• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
ओपिनियन

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

Urukram Sharma
Last updated: January 17, 2026 8:28 pm
Urukram Sharma
Share
BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026
SHARE

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर निकायों के परिणाम ने साफ कर दिया कि मराठी और गैर मराठी के नारे के दम पर महाराष्ट्र में भय-खौफ का माहौल बनाकर चुनाव जीतने वाले उद्द्व ठाकरे और राज ठाकरे का अब सफाया हो गया। गैर मराठियों ने इन्हें निपटाकर साफ कर दिया कि उन्हें अब उनका डर नहीं लगता है। अब दौर गया। चुनाव में राष्ट्र प्रथम और सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के हवाले अब एक तरह से पूरा महाराष्ट्र कर दिया। मुंबई नगर निगम से उद्दव की शिव सेना की 25 साल बाद विदाई हो गई।

पूरे महाराष्ट्र में इसी निगम में करीब 66 सीटें इस गुट को मिली है, इसके अलावा कहीं चेहरा दिखाने लायक परिणाम भी नहीं आया। शिव सेना से टूटकर अपना वजूद बनाने वाले एकनाथ शिंदे भी ठाणे तक सिमट कर रह गए। ठाणे से सटे वसई,विरार, मीरा, भायंदर, कल्याण आदि में शिंदे की पार्टी को कोई सफलता बड़ी नहीं मिली, जो बताती है कि शिंदे को वजूद सिर्फ ठाणे तक रह गया।

पश्चिमी महाराष्ट्र में शरद पंवार की पार्टी एनसीपी का गढ़ हुआ करता था, वो भी ढह गया। एनसीपी से टूटकर अलग गुट बनाने वाले अजित पवार को जबरदस्त नुकसान हुआ है। 29 नगर निकायोंं में से एक में भी कब्जा नहीं कर सके। कांग्रेस को लातूर समेत कुछ छोटे निकायों पर जीत हासिल हुई है, लेकिन संभाजी नगर और मालेगांव में ओवेसी की पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। मुसलमानों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर ओवेसी का साथ देने का फैसला किया।

पूरे महाराष्ट्र के परिणाम पर निगाहें डालें तो साफ है कि ठाकरे मुंबई, शिंदें ठाणे, कांग्रेस लातूर तक सिमट कर रह गई, जबकि भाजपा 25 निकायों में कब्जा करके महाराष्ट्र की इकलौती सबसे बड़ी पार्टी हो गई। भाजपा को लोकसभा चुनाव में भले ही वोट ज्यादा मिले थे, लेकिन सीटें कांग्रेस से कम मिली थी। भाजपा ने अपनी कमियों को विधानसभा में पूरी तरह दूर करके महाराष्ट्र में सरकार बनाने में सफलता हासिल कर ली थी। अब निकाय चुनाव के बाद तो बिल्कुल साफ हो गया कि लोगों का भाजपा में विश्वास है, अब वे स्थानीय दलों पर भरोसा नहीं कर रहे।

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी भाजपा की सरकार नहीं बन पाई थी। उद्द्व की शिव सेना ने मुख्यमंत्री अपनी पार्टी का बनाने की शर्त पर भाजपा से गठबंधन तोड़कर कांग्रेस से साथ मिला लिया था। खुद को कट्टर हिन्दू पार्टी कहने वाली शिवसेना के इस फैसले से उसके समर्थकों में खासी नाराजगी थी, जिसका बदला उन्होंने 2024 विधानसभा चुनाव में परिणाम बदलकर दिया। उद्द्व तब तक भी महाराष्ट्र की नब्ज नहीं पकड़ सके और कांग्रेस का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुए। बाला साहेब ठाकरे कभी शिव सेना के साथ जाने की बात नहीं कहते थे, वे साफ कहते थे कि कभी ऐसा दिन भी आया तो पार्टी को खत्म करना बेहतर होगा। बाला साहेब का महाराष्ट्र की जनता दिल से प्यार औऱ सम्मान करती थी, लेकिन उनके पुत्र उद्दव ठाकरे ने जिस तरह से उनका अनादर किया, उसे महाराष्ट्र की जनता कभी भूल नहीं सकती है।

