिले में हुए थप्पड़ कांड की गूंज साल 2024 के बाद 2025 में भी जारी है। जेल में बंद नरेश मीणा को बाहर लाने के लिए अब सियासत तेज हो रही है। इसी बीच थप्पड़ कांड में अब नरेश के बेटे अनिरुद्ध की भी एंट्री हो गई है। अनिरुद्ध ने भजनलाल सरकार पर तगड़ा निशाना साधते हुए कहा है कि, घटना के दिन पुलिस उसके पापा का एनकाउंटर करवाना चाहती थी। यह सरकार उसके पापा को हमेशा के लिए जेल में रखना चाहती है। गौरतलब है कि, उपचुनाव के दिन समरावता गांव में हुई हिंसा को लेकर मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में कांग्रेस के बागी और निर्दलीय विधायक प्रत्याशी रहे नरेश मीणा अभी भी टोंक जिले में बंद है। समरावता में हुए थप्पड़ कांड को करीब 4 महीने का समय बीत चुका है।

Contents
  • 25 फरवरी को होगा विधानसभा घेराव
    • प्रदर्शनकारियों की 6 बड़ी मांग
    • सरकार के विरोध में उतरे इंदिरा मीणा और सचिन पायलट
    • बाबा किरोड़ी ने पूरे मामले से खुद को किया दूर

25 फरवरी को होगा विधानसभा घेराव

नरेश मीणा की रिहाई के लिए टोंक जिले के अलग-अलग गांवो में महापंचायत बुलाई जा रही है। नरेश के समर्थक भी उनकी रिहाई की मांग को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही सरकार के खिलाफ अपने-अपने तरीके से विरोध भी प्रकट कर रहे है, लेकिन अभी तक न्यायिक जांच शुरू नहीं हुयी है। इस बीच नरेश मीणा का नाबालिग बेटा अनिरुद्ध अपने पिता के समर्थकों, परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ मिलकर घर-घर जाकर पीले चावल बांट रहा है। ये पीले चावल इसलिए बांटे जा रहे है, क्योंकि नरेश समर्थकों ने 25 फरवरी को जयपुर आकर विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी है।

घेराव के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रहलाद गुंजल और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहने वाले है। नरेश समर्थकों की मांग है कि, 13 नवंबर की रात समरावता में हुए उपद्रव के दौरान निर्दोष लोगों पर जो झूठे मुक़दमे दर्ज किये गए है, उन्हें वापस लिया जाए। साथ ही घरों में घुसकर निर्दोष लोगों, महिलाओं और बच्चों पर जुल्म करने वाले आरोपी पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। आपको बता दें, 25 फरवरी को किये जाने वाले विधानसभा घेराव को लेकर जो पोस्टर जारी किये गए है, उसमें स्पष्ट लिखा है कि, ‘यह घेराव सर्व समाज 36 कॉम की तरफ से किया जा रहा है। ‘चलिए

प्रदर्शनकारियों की 6 बड़ी मांग

  • – जांच आयोग का गठन कर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृत्व में पूरे घटनाक्रम की जांच हो।
  • – समरावता में जले वाहन और सामान की गणना करवा कर उसकी दुगुनी राशि पीड़ितों को मिलें।
  • – निर्दोष लोगों पर प्रशासन द्वारा की गई FIR को वापस लें और दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करें।
  • – गांव में हुई जान-माल की भरपाई हेतु कम से कम 5 लाख का उचित मुआवजा पीड़ितों को देवें।
  • – पीड़ित लोगों और उनके परिवारों की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी CBI से जांच करवाई जाएं।
  • – सरकार अपनी तरफ से भी स्वविवेक से उचित राहत एवं सहायता पीड़ित परिवारों को देवें।

सरकार के विरोध में उतरे इंदिरा मीणा और सचिन पायलट

आपको बता दें, बीते दिनों कांग्रेस की बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने जेल में बंद नरेश मीणा से मुलाक़ात की थी। इसके बाद विधानसभा में भी समरावता गांव में हुई हिंसा की न्यायिक जांच की मांग उठायी थी। बीते दिनों, हाल ही में पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समरावता वाले मामले में जांच को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठा चुके है।

