• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
ट्रैवल-टूरिज्मराजस्थान

राजस्थान का स्वर्ग है उदयपुर का झाडोल

Urukram Sharma
Last updated: January 29, 2026 8:22 pm
Urukram Sharma
Share
Udaipur Jharol
SHARE

Udaipur Jharol : हिन्दुस्तान में वैसे तो कश्मीर को स्वर्ग कहा जाता है, लेकिन राजस्थान में भी एक कश्मीर जैसा स्वर्ग है। एक बार आपने उसे क्षेत्र का दौरा कर लिया तो जीवन भर यादों से खूबसूरती को निकाला जाना संभव नहीं है। उदयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर अरावली की वादियों में बसे झाडोल क्षेत्र में ऐसे पयर्टन स्थल हैं, जहां लोग कम पहुंचते हैं, लेकिन जो जाते हैं, वो भूल नहीं पाते हैं। मानसून के बाद सर्दियों में तो इस नैसर्गिक सुन्दरता को लुत्फ अलग ही आनंद देता है। अब तो राजस्थानी फिल्मों की शूटिंग की भी यह क्षेत्र पसंद बनता जा रहा है। राजस्थानी बाहुबली, पटेलन जैसी फिल्मों की यहां शूटिंग हुई है।

Contents
मुख्य पयर्टन स्थल जिन्हें जरूर देखना चाहिए –श्री हरिहर मंदिररामकुंडा महादेव –केलेश्वर महादेव-सान्डोल माता एनीकट-कमलनाथ महादेव –

मुख्य पयर्टन स्थल जिन्हें जरूर देखना चाहिए –

श्री हरिहर मंदिर

उदयपुर जिले से लगभग 52 किलोमीटर दूर बदराणा गाँव मे एक प्राचीन मंदिर स्थित है। यह मंदिर है भगवान श्री हरिहर जी का। इस मूर्ति को भगवान विष्णु और शिव के रूप को मिलाकर बनाया गया हैं। एक तरफ भगवान शिव का स्वरूप दिखता है वही दूसरी और भगवान श्री विष्णु का रूप दिखाई देता है। बदराणा के पास ही गोगला में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आद्याशक्ति माताजी का मंदिर और मंशापूर्ण गणेश जी का मंदिर भी है। यह तीनों मंदिर धार्मिक स्थल के रूप में विकसित है और यहाँ हर वर्ष हजारों लोग आते है।

रामकुंडा महादेव –

उदयपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर ओगणा के पास अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा रामकुंडा महादेव मंदिर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के साथ ही पिकनिक स्पॉट भी है। मंदिर के पास ही एक कुंड बना हुआ है जिसमें लगभग अस्सी फीट की ऊंचाई से सदाबहार झरना गिरता रहता है। इस कुंड की खासियत यह है कि भीषण गर्मी के दौरान भी यहाँ कभी पानी नही सूखता। यहाँ जाने वाले मार्ग में बाँसडिया (ओगणा) बांध पडता है, जिसकी 42 फ़ीट भराव क्षमता है। यह प्रदेश में सबसे बड़ा मिट्टी का बांध भी माना जाता है।

केलेश्वर महादेव-

उदयपुर से लगभग चालीस किलोमीटर दूर एक और पर्यटन स्थल हैं केलेश्वर महादेव। पहाड़ियों के बीच सुरम्य वातावरण में बसे मंदिर का माहौल देखते ही बनता है। इस मंदिर के पास ही लगभग पचास फ़ीट की ऊंचाई से झरना बहता है। बारिश के मौसम में केलेश्वर महादेव मंदिर पिकनिक के लिए यूथ की पहली पसन्द बना रहता है।

