• होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • राजस्थान
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • चुनाव
  • धर्म
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • देश
  • विदेश
  • सरकारी योजना
  • साइंस न्यूज़
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
जयपुर

मैं 297 साल का जवां जयपुर हूं

Urukram Sharma
Last updated: November 18, 2024 3:31 am
Urukram Sharma
Share
297th Jaipur Foundation Day
SHARE

मैं Jaipur हूं। आप जानते हैं कि मेरे पिता सवाई जयसिंह हैं। 297 साल पहले मेरा जन्म हुआ। खूबसूरती, बनावट औऱ नगर नियोजन के कारण दुनिया में मेरी अलग पहचान है। मुझे ना कोई तूफान हिला सका ना ही मानवजनित दंगा। मैं कल भी अटल था औऱ कल भी अटल रहूंगा। मेरी हस्ती मिटाने की 297 साल में भी कोई हिम्मत ना कर सका। जब जब मुझसे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, उसे उसका फल भुगतना पड़ा।

मुझ पर जब भी आपदा आई, मेरी हस्ती का मिटा नहीं सकी औऱ मैं फिर खड़ा हो गया। चार दशक पहले की बाढ़ हो या सीरियल बम बलास्ट। राम जन्म भूमि आंदोलन के दंगे हो या फिर छात्र आंदोलन। सबको देखा है मैंने। मेरा निर्माण वास्तु औऱ ज्योतिष के आधार पर हुआ है, यही वजह है कि मेरे शहर में रहने वाले तमाम धर्मों के लोगों ने सदा विकास किया है, बदले में मैैंने खुशहाली दी है। नवग्रह के आधार पर 9 चौकड़ियां और तीन चौपड़ बनाई गई।

मेरे इस शहर में कोई गुम नहीं हो सकता है। कहीं से भी चले जाए औऱ घूमकर मुख्य सड़क पर आ जाएगा। मेरी रक्षा करने के लिए चारों कोनों पर साक्षात भगवान बिराजमान हैं। पूर्व में भगवान नृसिंह बिराजमान हैं तो पश्चिम में चांदपोल के परकोटे में बजरंग बली। शिला माता का डंका बजता है। पहाडी की ऊंचाई पर पूरब दिशा में सूरज मंदिर है। छोटी काशी के रूप में भी मेरी पहचान है। हर गली में मंदिर औऱ हर दिन त्यौहार है। आराध्य देव गोविंद देव जी हैं। कटोरेनुमा आकृति के कारण कभी पानी नहीं भरता है। एक दौर था जब कचरा उठाने के लिए भी रेल चला करती थी।

297 साल पहले जिस परिकल्पना के साथ शहर को बसाया गया वो आज भी लाखों लोगोंं की आबादी के वजन को मुस्कुराता हुआ उठा रहा है। चारदीवारी के बाजारों के बरामदे, बाजारों में एक रूपता, समूचे बाजार व घर गुलाबी देखते ही बनते हैं। हवामहल हो या जंतंर मंतर, नाहरगढ़ व जयगढ़ का किला हो या आमेर, अल्बर्ट हाल हो या सिटी पैलेस। गढ़ गणेश हो या मोतीडूंगरी गणेश मंदिर। एम आई रोड पर गुलाब जी चाय वाले हों या चौड़ा रास्ता के साहू जी चाय वाले। हल्दियों के रास्ते के कचौरी समासे हों या सांभर की फीणी। नारायण जी की गजक हो या एलएमबी के घेवर।

कलजुगी हलवाई के टिपोरे हो या सौंधिया का मूंगथाल। सब दुनिया भर में मशहूर हैं। कारोबार के हिसाब से शहर की बसावट की गई। चूड़ी वालों का मौहल्ला, मसाले वालों की गली, बाण वालों का रास्ता ठठेरों का चौक, बिसायतियों का मौहल्ला आदि-आदि। हिन्दू हो या मुसलमान हर मजहब का इंसान मिलजुलकर रहता है। ईद हो या दीवाली मिलकर मनाई जाती है।