बाबा किरोड़ी ने पूरे मामले से खुद को किया दूर

इसी बीच राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर नया मामला छेड़ दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘मैं जनता के सहयोग के लिए 3 बार समरावता गया। जेल में आंदोलनकारियों से भी मिला। अब आंदोलनकारी विधानसभा का घेराव करने वाले हैं। कृपया इससे जुड़े बैनर-पोस्टरों में मेरे फोटो व पुराने वीडियो आदि का उपयोग नहीं करें, … क्योंकि मैं सरकार का हिस्सा हूं। इससे मुझे समस्या खड़ी हो सकती है।’

गौरतलब है कि, समरावता गांव में हुए थप्पड़ कांड में तोड़फोड़ की खबरें सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने नरेश मीणा समेत कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया था। पूरे मामले की सुनवाई टोंक जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रही है। इसी बीच समरावता कांड में 38 आरोपियों की जमानत को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 3 जनवरी को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली थी। 6 जनवरी को टोंक जिला एवं सत्र न्यायालय ने अन्य 18 आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर उन्हें रिहा कर दिया था। अब इस मामले में केवल नरेश मीणा ही जेल में है।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Indira MeenaKirodi Lal MeenaNaresh MeenaNaresh Meena NewsRajasthan NewsRajasthan PoliticsSachin Pilot
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Rajkumar Roat will fight the government for Limba Ram Ahari नई लड़ाई लड़ेंगे ‘राजकुमार रोत’, ‘लिंबाराम अहारी’ के लिए सरकार से भिड़ने की तैयारी
Next Article Free medical camp organized in slum Jaipur जयपुर की कच्ची बस्ती में आयोजित किया निशुल्क चिकित्सा शिविर

ओपिनियन

BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर…

January 17, 2026
Opinion on Indore Water Crisis

निकम्मा प्रशासन, लापरवाह नेता

Opinion on Indore Water Crisis : इंदौर (मध्यप्रदेश) का भागीरथपुरा…

January 7, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 12 January

आज 25 जनवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 January 2026: आज 25 जनवरी 2026, रविवार को विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 13 January

आज 25 जनवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 January 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Rashifal 24 January

आज 24 जनवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 12 January

आज 24 जनवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 24 January 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 18 January

आज 18 जनवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 18 January 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

VBN
देशराजस्थान

वसुंधरा राजे और भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे से फैला रायता!

Vasundra Raje: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पू्र्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाल ही में दिल्ली के दौरे किए…

3 Min Read
Potholes and Dirty Water Problems Ajmer Road Colony Jaipur
जयपुर

सड़कों पर गड्ढे और गंदे पानी से परेशान लोग, प्रशासन बेखबर; विकराल बन रही समस्या

Jaipur News: यह नजारा है, जैन विहार कॉलोनी कमला नेहरू नगर अजमेर रोड (जयपुर) का। समाज शास्त्री डॉ. सरोज जाखड़…

2 Min Read
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 30 January
जयपुरराजस्थान

जयपुर में 21 जनवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 January 2026: राजस्थान समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में हर दिन सोना और…

3 Min Read
Rajasthan Transport Corporation Strike for Pension or Salary
जयपुर

परिवहन निगम के कर्मचारियों का धरना, वेतन और पेंशन समय पर देने की मांग

Jaipur News: मंगलवार को जयपुर स्थित राजस्थान परिवहन निगम (Rajasthan Transport Corporation) संयुक्त फेडरेशन का धरना-प्रदर्शन हुआ। कर्मचारियों ने भाजपा…

1 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

RAJKUMAR ROUT

रोत ने भजनलाल शर्मा के खिलाफ निकाली महारैली, की 31 बड़ी मांगे

Chandpole Gate Jaipur

Gates of Jaipur: जयपुर के दरवाज़े खूबसूरती का नायाब उदाहरण

Aaj Ka Rashifal 13 January

आज 22 मार्च 2025 का करियर, बिज़नेस और हेल्थ राशिफल

Agrasen Jayanti Mahotsav Inauguration by Agrawal Samaj Jaipur

ध्वजारोहण और मंगल पाठ के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का हुआ शुभारंभ

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?