• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
देश

नहीं रहे भारत के 14वें प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह, 92 की उम्र में ली अंतिम सांस

Aakash Agarwal
Last updated: December 26, 2024 7:55 pm
Aakash Agarwal
Share
Manmohan Singh Passed Away
SHARE

Manmohan Singh Passed Away: भारत के 14वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का देवलोकगमन हो गया है। करीब एक दशक तक भारत की राजनीती और विकाश रथ का नेतृत्व करने वाले मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के नेतृत्व में ही भारत ने अभूतपूर्व बढ़ोतरी देखी और उन्हीं के कार्यकाल में देश लगभग दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बना। 26 सितम्बर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गांव में जन्मे मनमोहन सिंह विचारक और विद्वान के रूप में काफी प्रसिद्ध हुआ करते थे।

Contents
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की शिक्षामनमोहन सिंह का जीवन सफरलगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री बने

अपनी नम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए मनमोहन सिंह जाने जाते थे। जब तक वे राजनीति में रहे, उनके आलोचक भी बने रहे। लेकिन वह सक्रिय राजनीति से रिटायर हुए तो आलोचकों के तेवर भी नरम होते चले गए। ऐसे में जो कभी आलोचक हुआ करते थे, वे भी दबी जुबान कहने लगे कि, चाहे मनमोहन कम बोलते थे लेकिन थे बड़े आर्थिक शास्त्री और राजनीतिज्ञ। सिंह के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की शिक्षा

1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक शिक्षा पूरी करने के बाद मनमोहन सिंह ने आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से की। 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री हासिल की। 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी. फिल किया। उन्होंने एक पुस्तक लिखी ‘भारत में निर्यात और आत्मनिर्भरता और विकास की संभावनाएं’, जिसमें भारत में निर्यात आधारित व्यापार नीति की आलोचना की।

मनमोहन सिंह का जीवन सफर

मनमोहन सिंह ने सर्वप्रथम पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में शिक्षक के रूप में अपनी सेवायें दी। कुछ सालों तक यूएनसीटीएडी सचिवालय के लिए काम किया। इसी आधार पर उन्हें 1987 और 1990 में जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में नियुक्ति मिली। 1971 में सिंह को देश के वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्ति दी गई। इसके पश्चात 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बने।

डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्रालय के सचिव; योजना आयोग के उपाध्यक्ष; भारतीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष; प्रधानमंत्री के सलाहकार; विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। सिंह 16-09-1982 से 14-01-1985 तक RBI गवर्नर रहे और 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री रहे।

लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री बने

डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनाव के बाद 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री के रूप के शपथ ली और 22 मई 2009 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। इससे पहले वे 1991 से राज्य सभा के सदस्य रहे जहां वे 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता थे।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Manmohan Singh Death NewsManmohan Singh DiedManmohan Singh Passed AwayManmohan Singh Passed Away News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Congress VS Aap विपक्ष में तनातनी का माहौल! केजरीवाल पर FIR चाहती है कांग्रेस
Next Article manmohan singh राजस्थान में 1 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम पर लगी रोक

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Pahalgam Attack
देश

सरकार का बड़ा फैसला ,” पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे के भीतर छोड़े भारत “

Pahalgam attack : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। जिसमे से…

4 Min Read
शेखावत और शाह की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा!
राजस्थानदेश

शेखावत और शाह की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा!

Rajasthan Politics: इन दिनों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम की खूब चर्चा हो रही है, और इस चर्चा…

3 Min Read
गहलोत बोले भजनलाल सरकार है निकम्मी और नाकारा
देशजयपुरराजस्थान

गहलोत बोले भजनलाल सरकार है निकम्मी और नाकारा

Rajasthan Politics: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में बनाए गए 15…

3 Min Read
DGCA Recruitment 2025 on Flight Operations Inspector
देश

DGCA ने निकाली FOI के अलग-अलग पदों पर भर्तियां, 7 मार्च से पहले करें आवेदन

DGCA Recruitment 2025 : फ्लाइट ऑपरेशन्स इंस्पेक्टर (FOI) पदों पर भर्ती के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने नोटिफिकेशन जारी…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Run for Viksit Rajasthan organized in Jaipur

जयपुर में आयोजित हुआ ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन, जमकर दौड़े CM साहब

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March

जयपुर में 17 जनवरी को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Love Rashifal 16 January

आज 7 जनवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March

जयपुर में 23 दिसंबर को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?