वक्त के साथ शहर ने करवटें बदली। समय के साथ खुद को बदला। तभी तो दुनिया मेरी ताऱीफ करती है। भूमिगत औऱ जमीन से ऊपर मेट्रो रेल चलने लगी। एलिवेटेड रोड, फ्लाई ओवर, अंडरग्राउंड पुल, तीन माले की सड़कें। सब कुछ है। परन्तु मेरी मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। छोटी चौपड़ के रोजगारेश्वर मंदिर को तोड़ दिया गया तो सरकार ही चले गई। दोबारा मंदिर को उसी जगह बनाना पड़ा।

लाख की चूडियां, जूतियां, बंधेज औऱ लहरिया की साडि़यां, हैंडिक्राफ्टस के सामान दुनिया भर में मशहूर हैं। ज्वैलरी की अपनी पहचान है। क्या क्या नहींं है। खान पान से लेकर पहनावे तक, आवभगत से लेकर मेजबानी तक। हर किसी की इच्छा रहती है जो जयपुर एक बार आ गया, उसका लौटकर जाने का मन नहीं हुआ। यही कारण है कि साल में पांच महीने तक लाखों ट्रूरिस्ट यहां की रोज सैर करता है

डा. उरुक्रम शर्मा

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:Jaipur Foundation DayJaipur NewsJaipur Sthapana DiwasJaipur Story
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Rinku Singh Gifted a House for Her Parents IPL 2025 से पहले Rinku Singh का ब्लास्ट, मां-बाप की आंखो से छलके आंसू
Next Article Vaccination sessions organized on Nutrition Day in Jaipur मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन

ओपिनियन

Fathers Day Special column by Renu Shabd Mukhar

Fathers Day 2026: ‘पापा’ मेरी पहचान की नींव – रेनू शब्द मुखर

Fathers Day 2026: हर बेटी के जीवन में एक ऐसा…

June 20, 2026

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होगी

क्या ममता बनर्जी फिर कांग्रेस की होग

June 12, 2026

राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 27 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read
Aaj Ka Rashifal 27 February

आज 25 फरवरी का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष विज्ञान के द्वारा किसी…

By Aakash Agarwal
3 Min Read
Aaj Ka Love Rashifal 27 February

आज 21 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2026: विभिन्न ग्रह और नक्षत्रों के परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही…

By Aakash Agarwal
2 Min Read

You Might Also Like

Spraying of anti-larva drug to prevent mosquito borne diseases in Jaipur
जयपुर

‘स्वास्थ्य दल- आपके द्वार’ : मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा दवा का छिड़काव

Jaipur News: मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम व नियन्त्रण के लिए जयपुर जिले में 'स्वास्थ्य दल- आपके द्वार' अभियान का…

1 Min Read
Jaipur Mandi Bhav 9 January
जयपुरराजस्थान

आज 26 दिसंबर का राजस्थान मंडी भाव

Rajasthan Mandi Bhav 26 December 2025: राजस्थान की कृषि अर्थव्यवस्था में मंडियों की अहम भूमिका है, जहां प्रतिदिन किसानों और…

4 Min Read
राजस्थानजयपुर

CM काफिले के एक्सीडेंट पर बेनीवाल ने उठाए सवाल, बोले- IG पर भी हो कार्रवाई

Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला हादसे का शिकार हो गया. जयपुर में बुधवार दोपहर को हुई इस…

3 Min Read
35th National Competition of Sur Sangam in Jaipur
जयपुर

जयपुर में 8 से 10 जनवरी 2025 तक होगी सुर संगम की 35वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Jaipur News: गुलाबी नगरी जयपुर में सुर संगम की 35वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन…

1 Min Read
Bhaya Ji
  • राजस्थान
  • सरकारी योजना
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • साइंस न्यूज़
  • चुनाव
  • ट्रैवल-टूरिज्म
  • जयपुर
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • राशिफल
  • ओपिनियन
  • खेल

Quicks Links

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Editorial Policy
  • Contact

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 5 March

जयपुर में 17 मई को सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra की नाक ने बर्बाद किया फिल्मी करियर: अनिल शर्मा

Sofia Qureshi Twin Sister won gold medal

क्या करती है सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन! जो राइफल शूटिंग से जीत लाई गोल्ड मेडल

In Rajasthan Twitter war broke out between CM and former CM

सीएम और पूर्व सीएम के बीच हुआ ट्विटर वॉर , एक दूसरे पर लगाए आरोप

© Bhaya Ji News Network. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?