• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
जयपुर

अतिक्रमण पीड़ित है पाच्याया वाला बाजार, आमजन और व्यापारी परेशान; गहरी नींद सो रहा प्रशासन

Desk
Last updated: October 3, 2024 9:02 am
Desk
Share
Encroachment in Vishna Wala Pachyaya Wala Market on Sirsi Road Jaipur
SHARE

Jaipur News: सिरसी रोड के विशना वाला पाच्याया वाला मार्केट में इन दिनों जगह-जगह अतिक्रमण देखने को मिल रहा है। इस बाजार मे करीब 250 से 300 दुकानें है, जहां पर आम लोग आस-पास की कॉलोनियों व दूर-दराज से सामान खरीदने आते हैं। लेकिन वे लोग फुटपाथ के बाहर बीच रोड़ पर ही अपना वाहन खड़ा करके सामान खरीदने चले जाते है। हैरान करने वाली बात यह है कि, दुकानदार भी अपने ग्राहकों को ऐसा करने से नहीं रोकते-टोकते है।

हद तो इस बात की हो चुकी है कि, दुकानदारों ने भी फुटपाथ पर अपना सामान रखकर कब्जा जमा रखा है। उन्होंने दुकान के बाहर होर्डिंग्स विज्ञापन बोर्ड व टीनसेट भी लगा रखे हैं। अतिक्रमण यही नहीं रुकता, बल्कि चाट-पकोड़ी वाले ठेले, फल-सब्जी विक्रेता, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले सड़क के चारों तरफ जगह को घेरे रखते हैं। इन सबसे आम रास्ता अवरुद्ध होता है और राहगीरों और पैदल यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसा नहीं है कि, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों पर पुलिस ने कभी कार्यवाही नहीं की या इनका चालान नहीं किया। पुलिस कार्यवाही हुई है, चालान भी हुए है, लेकिन कुछ समय के लिए ये लोग हट जाते है, और बाद में फिर से वहीं आ जाते है। इसी रोड पर दिल्ली, अजमेर व खातीपुरा की तरफ से वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इसी बीच पाच्याया वाला से आगे कनकपुरा व विदायका इंडस्ट्रीज एरिया है, जिसके लिए लोडिंग व अनलोडिंग वाहनों का भी आना-जाना लगा रहता है।

पाच्यायावाला मार्केट मे अतिक्रमण होने कारण दुर्घटना होने का भय भी हमेशा बना रहता है। बाजार के कुछ पीड़ित व्यापारी बताते है कि, एक बार जब कार्यवाही की गई तो उनके टीन सेट हटवा दिए गए, लेकिन दूसरी तरफ की दुकानों के टीनसेट अभी तक नहीं हटे। व्यापारियों का कहना है कि, जेडीए और नगर-निगम प्रशासन उनके साथ सौतेला व्यव्हार कर रहा है।

स्थानीय पार्षद व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों को दुकानों के बाहर कब्जा न करने की गुजारिश की है। … ताकि यातायात व्यवस्था ख़राब न हो लेकिन व्यापारियों को यह बात समझ में नहीं आती है, पूर्व में चालान भी हो चुके है, इसके बावजूद भी। विशना वाला पाच्याया वाला व्यापार मण्डल के पदाधिकारी ने बताया कि, हमारा व्यापार मण्डल डीसी सहाव से भी मिला और इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई है।

पत्रकार – कान्ति भाई

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Jaipur NewsJDA JaipurRajasthan NewsSirsi Road JaipurVishna Wala Pachyaya Wala Market
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Love Rashifal आज 4 अक्टूबर शुक्रवार का लव राशिफल
Next Article Come kill your Ravana every day आओ,..रोज एक अपने रावण को मारें

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Rajasthan Roadways Gift for Passengers Delhi to Jaipur
जयपुर

दिल्ली से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राजस्थान रोडवेज़ की नई सौगात

Jaipur News: राजस्थान रोडवेज़ ने दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नई सौगात…

1 Min Read
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March
जयपुरराजस्थान

जयपुर में 20 फरवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 February 2026: राजस्थान समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में हर दिन सोना और…

3 Min Read
Stop Diarrhea Campaign
जयपुर

स्टॉप डायरिया कैंपेन हुआ आयोजन, रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान

Stop Diarrhea Campaign Jaipur: जिले में आगामी 1 जुलाई से 15 अगस्त, 2025 तक "स्टॉप डायरिया कैंपेन" का व्यापक रूप…

2 Min Read
Aaj Ka Mausam 31 December
जयपुरराजस्थान

राजस्थान में साल की विदाई औऱ 2026 का स्वागत बरसात से होगा

Aaj Ka Mausam 30 December 2025 : नए साल का स्वागत राजस्थान में इंद्रदेव की अमृत वर्षा से होगा। फसलों…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Khushi Kapoor Flaunts Vedang Raina Name Pendant

बिना शादी के भी मंगलसूत्र पहनती है, सुहागन सा शृंगार करती है श्रीदेवी की गजब है छोटी बेटी

Aaj Ka Rashifal 13 January

आज 23 मार्च 2025 का करियर, बिज़नेस और हेल्थ राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 8 जनवरी का लव राशिफल

Deepika Padukone Photo Shoot

फिल्मों को छोड़कर फोटोशूट पर टेक रखा है करियर, बोली करुँगी बेटी दुआ की परवरिस

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?