• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
ओपिनियन

हे भगवान, जयपुर में हर कदम पर माफिया राज

Urukram Sharma
Last updated: December 25, 2025 8:31 pm
Urukram Sharma
Share
Mafia Raj in Jaipur
SHARE
Mafia Raj in Jaipur: जयपुर को क्या किसी की नजर लग गई। पूरी तरह शांत और मिलनसार इस शहर में अब हर तरफ  माफिया को डंका बजने लगा। कोई भी क्षेत्र इन माफिया से अछूता नहीं ंहै। राजनीतिक संरक्षण होने के साथ साथ छुटभैया नेताओं की घुसपैठ इसे पनपाने में लगी है। अवैध निर्माण और अतिक्रमण इतना आसान हो गया कि कोई भी करा ले, उसका कुछ नहीं हो सकता है। दाम नहीं दिए तो जरूर तोड़फोड़ संभव है, अन्यथा अदालती स्टे लाकर बैठ जाते हैं। इस स्टे को खाली कराने के  लिए स्थानीय प्रशासन के स्तर पर कोई प्रयास तक नहीं होता है। नतीीजा, खूबसूरत जयपुर शहर में लग जाता है एक औऱ दाग।
सूदखोरों ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। ब्याज पर धंधा करने का लाइसेंस नहीं होने के बावजूद गरीबों को 10 से 20 रुपए सैकड़ा ब्याज पर पैसा देकर उनकाखून चूसाजाता है। राजापार्क, आदर्शनगर, जवाहरनगर, ट्रासपोर्ट नगर, मालवीय नगर, झोटवाड़ा, मानसरोवर जैसे इलाके अछूते नहीं रहे। सूदखोरों से तंग आकर लोग आत्महत्या करने तक को मजबूर हैं। शराब माफिया, यानि जयपुर में शराब की बिक्री पर रात आठ बजे बाद रोक है, लेकिन पूरी रात जयपुर में आसानी से शराब मिल जाती है। किसी ने शिकायत कर दी, तो माफिया उसकी जान के पीचे पड़ जाते हैं।
पुलिस की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। बजरी के अवैध खनन और परिवहन में तो बड़ी बड़ी मछलियां कांटा डाले बैठी है, इसमें संबंधित पुलिस थानों की मिलीभगत हाल ही सामने आई है। राज्य की नए डीजीपी ने डिकाय आपरेशन चलाया तो पांच SHO निलंबित किए गए और छह SHO को लाइन हाजिर किया गया। इसकी चपेट में 15 पुलिसकर्मी भी आए। जयपुर में हाल ही नए साल पर सैलानियों की भीड को देखते हुए 10 जनवरी तक चारदीवारी में ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाई है। ई-रिक्शा बंद हुए तो अचानक जयपुर में आटो रिक्शा की बाड आ गई।
समूचे जयपुर का ट्रैफिक सिस्टम डिस्टर्ब कर दिया। यातायात पुलिस जब इसकी गहराई में गई तो सामने आया कि जयपुर में ई-रिक्शान और आटो पर माफिया का राज है। किसी नए को प्रवेश नही करने देते हैं और बिना वैध दस्तावेज के खुले में आटो चलाते हैं। अवैध रूप से चलाने के बदले उनसे रोज की वसूली जिसे हफ्ता वसूली कही जाती है, की जाती है।
शहर में यही हाल पार्किंग ठेको का है। यहां निर्धारित से ज्यादा पैसे वसूले जाते हैं, विरोध पर लड़ाई झगड़े करते हैं। नियत समय से एक मिनट ऊपर होने पर भारी वसूली करते हैं। नगर निगम को इनकी कई बार शिकायतें हो चुकी, लेकिन सारे ठेकों के पीछे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का हाथ सामने आने के कारण लोग लुटकर चुप रह जाते हैं। जयपुर औऱ राजस्थान पुलिस इस समय पूरी तरह से शानदार काम करते हुए इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने में लगी है, जिसकी जनता तारीफ कर रही है। यही कारण है कि अब जनता की पुलिस और प्रशासन से अपेक्षाएं ज्यादा हो गई, उम्मीद है कि वो भी पूरी होगी।
– डा. उरुक्रम शर्मा
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Love Rashifal 27 February आज 27 दिसंबर का लव राशिफल
Next Article Aravalli Crisis in Rajasthan अरावली में कोई नई माइनिंग लीज नहीं दी जाएगी

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Opinion on DGP Rajeev Sharma Working Style
ओपिनियन

गलती जिसकी होगी, उसे सजा मिलेगी, बराबर मिलेगी

पुलिस चाहे तो सब कुछ कर सकती है, पुलिस चाहे तो कुछ भी नहीं कर सकती है। बस करने की…

3 Min Read
Asim Munir with Donald Trump
ओपिनियन

पाकिस्तान ने अपने देश की नाक कटाई, थूक कर चाटा, अब ईरान भी खफा

डॉ उरुक्रम शर्मा India Pakistan War: पाकिस्तान (Pakistan) कितना घटिया देश है , थूक कर चाटता है। इस देश में…

3 Min Read
Opinion on Relationship Between Teacher and Students by Dr Saroj Jakhar
ओपिनियन

‘वर्तमान संदर्भ में गुरु व शिष्य के संबंध’

Opinion on Relationship Between Teacher and Students: " गुरु गोविंद दोनों खड़े काके लागू पाय। गुरु दियो गोविंद मिलाए।।१।। "…

2 Min Read
Prayagraj Mahakumbh 2025 Opinion by Dr Urukram Sharma
ओपिनियन

कुंभ में जरा सी चूक ने संगम पथ को लहूलुहान किया -डॉ उरुक्रम शर्मा

डॉ उरुक्रम शर्मा की कलम से-  Prayagraj Mahakumbh 2025: आस्था का पर्व है महाकुंभ। प्रयागराज है। गंगा यमुना और सरस्वती…

4 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Raveena Tandon Pakistan Connection Between Operation Sindoor

रवीना टंडन का PAK पीएम से कनेक्शन! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तस्वीरें आई सामने

Operation Sindoor movie announced

“ऑपरेशन सिंदूर” की फिल्म के ऐलान ने मचा दिया वबाल। लोग बोले थोड़ी तो शर्म करों

Wamiqa Gabbi Wanted to leave Bollywood

वामिका गब्बी छोड़ने वाली थी ‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री’, वजह जान चौंक जाओगे आप

chetnah in borwell

150 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिरी साढ़े तीन साल की बच्ची, जारी रेस्क्यू ऑपरेशन

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?