2019 में जिस तरह से उद्दव ठाकरे ने साथ छोड़ा, तभी भाजपा ने शिव सेना को तोड़कर पूरी तरह समाप्त करने का प्लान बनाकर काम शुरू कर दिया था। शिव सेना के दूसरे बड़े नेता एकनाथ शिंदे को अलग ही नहीं करवाया , बल्कि असली शिव सेना होने और चुनाव चिह्न पर भी कब्जा करवा दिया। यहीं से उद्दव का पतन शुरू हो गया। तब तक भी उद्दव भाजपा के प्लान को भांप नहीं सके। इतना ही नहीं भाजपा ने शिंदे को ठाणे तक सिमटा रखने पर काम किया, उस पर भी सफल हो गया। इसके बाद शरद पवार की पार्टी एनसीपी को तोड़ने और उनके भतीजे अजित पवार को अलग करने का प्लान बनाया और बड़ी आसानी से उसमें कामयाब हो गए। पश्चिमी महाराष्ट्र से पूरी तरह सफाया कर दिया।

भाजपा किसी राज्य में चुनाव खत्म होने के साथ ही अगले चुनाव की रणनीति पर काम शुरू कर देती है, जबकि दूसरी पार्टियां चुनाव के समय ही जागती है। बहरहाल वो दिन दूर नहीं जब पूरे देश के समस्त राज्यों पर भाजपा राज करेगी।

-डा. उरुक्रम शर्मा

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:BJP Beat Thackeray BrothersBMC Election NewsBMC Election ResultsMaharashtra NewsThackeray Brothers
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Jaipur Chaupar जयपुर शहर की धड़कन है चौपड़
Next Article Dhirendra Shastri Statement on Vedas वेद नहीं मानोगे तो नावेद-जावेद बनोगे- धीरेन्द्र शास्त्री

ओपिनियन

Opinion on Rahul Gandhi Ravneet Singh Bittu Controversy

युवराज सपने देखता रहेगा, मोदी उन्हें चकनाचूर करता रहेगा

- डा. उरुक्रम शर्मा Opinion : आखिर युवराज की छटपटाहट…

February 8, 2026
BJP Beat Thackeray Brothers on BMC Election Results 2026

महाराष्ट्र में ठाकरे पुत्रों को जमकर धोया भाजपा ने

BMC Election Results 2026 : महाराष्ट्र में 29 बड़े नगर…

January 17, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Opinion By Dr Urukram Sharma on Operation Sindoor
ओपिनियन

खून को सिंदूर की तरह बहाकर हर हिन्दुस्तानी अब बदला लेगा

डॉ उरुक्रम शर्मा Operation Sindoor:पहलगाम में आतंकियों ने जिस तरह धर्म पूछ कर माता , बहनों और बेटियों के सिंदूर…

5 Min Read
Dr Urukram Sharma Opinion on Lifestyle
ओपिनियन

Opinion : कसम से बहुत बड़ा हो गया तू …

Opinion : कसम से बहुत बड़ा हो गया इंसान। छोटे से घर में रहता है और तबियत से सो भी…

3 Min Read
Opinion on War Situatioin Between India or Bangladesh
ओपिनियन

पिद्दी सा बांग्लादेश आंखें दिखाने लगा …

India or Bangladesh : बांग्लादेश का अब विपरीत समय आ गया। भारत से दुश्मनी का नतीजा उसकी समझ से बाहर…

2 Min Read
Mafia Raj in Jaipur
ओपिनियन

हे भगवान, जयपुर में हर कदम पर माफिया राज

Mafia Raj in Jaipur: जयपुर को क्या किसी की नजर लग गई। पूरी तरह शांत और मिलनसार इस शहर में…

4 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

kota

‘सॉरी मम्मी-पापा, मैं जेईई एग्जाम पास नहीं कर पाऊंगा’, कोटा पुलिस को मिला MP के छात्र का सुसाइड नोट

Jaipur Bom Blast

जयपुर बम ब्लास्ट के चारों आरोपियों को मिली उम्रकैद

Mohammed Shami

ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए शमी ने खेला बड़ा दांव, BCCI भी हुआ हैरान

India vs South Africa 1st T20I Live Streaming Details in Hindi

सूर्या के शेर आज करेंगे दक्षिण अफ्रीका को ढ़ेर, जानें IND vs SA पहले T20 की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?