सान्डोल माता एनीकट-

उदयपुर-झाड़ोल-ईडर नेशनल हाइवे 58ई पर उदयपुर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर बना सान्डोल माता एनीकट वर्षो से पर्यटकों की पसंद बना हुआ है।बारिश के दौरान एनीकट ओवरफ्लो होते ही यहां पर्यटकों की भीड़ लग जाती है।मुख्य मार्ग के किनारे बने होने की वजह से यहां पहुंचना आसान है। वहीं वन विभाग ने जिपलाइन सहित वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं भी शुरू की हैं, जिससे यहाँ आने वाले पर्यटक रोमांच की अनुभूति कर सके। मुख्य एनीकट के नीचे छोटे—छोटे चेक डेम बना रखे है। यहां लोग नहाने का लुफ्त उठाते हैं।

कमलनाथ महादेव –

अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा कमलनाथ महादेव मंदिर उदयपुर का भी प्रमुख धार्मिक स्थल है। उदयपुर से लगभग साठ किलोमीटर की दूरी पर आवरगढ़ की पहाड़ियों में बने मंदिर के चारों तरफ का वातावरण शांत और हरियाली से ओत प्रोत है। साथ ही मंदिर परिसर में पानी का कुंड बना हुआ है। भीषण गर्मी में भी इस कुंड में पानी की धार बहती रहती है। वहीं ऊपर पहाड़ियों पर प्राचीन जैन मंदिर के अवशेष है। यहां परकोटे भी बने हुए है, जहां महाराणा प्रताप ने आपातकाल के दौर में वक्त बिताया था। बारिश के दिनों में यह क्षेत्र किसी जन्नत से कम नहीं लगता।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Jhadol hotel UdaipurJhadol resort UdaipurJhadol Safari ResortUdaipur Best Tourist PlacesUdaipur jhadol priceUdaipur jhadol ticket priceUdaipur JharolUdaipur Tourism
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article UGC New Rule Controversy UGC के खिलाफ खड़े हुए कुमार विश्वास और मनोज मुंतशिर, फिर आया सुप्रीम फैसला
Next Article Vasundhara Raje वसुंधरा ने विरोध का तरीका बदला, सीधे प्रहार की जगह इशारों में निर्वस्त्र करना शुरू किया राजनीति को

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

There will be one Jaipur Nagar Nigam
राजस्थान

जयपुर में होगा एक ही नगर निगम , पूरी हुई तैयारी

Jaipur Nagar Nigam : भजनलाल सरकार ने जयपुर ग्रेटर निगम और जयपुर नगर निगम को नगर निकाय चुनावो से पहले…

2 Min Read
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में 14 फरवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 14 February 2026: राजस्थान समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में हर दिन सोना और…

3 Min Read
Preeti Sharma Awarded Honorary PhD in Social Work By Cedarbrook University America
जयपुर

जयपुर की प्रीति शर्मा को अमेरिकन यूनिवर्सिटी से मिली PhD की उपाधि

Smt. Preeti Sharma Awarded Honorary PhD in Social Work: राजधानी जयपुर के कावेरी पथ मानसरोवर में 'चाइल्ड नीड्स रिहैब सेंटर'…

1 Min Read
Ward 23 Parshad Haji Nawab Ali Chiraniya on Diwali
जयपुर

चर्चाओं में आये हैरिटेज वार्ड 23 पार्षद हाजी नवाब अली चिराणियां, कर्मचारियों का किया दिवाली सम्मान

Jaipur News: नगर निगम हैरिटेज वार्ड 23 के सीनियर पार्षद हाजी नवाब अली चिराणियां ने दिवाली के पावन अवसर पर…

1 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Rajendra Rana re elected president All Rajasthan State Employees Joint Federation Integrated

कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न, राजेंद्र राना पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Congress Candidate Chiranjeev Rao Rally Haryana Assembly Elections

हरियाणा में जुटे राजस्थान के कांग्रेसी नेता, चिरंजीव राव के समर्थन में की विशाल रैली

Rajasthan Weather Update

मौसम का नया रुख ,16 जिलों में बारिश की संभावना साथी आंधी का येलो अलर्ट

arvind kejriwal

भागवत को चिट्ठी लिखने पर कांग्रेस ने केजरीवाल को बताया RSS एजेंट

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?