• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
देशचुनाव

आखिर क्यों उठी नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग?

Sheikh Juhi
Last updated: December 27, 2024 12:43 am
Sheikh Juhi
Share
nitish kumar
SHARE

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अब बस कुछ ही दिन का समय बचा है. नए साल के साथ कभी भी चुनावों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है. राज्य में विपक्ष चुनाव की तैयारियों में उलझा हुआ है, पर सत्ता पक्ष यानी एनडीए की ओर से अभी सब कुछ गड्ड-मड्ड दिखाई दे रहा है. सीएम नीतीश कुमार को लेकर हर दिन अलग-अलग दावे हो रहे हैं. इन सब के बीच नीतीश कुमार भी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं. इससे शक शुबहा हर रोज बढ़ रहा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक मांग की है मांग ये कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न दिया जाना चाहिए. जाहिर है कि बीजेपी में इस तरह की बातें यूं ही नहीं बाहर आती हैं.

बहुत से लोग यह कह सकते हैं कि बीजेपी का इसके पीछे का मकसद नीतीश कुमार को पटाए रखने के लिए है. जैसा आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार उनकी है, नीतीश को दे दें भारत रत्न, चुनाव के बाद जब मतलब निकल जाएगा, तो नीतीश को बीजेपी पूछेगी भी नहीं. पर आरजेडी जो कह रही है या तो वह समझ नहीं रही है या जानबूझकर आंख मूंद रही है. बीजेपी फ़िलहाल के विधानसभा चुनाव में होने वाले फायदे को ध्यान में रखकर इस तरह की बातें नहीं करती है. उसकी दृष्टि कहीं बहुत दूर है. आइये समझते है की नीतीश कुमार को आखिर भारत रत्न देने की बात अचानक क्यों उठी है?

जिस तरह की मांग राज्य में विपक्षी दल की ओर से आई है उससे यही लगता है कि बीजेपी चाहती है कि आगामी विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार का साथ बना रहे. आरजेडी तो यहां तक कहती है कि चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी अपना मतलब साधने के बाद उन्हें किनारे लगा देगी. आमतौर पर सभी लोग ऐसा ही समझ रहे हैं कि नीतीश कुमार कहीं ऐन चुनावों के पहले बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन की ओर न मुंह फेर लें इसलिए बीजेपी इस तरह का चुग्गा फेंक रही है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर बीजेपी उन्हें भारत रत्न सम्मान देने की बात करती है, तो हो सकता है कि नीतीश कुमार, अगर उनके मन में कहीं जाने का विचार आए भी तो एक बार जरूर सोचेंगे. पर बीजेपी केवल इतना भर के लिए ही नहीं भारत रत्न की मांग कर रही है. उसके इरादे इससे कहीं बहुत आगे के हैं.

दरअसल, नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की मांग के पीछे असली रणनीति नीतीश कुमार को पटाए रखना नहीं है बल्कि उनके पीछे जो ईबीसी यानि अति पिछड़ी जातियां वोट बैंक है उसकी बीजेपी की तरफ शिफ्टिंग असली मकसद है. बीजेपी जानती है कि बिहार में पिछड़े और मुस्लिम अभी आरजेडी के साथ हैं. अति पिछड़ों को संगठित करके उन्हें एक वोट बैंक के रूप में बदलने का काम नीतीश कुमार ने ही किया. बिहार में 7 बार मुख्यमंत्री बनने और कई बार केंद्र में महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालने का मौका दिये के पीछे इस वोट बैंक का ही आधार था. अब जब बिहार में नीतीश कुमार की राजनीति अंतिम दौर में चल रही है तो नीतीश से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है उनका वोट बैंक. बिहार में जो भी दल इस वोट बैंक पर काबिज होगा अगला दशक बिहार में उसी का राज होगा.

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:bihar assembly election 2025bihar election newsBjpgiriraj singhnitish kumarRJD
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article arjun ram meghwal विरोध बढ़ता देख अर्जुन राम मेघवाल ने मारी पलटी!
Next Article arvind kejriwal ये सीटें बनी केजरीवाल की कांग्रेस से नाराजगी की वजह !

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

TV anchor Chitra Tripathi and Atul Agrawal divorced
देश

टीवी न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल के बीच हुआ तलाक, 16 साल बाद अलग हुए रास्ते

Chitra Tripathi Divorce : फेमस टीवी न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी ने अपने पति अतुल अग्रवाल के साथ तलाक ले लिया।…

2 Min Read
Delhi Election 2025
देशचुनाव

हिंदुत्व की लड़ाई…अम्मा पर आई! ओवैसी ने किया तीखा वार

Asaduddin Owaisi: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बवाल देखने को मिला रहा है, हर दिन के साथ नेताओ के…

3 Min Read
manmohan singh
देशराजस्थान

राजस्थान में 1 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम पर लगी रोक

Dr. Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 वर्ष की उम्र में निधन हो…

2 Min Read
प्रियंका गांधी ने दिया बिधूड़ी की टिप्पणी का जवाब
चुनावदेश

प्रियंका गांधी ने दिया बिधूड़ी की टिप्पणी का जवाब

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। 5 तारीख को मतदान होंगे और दो…

3 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par Release Date Announced

दर्शील सफारी बोले, आमिर खान कोई मेरे भाई नहीं है,जो में उनको कहुँ की मुझे काम दिला दो प्लीज

Pakistani Senator Palwasha Mohammad Zai Khan Controversial Statement

PAK की महिला नेता के बिगड़े बोल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास

Aaj Ka Love Rashifal 12 January

आज 25 जनवरी का लव राशिफल

Run for Viksit Rajasthan organized in Jaipur

जयपुर में आयोजित हुआ ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन, जमकर दौड़े CM साहब

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?